टैग: accident

  • निक-प्रियंका की ऑस्कर पहुंचने से पहले हुई थी खतरनाक स्थिति

    निक-प्रियंका की ऑस्कर पहुंचने से पहले हुई थी खतरनाक स्थिति

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर में धमाल

    ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर फैंस का दिल जीत लिया है। इस जोड़े की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है, और इस विशेष समारोह में उनकी शान और समारोह का जादू देखने लायक था।

    हादसे से बचने की कहानी

    हालांकि, इस भव्य मौके से पहले एक चिंता की बात भी थी। प्रियंका और निक एक घटना में बाल-बाल बचे। इस हादसे के चलते उनके लिए कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन उनकी सावधानी ने उन्हें सुरक्षित रखा। यह घटना जिस समय हुई, उसके कुछ समय बाद ही वे ऑस्कर की रेड कार्पेट पर नजर आए।

    ऑस्कर समारोह की झलक

    ऑस्कर अवॉर्ड समारोह न केवल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, बल्कि यह सितारों की भव्यता और ग्लैमर का प्रतीक भी है। प्रियंका और निक की उपस्थिति ने इस समारोह में चार चांद लगा दिए। उनके फैशन और खूबसूरती ने सभी का ध्यान खींचा, और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की।

  • अक्षय कुमार की कार दुर्घटना; ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, चालक अस्पताल में भर्ती

    अक्षय कुमार की कार दुर्घटना; ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, चालक अस्पताल में भर्ती

    अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी सोमवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गई। यह घटना तब हुई जब वह और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू स्थित निवास की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद वह गाड़ी अक्षय की सिक्योरिटी टीम की गाड़ी से टकरा गई। यह दुर्घटना जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास हुई।

    दूसरी कार में थे अक्षय और ट्विंकल

    अक्षय कुमार और उनकी पत्नी एक अन्य कार में सवार थे। जिस गाड़ी को टक्कर लगी, उसे मामूली नुकसान हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक कोई आधिकारिक फाइलिंग नहीं हुई है। ऑटो रिक्शा के चालक और यात्रियों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया है, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, ऑटो रिक्शा को गंभीर नुकसान उठाना पड़ा है। अक्षय की टीम की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

    काम की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही सैफ अली खान और सैयामी खेर के साथ प्रियदर्शन की आगामी फिल्म हेवान में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के बारे में बताया गया है कि इसे 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

  • जमशेदपुर: मानगो के इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर: मानगो के इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के मानगो स्थित गरीब नवाज कॉलोनी के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के गोदाम में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे गोदाम में रखे कई महंगे सामान जलकर खाक हो गए।

    शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग !

    इलेक्ट्रॉनिक्स मॉल के मालिक मोहम्मद नौशाद अली के छोटे भाई मोहम्मद सारिक अली ने बताया कि वे शोरूम में बैठे थे, तभी एक तेज़ आवाज सुनाई दी, जो शॉर्ट सर्किट का संकेत था। जब वे गोदाम पहुंचे, तो आग पहले ही लग चुकी थी। उन्होंने तुरंत पानी और फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।

    बैटरी, एसी, कूलर और फ्रिज जलकर राख

    इस आगजनी में गोदाम में रखी बैटरियां, एसी, कूलर और फ्रिज जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए। सारिक अली के अनुसार, अनुमानित नुकसान ₹8 से ₹10 लाख के बीच है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, और बाद में फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। हालांकि, आग तेजी से फैली, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।

  • भारतीय ट्रक चालक ने अमेरिका में कई कारों को टक्कर मारी, तीन की मौत

    भारतीय ट्रक चालक ने अमेरिका में कई कारों को टक्कर मारी, तीन की मौत

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    दक्षिणी कैलिफोर्निया में भयावह सड़क हादसा 🚨

    अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा 21 वर्षीय भारतीय युवक जसनप्रीत सिंह की गलती से हुआ है, जो अवैध रूप से अमेरिका में निवास कर रहा था। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि जसनप्रीत नशे की हालत में एक ट्रक चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    घटना का विवरण

