टैग: bihar

  • आजादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस की CWC बैठक, तेलंगाना की सफलता की पुनरावृत्ति की तैयारी

    आजादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस की CWC बैठक, तेलंगाना की सफलता की पुनरावृत्ति की तैयारी

    📌 गांडीव लाइव डेस्क:

    कांग्रेस की ऐतिहासिक बैठक पटना में

    कांग्रेस पार्टी बिहार में स्वतंत्रता के बाद पहली बार केंद्रीय कार्यकारी समिति (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रही है। यह सभा बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम में होने वाली है। पार्टी का उद्देश्य तेलंगाना विधानसभा चुनावों में मिली सफलता को बिहार में भी दोहराना है, जहां 2023 में CWC की बैठक का सकारात्मक परिणाम देखा गया था।

    बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा

    इस बैठक में कांग्रेस के प्रमुख नेता जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और लगभग 170 पार्टी सदस्य शामिल होंगे। मुख्य रूप से इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, चुनाव में पारदर्शिता, वोटर रोल के जांच में अनियमितताएं और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

    इसके साथ ही, पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और कूटनीतिक विफलताओं जैसे मुद्दों पर भी गौर करेगी।

    राहुल गांधी की यात्रा की सराहना

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा की प्रशंसा की जाएगी, जिसका उद्देश्य बिहार में वोट चोरी और वोटर लिस्ट की जांच करना था। राहुल ने बिहार में 16 दिनों में 1300 किमी की यात्रा करते हुए 25 जिलों का दौरा किया। कांग्रेस ‘घर-घर अधिकार अभियान’ की शुरुआत कर रही है, जिसका मकसद वोट चोरी को रोकना और लोगों को उनके मतदाता अधिकार के प्रति जागरूक करना है।

    ऐतिहासिक संदर्भ

    यह पहली बार है कि स्वतंत्रता के बाद इतनी बड़ी कांग्रेस बैठक बिहार में हो रही है; पिछली बार ऐसा 1940 में हुआ था। सदाकत आश्रम एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद और नेहरू जैसे नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की योजना बनाई थी।

    कांग्रेस इस बैठक के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनावों में मजबूती से भाग लेने की तैयारी कर रही है। चुनाव आयोग की ओर से अक्टूबर में चुनाव की घोषणा किए जाने की संभावना है।

    भले ही कांग्रेस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, महागठबंधन के सदस्य राष्ट्रीय जनता दल ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव में उतरने का ऐलान करती है।

  • दरभंगा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    दरभंगा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

    दरभंगा। दरभंगा के 56 पर डुमरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने दो दिन पहले सड़क जाम कर पुलिस के साथ मारपीट की गई थी। अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने रात दलबल के साथ डुमरी और जनपट्टी टोला में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इधर, प्रशिक्षण से लौटे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामप्रसाद पंडित और उसका बेटा राजू पंडित, कमलेश साहु, प्रमोद मंडल, सिकंदर पासवान शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति नामजद हैं। वीडियो से सत्यापन किया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

    कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

    समस्तीपुर | कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया। शनिवार को बदमाश ने गोली मारकर दो बंदी और एक सिपाही को जख्मी कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भागने में कामयाब भी रहा। जानकारी के अनुसार, बदमाश ने कोर्ट हाजत के समीप इस घटना को अंजाम दिया। बदमाश की गोली से कल्याणपुर के नीमा चक हैदर निवासी बंदी प्रभात चौधरी व समस्तीपुर के दूधपूरा निवासी प्रभात तिवारी जख्मी हो गया।

    बताया गया है कि बदमाश को गोली चलाते देख सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने उस पर रायफल तान दी जिसके बाद बदमाश ने उस पर गोली चला।दी, लेकिन गोली उसके गाल के पास से निकल गयी। जिससे गोली नहीं लगी, लेकिन गोली के छरों से चेहरे पर जख्म हो गए. कोर्ट परिसर में गोली चलने से वकील व कोर्ट में काम से आये लोगों में अफरातफरी मच गयी। सभी अपनी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर भागने लगे।

    सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तब स्थिति सामान्य हो पायी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि जिन दो बंदियों पर बदमाश ने गोली चलायी उनकी शनिवार को कोर्ट में पेशी होनी थी कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट में फायरिंग की घटना से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

  • HAM कोटे के मंत्री संतोष मांझी ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

    HAM कोटे के मंत्री संतोष मांझी ने नितीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा

    पटना | विपक्षी एकता के लिए 23 जून को पटना में होने वाली बैठक से पहले बिहार की नीतीश सरकार को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा कोटे के इकलोते मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री की वित्त मंत्री से लंबी बातचीत हुई. संतोष सुमन उर्फ संतोष मांझी का इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं, इस बारे|

    संतोष मांझी ने कहा- विपक्षी एकता की बजाय पार्टी की पहचान जरूरी

    मंत्रीमंडल से इस्तीफ देने के बाद संतोष सुमन ने कहा कि हम पार्टी को अब तक 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के लिए कोई बुलावा नहीं मिला है, संतोष सुमन ने दावा किया है कि जदयू नेतृत्व की ओर से हम पार्टी का जदयू में विलय करने की मांग थी ऐसे में पार्टी क रूप में हमारी पहचान पर सवाल था, इसलिए ‘हम’ रूपी घर तोड़ने की जगह सरकार से निकलना ही अंतिम विकल्प था. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए हमलोग खूब मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का विकल्प चुनना संभव नहीं था |

    विपक्षी एकता की बैठक में नहीं मिला न्यौता: मांझी

    सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुलकर स्वीकार किया था कि उन्हें विपक्षी एकता के नाम पर पटना में होने वाली बैठक के लिए बुलावा नहीं मिला है कुछ दिनों पहले तक मांझी लगातार यह कह रहे थे कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे, लेकिन संतोष मांझी के से इस्तीफे के बाद मांझी के इस स्टैंड पर बने रहने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. सोमवार को जीतन राम मांझी ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी |

  • भागलपुर स्टेशन पर लगी आग

    भागलपुर स्टेशन पर लगी आग

    बिहार | भागलपुर स्टेशन पर लगी आग जिसमे vip लाउन्ज जल कर खाख हो गया | मौके पर दमकल की गाड़िया पहुचकर आग पर पाया काबू | बताया जा रहा है की आग लगाने का कारन शोर्ट सर्किट हो सकता है | फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है |

  • JDU ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस

    JDU ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस

    मुंगेर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का केस दर्ज कराया गया है। मुंगेर जिले के जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सम्राट चौधरी पर मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

    बता दें कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट चावल का भोज आयोजित किया था। इसी भोज को लेकर सम्राट चौधरी ने कथित रूप से कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब पार्टी हुई है।

    इसको लेकर जदयू जिलाध्यक्ष ने पहले सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद अब उनके उपर मानहानि का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है।

    बता दें कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था। 

    जदयू की मटन-चावल पार्टी पर तबसे सियासत जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसको लेकर जदयू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि लोग राजनीतिक लाभ के लिए मीट-चावल खिला रहे हैं और शराब परोस रहे हैं।

    भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोई कुछ भी कर ले, लाभ होने वाला नहीं है। जेडीयू अब अंतिम दौर में है। साल 2025 तक इसका अंत हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव के राजद का तो कुछ भी नहीं बचेगा।

    इसके बाद से मटन-चावल पार्टी पर खूब सियासत हुई। जदयू और भाजपा ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। 

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तो सम्राट चौधरी की तुलना छुटभैया नेता से कर दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने छुटभैया नेता की तरह टिप्पणी की है। इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा।

    जदयू नेता ने माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को समझाएं कि राजनीति में मर्यादा नाम की भी चीज होती है।

  • सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव होंगे शामिल

    सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव होंगे शामिल

    पटना | सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार 20 मई (शनिवार) दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. दोनों नेताओं ने कल गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को शपथ लेने के लिए बुलाया. इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

    वहीं, नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी दल के नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा सके. जिसको लेकर वो लगातार राज्यों का दौरा कर रहे और नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने अबतक दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुकें हैं.

