रांची–रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकराए

रांची–रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकराए, स्कार्पियो सवार समेत ट्रेलर चालक घायल

रामगढ़ जिले के रांची–रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकरा गई. इस घटना में स्कार्पियो सवार आठ लोग समेत ट्रेलर चालक घायल हो गया. घटना के बाद हाईवे में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार सवार घायलों को इलाज के लिए भेजा और ट्रेलर में फंसे चालक को निकालने के प्रयास में जुट गए. हालांकि, इस घटना में किसी की मौत की खबर नही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी वाहन रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. सबसे पहले एक ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. इसी बीच पीछे से एक स्कार्पियो ट्रेलर से जा टकराई. घटना के बाद स्कार्पियो को पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. घटना में स्कार्पियो दो ट्रेलर के बीच दब गई. फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का कार्य किया जा रहा है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top