    यह भीषण घटना सैन बर्नार्डिनो काउंटी फ्रीवे पर हुई, जब जसनप्रीत सिंह का सेमी-ट्रक धीमी गति से चल रही गाड़ियों से टकरा गया। ट्रक के डैशकैम में यह दृश्य कैद हुआ, जिसमें ट्रक एक एसयूवी से टकराते हुए नजर आया। परिणामस्वरूप, तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस की कार्रवाई

    पुलिस विभाग की जांच में यह पता चला कि जसनप्रीत ने ब्रेक नहीं लगाए और नशे की स्थिति में गाड़ी चलाई। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया कि जसनप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मेडिकल परीक्षण में उसकी नशे की स्थिति की पुष्टि हुई।

    इमिग्रेशन स्थिति

    अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने यह भी साझा किया है कि जसनप्रीत सिंह के पास अमेरिका में वैध इमिग्रेशन स्टेटस नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, वह 2022 में दक्षिणी सीमा पार करके अमेरिका में दाखिल हुआ था, और ‘नजरबंदी के विकल्प’ नीति के तहत उसे देश में छोड़ दिया गया था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर जारी किया है।

    निष्कर्ष

    यह घटना न केवल मानव जीवन की दुर्भाग्यपूर्ण हानि है, बल्कि यह नशे में गाड़ी चलाने के गंभीर परिणामों की ओर भी इशारा करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा…

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा…

    अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

    महाराष्ट्र में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • रांची–रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकराए

    रांची–रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकराए, स्कार्पियो सवार समेत ट्रेलर चालक घायल

    रामगढ़ जिले के रांची–रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकरा गई. इस घटना में स्कार्पियो सवार आठ लोग समेत ट्रेलर चालक घायल हो गया. घटना के बाद हाईवे में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार सवार घायलों को इलाज के लिए भेजा और ट्रेलर में फंसे चालक को निकालने के प्रयास में जुट गए. हालांकि, इस घटना में किसी की मौत की खबर नही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी वाहन रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. सबसे पहले एक ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. इसी बीच पीछे से एक स्कार्पियो ट्रेलर से जा टकराई. घटना के बाद स्कार्पियो को पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. घटना में स्कार्पियो दो ट्रेलर के बीच दब गई. फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का कार्य किया जा रहा है.

  • ओड़िशा से लौह अयस्क लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में घुसा

    जमशेदपुर। बड़शोल थाना क्षेत्र में खंडामौदा चौक के पास एनएच-49 पर ओडिशा से लौह अयस्क लेकर खड़गपुर जा रहा ट्रक संख्या ओडी 09 एन 6011 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक तालाब में घुस गया। बुधवार की देर रात घटी इस घटना में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे व बड़शोल थाना को सूचना दी। सूचना पर बड़शोल के थाना प्रभारी राम दयाल उरांव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने के्रन मंगाकर स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को तालाब से निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के खराब रहने के कारण तेज रफ्तार वाहन अक्सर इस क्षेत्र में दुर्घटना के शिकार होते है। इसी क्रम में यह दुर्घटना घटी।

    और इसे भी पढ़े :- हाइवा और ट्रक में आमने सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत

  • हाइवा और ट्रक में आमने सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत


    ट्रक के परखच्चे उड़े, मृतक में दोनों वाहन के चालक और एक सहचालक

    लातेहार। एनएच-22 पर कडरका नदी के पास दो वाहनों के आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतक में दोनों वाहनों का चालक और एक सहचालक शामिल है। घटना कोयला लदी हाइवा वाहन संख्या ओडी 09 पी 3605 और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या जेएच 02 ए एक्स 2776 की आमने सामने टक्कर हुई है। घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में हाइव और ट्रक चालक के साथ एक सहायक चालक की भीघटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये हैं। ट्रक का चालक इस टक्कर के बाद झटके से नदी में गिर गया। वहीं हाइवा चालक की केबिन में ही फंसे रहने के बाद मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार एसआई जयनारायण मेहता घटना स्थल पर पहुंचे।