  • बिहार में रामनवमी पर फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल; 40 से अधिक गिरफ्तार

    बिहार में रामनवमी पर फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल; 40 से अधिक गिरफ्तार

    पटना । बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ। दोनों जगहों पर दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है। वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

    नालंदा में रामनवमी के दूसरे दिन शुक्रवार को माहौल तब खराब हुआ, जब बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें सात लोग गोली लगने से घायल हो गए। 

    एक यात्री बस सहित दर्जन भर छोटे-बड़े वाहन के अलावा तकरीबन आधा दर्जन दुकानों में उपद्रवियों ने आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धारा-144 लगा दी गई है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है।

    वहीं, रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना के नवरतन बाजार, गोला रोड समेत कुछ अन्य मोहल्लों में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झड़प होने के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी निषेधाज्ञा लागू है। एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले में फिलहाल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    वायरल वीडियो के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। देर रात कुछ समय के लिए माहौल अशांत होने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। तीन जिले की पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। कैमूर, औरंगाबाद और भोजपुर जिले की पुलिस समेत एसएसबी की कंपनी को प्रभावित इलाके में तैनात हैं।

    वहीं, गया में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में बवाल की खबर सामने आई। पहली घटना बेलागंज प्रखंड के चाकंद थाना क्षेत्र के डब्बू गांव में हुई। यहां रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो जवान चोटिल हुए हैं। 

    बेलागंज के ही भेड़िया गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के झड़प के बाद पुलिस ने दो महिला सहित कुल छह नामजद लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मौके से उपद्रव में शामिल रौशन खातून पति जुमानी, आरजू खातून पति अरबाज, मो जमनउद्दीन, शिवरतन प्रसाद, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार सभी ग्राम भेड़िया को मौके से गिरफ्तार किया गया। 

    तीसरी घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भदेया बाजार में मुसेहना गांव की है। शुक्रवार को दोपहर बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों को एक पक्ष के लोगों द्वारा रोका गया, जिसपर हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्ष की ओर से मारपीट की गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। 

    भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक में मूर्ति विसर्जन के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इसमें एक महिला के घायल होने की खबर है। नवगछिया एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। शांति कायम की जा रही है। 

    औरंगाबाद के रफीगंज में लोहरगली मोड़ के पास रामनवमी जुलूस के दौरान मारपीट में राहुल कुमार और आयुष कुमार घायल हो गए। मेन रोड निवासी घायल राहुल कुमार ने प्राथमिकी कराई, जिसमें बस स्टैंड निवासी सुमित कुमार, अमित कुमार, थाना गली निवासी राजन कुमार, राहुल कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। बताया गया कि जुलूस के लिए निशुल्क पानी का शिविर लगाए थे। इसी दौरान राहुल टेबल पर चढ़ गया। मना करने पर गाली देते हुए तलवार चलाने लगा, जिससे दो युवक घायल हो गए। 

  • अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली लड़की गिरफ्तार

    अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली लड़की गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और धमकाने वाली लड़की को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनिक्षा नाम की इस लड़की पर आरोप है कि उसने खुद को फैशन डिजाइनर बताकर अमृता फडणवीस से संपर्क किया और जब दोनों में जान-पहचान बढ़ गई तो आरोपी ने अपने पिता को एक पुलिस केस से निकालने के लिए अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये ऑफर किए. लड़की का कहना था कि उसके पिता को झूठे केस में फंसाया गया है.

    अमृता फडणवीस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उन्हें अनिक्षा पर शक हुआ तो उससे मिलना बंद कर दिया. उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया. आरोप है कि इसके बाद लड़की ने दूसरा पैंतरा अपनाया. अमृता के मुताबिक अनिक्षा ने इस साल 18 और 19 फरवरी को एक अज्ञात फोन नंबर से उनको कुछ वीडियो क्लिप्स और मेसेज भेजे थे.

