BJP विधायकों का विधानसभा गेट पर प्रदर्शन

रांची | झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण के आठवें दिन बीजेपी विधायकों ने विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. सभी विधायक 60:40 नाय चलतो लिखा टी शर्ट पहन कर पहुंचे और 60:40 नाय चलतो, 1932 की भेलो का नारे लगाये. विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है. कैसे इस मामले पर राज्य में गतिरोध कायम रहे और युवा दर-दर भटकते रहे. इस पर सरकार काम कर रही है. सरकार के पास न तो रोजगार देने की नीति है और ना तो नियत ही. कहा कि सरकार पिछले दरवाजे से नियोजन नीति ला रही है. जबकि सत्र चल रहा है. इस नीति को पहले सदन में लाना चाहिए था.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top