    एक चालक नदी में जा गिरा, दुसरा के हाइवा केबिन में फंसा
    ट्रक चालक का शव नदी से निकाला गया है। हाइवा चालक का शव केबिन में फंसा था। जिसे गैस कटर से काटकर शव बाहर निकाल लिया गया है। हाइवा ललन कुमार के नाम से है, जबकि ट्रक राकेश कुमार के नाम पर पंजीकृत है। दोनों चालकों की पहचान ड्राइविंग लाइसेंस से की गयी है। ट्रक ड्राइवर की पहचान प्रेम महतो के रूप में हुई है जो सिमलिया चतरा जिले का रहने का वाला है। हाइवा चालक मोहम्मद शमसुद्दीन भी सिमलिया के ही रहने वाले थे वहीं ट्रक के सहचालक की पहचान दिकू महतो के रूप में हुई है।

    और इसे भी पढ़े :- कोल कर्मियों को मिलेगा 76500 बोनस

    टक्कर की आवाज आधे किमी तक सुनायी दी
    घटना की जानकारी परिजानों को दी गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुंच गये हैं। तीनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों वाहनों की टक्कर कितनी जोरदार थी, इससे अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर की आवाज पांच सौ मीटर तक सुनी गयी।

  • शराबी ने कार को गड्ढे में घुसाया

    • तेज रफ्तार कार घर के करीब गड्ढे में जा घुसी
    • बाल बाल बचे उसमें सवार लोग
    • चालक शाराब पी कर चला रहा था कार


    रांची बुंडू थाना के डमारा मोड़ के पास आज सुबह नौजे रांची से टाटा जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर एक घर के नजदीक तक पहुुंच कर गड्ढे में जा घुसी,जिससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
    घटना के बाद बच कर निकले कार में सवार रमेश कुमार के मुताबिक ड्राईवर शराब पी रखी थी,बार बार मना करने के बावजूद वह कार की रफ्तार तेज करता गया जिससे कार सड़क किनारे जा घुसी, उन्होने बताया कि यदि कार थोड़ा और आगे जाती तो सामने के मकान में घुस जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
    दुर्घना के बाद मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वहां से गुरने वाले सभी की नजर उसी पर थी,लोग कुछ बोलते उससे पहले क्षण भर में ही यह हादसा हो गया। बाद में बुंडू थाना की पुलिस कार को निकाल कर चालक को कब्जे में कर लिया।

  • रॉन्ग साइड चल रही स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत 2 गंभीर


    बांका पुल के समीप हादसे में 30 फीट रगड़ खाते डिवाइडर से टकरायी स्कॉर्पियो

    धनबाद। जीटी रोड पर सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। तोपचांची थाना क्षेत्र में बांका पुल के समीप यह हादसा रविवार देर रात हुआ। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार होकरभूली डी ब्लॉक, सेक्टर 11 के रहने वाले सुनील कुमार महतो, रिक्कू सिन्हा, सावन पांडेय और सेक्टर 9 निवासी छोटू कुमार रॉन्ग साइड से तोपचांची से राजगंज की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक 12 चक्का ट्रक से स्कॉर्पियो की सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो करीब 30 फीट दूर तक सड़क पर रगड़ खाती हुई डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में सुनील कुमार महतो और रिक्कू सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन से निकलकर एक युवक सड़क पर गिर पड़ा। जबकि दूसरा वाहन में ही फंस गया। बाकी बचे घायलों सावन पांडेय और छोटू कुमार को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो से निकालकर इलाज के लिए धनबाद भेजा। ट्रक से हुई टक्कर से स्कार्पियो का बायां हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन के कई हिस्से टूटकर सड़क पर बिखरे पड़े। हालांकि इस हादसे में ट्रक को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने की वहज से ये हादसा हुआ है। यहां बता दें कि इनके परिवार में महिलाओं ने अपने पुत्रों के लिए जिउतिया का व्रत रखा था। लेकिन रविवार रात उनके बेटों की मौत की खबर आई तो पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गयी।