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक बैग में रुपये भर रही है. दावा किया गया कि ये वो बैग था जो कभी देवेंद्र फडणवीस के घर में देखा गया था. अमृता का कहना है कि उनको लगा इस वीडियो के जरिए उनके पति के पॉलिटिकल करियर को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, इसलिए वो पुलिस के पास गईं और FIR दर्ज करवा दी. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि ये एक साजिश थी और वीडियो में दिखाया गया बैग और देवेंद्र फडणवीस के घर में दिखाया गया बैग, दोनों अलग-अलग थे.

    इंडिया टुडे से जुड़े दिव्येश सिंह के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की का नाम अनिक्षा जयसिंघानी है. वो ठाणे के उल्हासनगर इलाके की रहने वाली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी एक बड़े सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की बेटी है जो कई मामलों में वांटेड है.

  • राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम

    राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम

    पटना | पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार को सीबीआई की टीम पहुंची. सीबीआई राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूर्व सीएम से पूछताछ कर रही है.

    बताया जा रहा है कि सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी से पूछताछ करने पहुंची है. इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी इसी आवास में मौजूद हैं. सीबीआई ने राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया था. पहले ये पूछताछ सीबीआई दफ्तर में होनी थी. लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए सीबीआई ने आवास पर ही पूछताछ करने का फैसला किया. राबड़ी देवी के वकील भी उनके आवास पर पहुंच रहे हैं.

    इससे पहले IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा बदलवाकर स्वदेश लौटे हैं.

    रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच कर रही है. एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं. आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था. भोला 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे.

  • एक ऐसा गांव जहां 200 सालों से नहीं मनाई गई है होली

    एक ऐसा गांव जहां 200 सालों से नहीं मनाई गई है होली

    बिहार | रंगों का त्योहार होली का इंतजार भला किसे नहीं होता कहा जाता है इस पर्व पर लोग दुश्मन को भी गले लगा लेते हैं लेकिन अपने देश में एक ऐसा गांव है जहां लोग होली मनाने से डरते हैं |आपको बता दें यह गांव बिहार में है जहां लगभग 200 वर्षों से होली नहीं मनाई जा रही | आपने ठीक समझा यह गांव है मुंगेर जिले का सती स्थान यहां आखिर क्यों नहीं मनाई जाती होली ,होली के हुड़दंग में यहां क्यों फैला रहता है सन्नाटा और तो और लोग इस दिन होली का पकवान तक नहीं बनाते | इतना ही नहीं इस गांव का अगर कोई बसींदा अपने गांव से बाहर कहीं अन्य जगह पर रहता है तो वह वहां भी होली नहीं मनाता | हम आपको बताते हैं इन सारे सवालों का जवाब बुजुर्गों से सुनी सुनाई बातों का हवाला देते हुए गांव के लोग बताते हैं कि कभी गांव में एक वृद्ध दंपत्ति रहा करते थे | वह फागुन महीने का होली का दहन का दिन था दंपति के बुजुर्ग सदस्य का निधन हो गया इसके बाद पत्नी भी पति की चिता में सती हो गई जहां वह सती हुई थी बाद में ग्रामीणों के सहयोग से वहां एक मंदिर का निर्माण कराया गया | इसके बाद उस गांव का नाम सती स्थान रखा गया |

    आखिर क्यों अनहोनी का रहता है ग्रामीणों को डर

    गांव के बुजुर्गों का मानना है क्योंकि फागुन महीने में ही सती होने की घटना घटी थी ऐसे में इस गांव के लोग किसी अनहोनी के डर से होली नहीं मनाते हैं कहा जाता है कि जिसने ही इस परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया उसके घर में आग लग जाती है या फिर कोई अन्य अनहोनी घटना हो जाती है ऐसे में इस गांव में होली के दिन सन्नाटा छाया रहता है |

  • पटना में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    पटना में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    शनिवार की सुबह बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों नेवार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

    बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल चरम पर है. अपराधी खुले आम बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस
    अपराधियों पर लगाम लगाने में अफसल साबित हो रही है. अपराधी अब राजधानी पटना मेंभी जनप्रतिनिधियों को टारगेट कर
    उनकी हत्या करने लगे हैं. ताजा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है.

    शनिवार की सुबह बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों ने वार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराए जानेके लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मामलेकी जांच की जा रही है.

  • पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, महाशिवरात्रि के दिन बिहार में दो दर्दनाक हादसे

    पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत, महाशिवरात्रि के दिन बिहार में दो दर्दनाक हादसे

    पटना-गया रेलखंड पर ट्रेन सेकटकर तीन लोगों की मौत हो गयी. दो अलग-अलग जगहों पर हुई इन घटनाओं से कोहराम मचा है. मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला की जान गयी है. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

    पहली घटना पटना गया रेलखंड के पुनपुन स्टेशन की है जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दोनों
    पुरुष ही हैं. जबकि दूसरी घटना इसी रेलखंड के पोठही स्टेशन की है जहां एक महिला की मौत ट्रेन से कट जाने से हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया.

    इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान की कोशिश खबर लिखे जाने तक जारी थी. वहीं दूसरी घटना पोठरी स्टेशन के पास घटी जहां एक अधेड़ उम्र की महिला ट्रेन से कट गयी और उसकी मौत हो गयी.

  • NIA की छापेमारी, 3 संदिग्ध युवक हिरासत में

    NIA की छापेमारी, 3 संदिग्ध युवक हिरासत में

    Motihari : बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. NIA की टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. बताया जा रहा है कि NIA की टीम यह छापेमारी अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी से जुड़े मामले को लेकर हो रही है. NIA ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने प्रतिबंधित संगठन PFI के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी कर रही है. . रेयाज चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव का रहने वाला है. गौरतलब है कि दो दिन पहले अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर उड़ाने की धमकी मिली थी.इसके बाद से ही अयोध्या में हड़कंप मचा हुआ है. भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. इसका तार बिहार से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.

    Advertisement

    बताया जा रहा है कि बिहार से निर्माणाधीन अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी. लेकिन समय रहते इसकी भनक सुरक्षा एजेंसियों को लग गईं. बता दें कि पिछले साल पटना के फुलवारीशरीफ में PFI के टेरर माड्यूल का हुआ था तब भी रेयाज का नाम सामने आया था. इसके बाद NIA की पटना, लखनऊ और दिल्ली की टीम ने चकिया के कुंअवा गांव में छापेमारी की थी. तब वह उनके हाथ नहीं लगा था.

  • ‘मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे…’ – CM नीतीश कुमार

    ‘मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे…’ – CM नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा, हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. लेकिन अब हम मरते दम तक बीजेपी केे साथ नहीं जाएंगे.

    सत्ताधारी जदयू में मचे सियासी घमासान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया. नीतीश कुमार ने कहा कि मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार ने कहा, मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं.

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग अटलजी को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव तो होने दीजिए इस बार, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसकी सीटें आती हैं.

    नीतीश कुमार का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब उनकी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था, जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इससे पहले जब उपेंद्र कुशवाहा एम्स में भर्ती हुए थे, तब उनकी फोटो भी कुछ बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई थी. इसके बाद कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे. हालांकि, कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले.

    बीजेपी नीतीश के साथ नहीं करेगी समझौता- सुशील मोदी

    इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अब बीजेपी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं करेगी. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार किसी भी गठबंधन के लिए अब बोझ बन चुके हैं. नीतीश में वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खत्म हो चुकी है. 2020 में अगर पीएम मोदी ने बिहार में प्रचार नहीं किया होता तो जेडीयू 15 सीट नहीं जीत पाती उन्होंने कहा कि नीतीश के चले जाने से बीजेपी खुश है.

  • Selfie के चक्कर में 150 KM दूर पहुंच गया बंदा

    Selfie के चक्कर में 150 KM दूर पहुंच गया बंदा

    वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन 18 के रूप में भी जाना जाता है और यह स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई ट्रेन है. इसका क्रेज हर श्रेणी के यात्री में देखने को मिलता है. यही वजह लोग जब इस पर सफर करते हैं तो या किसी को छोड़ने जाते हैं तो इसके साथ सेल्फी जरूर लेते हैं. लेकिन कई बार सेल्फी लेना लोगों को भारी भी पड़ जाता है.