  • ट्रक और जीप में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल

    कर्नाटक से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है यहां तुमुकुरू जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है हादसे में 9 लोगों के मरने की खबर है ,मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं हादसा तुम कुरू के सिरा के नजदीक नेशनल हाईवे पर बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार यहां तेज गति पर आ रही एक जीप आगे जा रहे ट्रक में घुस गई, हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस के अनुसार ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर थे और काम के सिलसिले में बेंगलुरु जा रहे थे जैसे ही ट्रक सिरा के पास पहुंचा तो हादसा हो गया

  • बैरियर से टकराया बोलेरो, ड्राइवर घायल

    भुरकुंडा (रामगढ़) : बासल थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बलकुदरा ओवरब्रिज के निकट मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो (जेएच 02 ए क्यू 9254) अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ड्राइवर गोपाल कुमार महतो घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। ड्राइवर कुम्हरदगा, गोला का रहनेवाला बताया जा रहा है। सूचना पर बासल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मोपेड (लूना) के अचानक सामने आ जाने से तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गया। बैरियर नहीं होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

  • ट्रक-स्कूल वाहन में टक्कर, 4 स्टूडेंट की मौत, 11 घायल

    उज्जैन के पास नागदा में सुबह 7 बजे भीषण हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स तूफान गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 11 बच्चे गंभीर घायल हैं। एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचा गया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चार अस्पतालों में जारी है। ट्रैक्स में सवार 12 बच्चे नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के थे।

    कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुए हादसे में दुख जताते हुए बताया कि एक्सीडेंट के दौरान ट्रैक्स में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 7वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। प्रशासन बच्चों के किए जा रहे इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    नागदा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से भरी ट्रैक्स गाड़ी को झिरनिया फंटे के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्स पूरी तरह से पिचककर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया। जिसके बाद घायलों को बाहर निकालकर नागदा जनसेवा अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्स में 15 बच्चे मौजूद थे।

    एम्बुलेंस चालक शिवनारायण व्यास का कहना है कि सूचना के 10 से 15 मिनट बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। वाहनों की मदद से बच्चों को अस्पताल लाया गया।

  • तिरंगा लगाने में लगा करंट, रांची में तीन की मौत

    कांके अरसंडे का मामला, मुहल्ले में छाया मातम
    रांची। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न आज उस वक्त मातम में बदल गया, जब कांके अरसंडे में तीन की मौत तिरंगा लगाने के क्रम में करंट लगने से हो गई। मृतक सभी अरसन्डे कांके निवासी हैं।

    गुजर रहा था हाई वोल्टेज तार

    जानकारी के अनुसार अरसंडे निवासी अमित झा अपने घर की छत पर तिरंगा लगाने गए थे। छत पर बारिश का पानी जमा था। पास से ही हाई वोल्टेज तार गुजर रहा था। झंडा लगाने के क्रम में तार के संपर्क में आ जाने के कारण अमित करंट से छटपटाने लगे। उनकी यह हालत देख उनकी बहने विनीता झा और पूजा झा उन्हें बचाने की कोशिश करने लगी। इस दरम्यान वे लोग भी करंट की चपेट में आ गई और सभी गिरकर छटपटाने लगे।

    आनन-फानन में काटी गई बिजली

    आनन-फानन में बिजली बोर्ड को सूचना देने पर बिजली काटी गई। दोनों घायल युवतियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक अमित झां की बॉडी छत पर ही पड़ी हुई है।
    मृतकों में अमित झा (22 वर्ष) पिता विजय झा, बिनीता झा (24 वर्ष) पिता शिवकुमार झा, पूजा झा (26 वर्ष) पिता शिवकुमार झा शामिल है। इस घटना से पूरे अरसंडे में मातम का माहौल है।

  • पतरातू घाटी में तीन गाड़िया आपस में टकराई ,तीन लोग हुए घायल

    पतरातू घाटी में बड़ा हादसा तीन वहां आपस में टकराए ,जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए घायलों की रिम्स रेफर किया .

    बताया जाता है की बस के ओवर टेक करने के दौरान घटी घटना .