     साल 2019 फरवरी में वंदे भारत के आने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिली है. यही वजह है कि इसका क्रेज देश के हर श्रेणी के यात्रियों में देखने को मिल रहा है. आधुनिक और लग्जरी फील देने वाली इस ट्रेन में सफर करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है.इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक अनोखी ट्रेन है जो भारतीय रेलवे के लिए यात्रा तकनीक में एक नए युग को चिह्नित करेगी. इस ट्रेन के साथ सेल्फी और फोटो क्रेज भी जबरदस्त है जिस कारण कई बार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है जहां एक यात्री सेल्फी के चक्कर में ट्रेन में फंस गया है.

    मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक ये घटना आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी स्टेशन की है. बताया जा रहा है कि स्टेशन पर जब ट्रेन आई तो एक शख्स सेल्फी लेने ट्रेन में चढ़ गया और उसके अगले ही पल ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और ऑटोमेटिक दरवाजा बंद हो गया.इसके बाद उसे ट्रेन में ही 150 किलोमीटर तक सफर करना पड़ा. जिसका किराया उससे वसूला गया और ट्रेन जब विजयवाड़ा रूकी तो वह फिर उतरा और उसकी जान में जान आई.

  • रेप करने गए युवक ने नाबालिक लड़की के साथ की माँ की हत्या

    रेप करने गए युवक ने नाबालिक लड़की के साथ की माँ की हत्या

    छपरा में 17 साल की लड़की से घर में घुसकर रेप की कोशिश की गई। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। लड़की की चीखने की आवाज सुनकर जब मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था। मामला बुधवार सुबह का है।

    मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद से आरोपी अपने परिजनों के साथ फरार है।

  • गोली मारकर मुखिया की हत्या

    दशहरा की रात हुआ बिहार के बक्सर में खूनी खेल

    बक्सर: विजयादशमी की देर रात तीन लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव की है। बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। मृतक की पहचान पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गई है। घायलों में अजय सिंह और राजेश सिंह शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के पिछे का कारण आपसी वर्चस्व है। घटना के बाद अभी तक दोनों तरफ से किसी ने थाने को आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट जाएगी। घटना को लेकर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है।

  • ठनका गिरने से 12 लोगो की मौत

    बिहार के कई जिलों में आज मौसम ने ली करवट | सोमवार को विभिन्न बिहार के विभिन्न जिलों में 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जमकर हुई बारिश | कई जिलों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई जिसकी चपेट में आने से राज्य के अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई मृतकों में अररिया में चार सुपौल नवादा और जमुई से दो-दो सहरसा और बेगूसराय से 1-1 शामिल है बिहार के अररिया जिले में आसमानी बिजली से विश हरिया गांव के मोहम्मद तबरेज मुझे भूल और आता भूल की 15 साल की पोती की मौत हो गई सभी लोग नहर किनारे खेत में निकोनी कर रहे थे और बकरी चरा रहे थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई रानीगंज थाना क्षेत्र के कुमारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 के डरिया गांव में आकाशीय बिजली से 70 साल की एक महिला की मौत हो गई बिहार के सुपौल जिले के दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमरा ही वार्ड 11 में खेत में घास काटने के दौरान अचानक बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से ही निवासी बी ल शाह की 40 वर्षीय पत्नी राधा देवी और प्रतापपुर वार्ड की निवासी मोहम्मद मुस्ताक का 15 वर्षीय मोहम्मद मेराज की मौत हो गई बिहार के जमुई जिले के खैरा और गिद्धौर प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान और एक युवक की मौत हो गई मृतकों में खैरा प्रखंड के बिल गांव निवासी 50 वर्षीय किसान केशव यादव और गिद्धौर प्रखंड के अलखपुरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार शामिल है केशव यादव अपने खेत में काम करने जा रहा था तभी अचानक बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी की चपेट में आकर केशव यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चिंटू अपने घर के बाहर जा रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई नवादा में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई मृतकों में पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के गांव निवासी कांग्रेस मांझी की 8 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और रजौली के जिला गांव निवासी इंद्रदेव प्रसाद शामिल है यह हादसा तब हुआ जब यह खेत में काम कर रहे थे सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव वार्ड नंबर 4 में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला सहित एक 18 वर्ष में 18 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई बेगूसराय में आकाशीय बिजली से थाना क्षेत्र के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रूप में हुई है

  • लड़की के प्यार से परेशान पिता और फूफा ने बेटी की ही कर दी हत्या

    उड़वा पहाड़ी के पास से युवती का शव बरामद होने मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश,एक आरोपित गिरफ्तार,दो की तालाश जारी।

    लड़की ने प्रेम प्रसंग में घर से भागने को लेकर हत्या की गई जिसकी खुलासा जमुई पुलिस ने किया।

    चंद्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ी के पास से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था उसके बाद युवती की पहचान कर चौकीदार के लिखित आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।।।।।मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।।।।।।।।जबकि मामले में दो अन्य अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उक्त जानकारी मंगलवार के एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कार्यालय कक्ष में दी है।

    उन्होंने बताया कि मामले में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक एसआईटी टीम गठित की गई।जिसमें एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह,सिकंदरा अंचल निरीक्षक,पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार पासवान, आशीष कुमार,मो.रफीक आलम के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।

    उसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और गहराई से जांच में मामले का पर्दाफाश किया गया।।।।उन्होंने बताया कि युवती शेखपुरा जिले की रहने वाली है।।।।प्रेम प्रसंग में युवती किसी लड़के के साथ फरार हो गई थी।।।।उसके बाद युवती के पिता सुरेश केवट के द्वारा युवती को बहला फुसला कर उसे बाइक से जंगल की ओर ले गया और युवती के फूफा नीरू केवट और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा युवती की गला दबा कर व ताड़ के धार से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।।।।और शव को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए थे। इस मामले में युवती के फूफा नीरू केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है।।।जबकि फरार लड़की पिता और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।।।।।

  • पटना : बेरोजगार के सड़क पर उतरने से लगा जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पटना में C TET और B TET पास अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरे. जिससे सड़कों पर आवागमन ठप हो गया. इस कारन से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठी चार्च में कई अभ्यार्थी घायल हो गये है. इससे पहले राज्य से सभी जिलों से आए 5 हजार से ज्यादा छात्र नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. पुलिस ने इन्हें इनकम टैक्स चौराहे के पास रोक दिया. उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डाक बंगला चौराहे पर तीन रास्तों को बंद कर दिया. इससे गांधी मैदान, स्टेशन और एग्जीबिशन रोड की ओर जाने वाली सड़कों पर आवागमन ठप हो गया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. हालात को संभालने के लिए  वाटर कैनन तैनात किया गया. अभ्यर्थियों का आरोप है कि तीन साल से इन्हें बहाली के लिए सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. पिछले 22 दिनों से शिक्षक नियोजन के लिए उनका आंदोलन चल रहा है.

    डाकबंगला चौराहे पर जाम की वजह से बड़ी संख्या में गाड़ियां फंस गयीं. इससे आने जाने वाले आम लोगों को काफी परेशानी हुई. प्रदर्शनकारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर उग्र थे. उनका कहना है पिछली सरकार के शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वसान का झुनझुना थमा दिया. राज्य में करीब 3 लाख टीईटी पास अभ्यर्थी बेरोजगार हैं. सरकार छठे राउंड के बाद नियोजन नहीं निकाल रही है. इस बार वे लिखित घोषणा के बगैर वापस नहीं जाएंगे. उनकी मांग है कि नई सरकार के शिक्षा मंत्री अविलंब विज्ञप्ति जारी कर शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया शुरू कराएं. 2019 के एसटीईटी परीक्षा में पास शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग मेरिट लिस्ट वाले हैं और अभी तक हम लोगों की समस्या सरकार ने नहीं सुलझाई है. नई सरकार बनने के बाद आज हम लोग राजभवन मार्च करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया बावजूद इसके सड़क पर खड़े होकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं.