टैग: ED raid

  • मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस मनीष रंजन पर ईडी का छापा

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस मनीष रंजन पर ईडी का छापा

    पीएस और कई इंजीनियर के घर भी पहुँची ईडी की टीम

    गांडीव रिपोर्टर

    राँची। ईडी ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके पीएस हरेंद्र सिंह और आईएएस मनीष रंजन के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर ईडी की टीम की दबिश से हड़कंप मचा है। एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है। जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है।सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी में जुटी हुई है।

  • राजधानी में आज फिर चार जगह ईडी के छापे


    चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ ज़मीन फर्जी दस्तावेज से बेचने का मामला

    रांची। आज बुधवार की सुबह से फिर चार अलग-अलग जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में हो रही है। चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है।
    खेलगांव के पास गाड़ी गांव में जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के अनुसार कांट्रेक्टर बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था। इसके बाद ईडी टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह सभी सामान के साथ निकल गया था। ईडी ने फ्लैट 402 के मालिक प्रभात पांडेय को बुलाया और फ्लैट को सील कर दिया है। इधर बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

  • रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी


    रांची। पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही ईडी की छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम डीसी के अलावा कई अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम गुरुवार की सुबह आईएएस छवि रंजन समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले ईडी ने बीते पांच नवंबर 2022 को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल व एक अन्य व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची, दिलीप घोष सहित अन्य अधिकारियों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन समेत अन्य लोगों के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता और बिहार का गोपालगंज शामिल है। बता दें कि आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।

  • तेजस्वी यादव को सीबीआई का समन, आज पेश होने को कहा

    तेजस्वी यादव को सीबीआई का समन, आज पेश होने को कहा

    पटना | तेजस्वी यादव को सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में समन भेजा है. सीबीआई ने समन जारी कर तेजस्वी को आज दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने को कहा है. इससे पहले 4 फरवरी को भी सीबीआई ने तेजस्वी यादव को समन भेजा था. लेकिन वो सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद एक बार फिर सीबीआई ने तेजस्वी को समन भेजकर तलब किया है.

    बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने शुक्रवार (10 मार्च) को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली, बिहार, यूपी में ईडी की रेड 16 घंटे तक चली. इस छापेमारी में ईडी ने 53 लाख, 1,900 अमेरिकी डॉलर, लगभग 540 ग्राम सोना और बुलियन और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किये.

    गर्भवती पुत्रवधू को ईडी ने 15 घंटे तक बैठाकर रखा. इसको लेकर लालू यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लालू प्रसाद यादव ने देर रात ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये. RJD सुप्रीमो ने पहले ट्वीट में लिखा कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है और हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी. आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधू को भाजपाई ईडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है. क्या इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी? दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी. इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा.

  • लालू यादव के करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    लालू यादव के करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    दिल्ली में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर पहुंची ईडी की टीम

    रांची के कडरु में अबू दोजाना के ठिकानों पर ईडी का रेड

    लालू के समधी और 3 बेटियों हेमा, रागिनी और चंदा के घर सर्च जारी

    रांची में कडरू और कांटा टोली में की गयी छापेमारी
    रांची के कांटा टोली स्थित मंगल टावर के पीछे स्थित एक अन्य टावर में चर्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय में ईडी की टीम ने छापामारी की। सीए अजॉय कुमार की कंपनी एसके नायक एंड कंपनी में रेड किया गया। बताया जाता है कि अजॉय कुमार राजद नेता अबू दोजाना का सीए है। कार्यालय खुलते ही ईडी की टीम ने रेड किया और स•ाी कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर ही रहने का निर्देश दिया। ईडी की टीम ने सभी का मोबाइल फोन लेकर रख लिया। ईडी के अधिकारी सीए अजॉय कुमार से पूछताछ कर रहे है।

    नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में ईडी ने आज लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पटना और रांची में 15 जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार पटना में राजद के पूर्व विधायक के अबू दोजाना के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां भी तलाशी ली जा रही है। पूर्व विधायक अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। वह पेशे से बिल्डर हैं। जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है। जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है। बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

    ये कार्रवाई राजनीतिक साजिश है : अबू दोजाना
    अबू दोजाना के घर आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने रेड मारी है। सुबह 6 बजे ईडी के 12 अफसर उनके घर पहुंचे। छापेमारी के दौरान अबू दोजाना घर की बालकनी में आए और कहा कि ये कार्रवाई राजनीतिक साजिश है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। दोजाना आरजेडी के पूर्व विधायक हैं। वे सुरसंड से पिछला चुनाव हार गए गए थे।

    गाजियाबाद में लालू यादव के समधी के आवास पर रेड
    लालू प्रसाद यादव के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद (यूपी) स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी की टीम सुबह 8 बजे से जितेंद्र यादव के आवास पर जांच कर रही है। सबसे पहले सुबह के वक्त दो गाड़ियों में ईडी के 7-8 कर्मचारी-अफसर आए थे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एक और गाड़ी आई है, जिसमें ईडी के 3 सदस्य और आए हैं।

    बिहारी माटी का लालू तेजस्वी लाल है : रोहिणी
    ईडी की कार्रवाई को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। ट्वीट में उन्होंने लिखा-तुम लोग और कितना गिरोगे। समय बलवान होता है। पंद्रह साल पुराने बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो ? कुछ तो शर्म करो। घर में एक गर्भवती बहू है। बहनों के छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुम लोगों को लगेगा ही । इससे पहले लिखा-‘भाजपा सरकार का हिटलर शाही फरमान है, ईमान बेचने का पैगाम है, मगर झुकने को तैयार नहीं, बिहारी माटी का जो लालू तेजस्वी लाल है..।

    रांची के कडरू में हुई छापेमारी
    रांची में भी लालू के करीबी माने जाने वाले अबू दोजाना के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। ईडी की टीम आज सुबह कडरू इलाके में छापेमारी की। इस छापेमारी में रांची से क्या-क्या मिला है इस संबंध में भी अबतक जानकारी सामने नहीं आयी है। सुबह से यहां तलाशी चल रही है। पटना स्थित सगुना मोड़ के पास बन रहे राज्य के सबसे बड़े मॉल का काम अबू दोजाना की कंपनी ही देख रही थी। यह मॉल लालू परिवार का बताया जाता था। हालांकि, वर्तमान में मॉल के निर्माण कार्य को रोक दिया है।

    क्या है लैंड फॉर जॉब
    14 साल पहले लालू यादव ने जमीन के बदले नौकरी देने के नाम पर कई लोगों की जमीन लिखवा ली थी। लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे। सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया ।

  • गांडीव ब्रेकिंग: अमित अग्रवाल मामले की जांच अब सीबीआई भी करेगी

    गांडीव ब्रेकिंग: अमित अग्रवाल मामले की जांच अब सीबीआई भी करेगी

    झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने दिया आदेश

    रांची। मनी लांड्रिंग केस में फंसे कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल के मामले की जांच अब ईडी के साथ ही साथ सीबीआई भी करेगी। बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी ने अमित अग्रवाल की क्वेशिंग याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश सुनाया। जेल में बंद व्यवसायी अमित अग्रवाल ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर उनके खिलाफ ईडी द्वारा चलाया जा रहा मनी लांड्रिंग का केस निरस्त करने की मांग की थी।

    होटवार जेल में बंद है अमित अग्रवाल

    कोलकाता का व्यवसायी अमित अग्रवाल अभी रांची के होटवार जेल में बंद है। झारखंड हाई कोर्ट में दर्ज एक मामले में अपना नाम निकलवाने के लिए हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को 5000000 रुपए घूस देते हुए रंगे हाथ पकड़वाने वाले अमित अग्रवाल पर मनी लांड्रिंग का केस चल रहा है। उन पर आरोप है कि झारखंड सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर अवैध खनन तक से की जा रही उगाही के पैसे को वह देश और विदेश में इन्वेस्ट करते थे।

  • बादशाह बन बैठे हैं जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट जज की भी नहीं सुनते

    बादशाह बन बैठे हैं जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट जज की भी नहीं सुनते

    लापरवाही के लिए भवन निर्माण सचिव को हाईकोर्ट ने जमकर फटकारा

    अदालतों की सुरक्षा संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
    रांची। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की खंडपीठ ने आज राज्य के भवन निर्माण सचिव को जमकर फटकार लगाई। अदालत ने सचिव से पूछा की एक जूनियर इंजीनियर बादशाह बन बैठता है और डिस्ट्रिक्ट जज की भी जब नहीं सुनता है तो सरकार उस पर एक्शन लेने में क्यों कतराती है। राज्य की अदालतों की सुरक्षा को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही थी। मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान भवन निर्माण सचिव कोर्ट में उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनसे जानना चाहा कि जब प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, घाटशिला ने एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कंप्लेन किया था, तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन क्यों नहीं लिया गया। उसका ट्रांसफर तुरंत क्यों नहीं किया गया। इस पर भवन निर्माण सचिव की ओर से बताया गया कि बीते दिनों उसका ट्रांसफर कर दिया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि जब हाईकोर्ट इस विषय पर सख्त हुई है तब आनन-फानन में कार्रवाई की गई है। 4 माह पहले उस जूनियर इंजीनियर के खिलाफ शिकायत की गई थी। लेकिन एक्शन लेने में इतना समय क्यों लगाया गया। इस पर कोर्ट को बताया गया की ट्रांसफर करने से मैन पावर की कमी होती है। जिस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रांसफर के बाद नए लोग आते हैं। ऐसे में मैन पावर की कमी कैसे हो सकती है। भवन निर्माण विभाग में 3 साल से अधिक समय से अभियंता एक जगह पर जमे हैं, उनका ट्रांसफर क्यों नहीं किया जा रहा है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने पैरवी की।

  • कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    कल सीएम के पीछे-पीछे ईडी आफिस जाएगी बड़ी रैली

    रांची। कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समक्ष पेश होना है। सत्ताधारी दल जेएमएम ने राज्य में बड़ी रैली और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने से पहले यूपीए विधायक दल की बैठक भी बुलायी है। यह बैठक राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में भविष्य की रणनीति और संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक में कई स्थितियों से निपटने पर भी चर्चा होगी।


    जानकारी के अनुसार रोड शो कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। इसको लेकर सभी जिलों से झामुमो कार्यकतार्ओं को रांची पहुंचने का कहा गया है। रोड शो कार्यक्रम को लेकर रांची के मोराबादी मैदान में सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। कल (17 नवम्बर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय जाएंगे। रोड शो की शक्ल में सीएम के साथ-साथ सभी झामुमो विधायक और सांसद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चलेंगे। सीम हेमंत सोरेन 17 नवंबर की बजाय एक दिन पहले यानी 16 नवंबर को ईडी के समक्ष हाजिर होना चाहते थे। इसके लिए हेमंत सोरेन ने ईडी से अपील भी की थी, लेकिन ईडी ने इनकार कर दिया था।

  • पूजा सिंघल को चेस्ट पेन, रिम्स में भर्ती

    रांची। होटवार जेल में बंद आईएएस पूजा सिंघल की तबियत आज रात अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर होटवार जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया है। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार की देखरेख में पूजा सिंघल की जांच और इलाज हो रहा है। फिलहाल ईसीजी और ईको की जांच हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बुधवार को कुछ और पैथोलॉजिकल जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूजा सिंघल को होटवार जेल वापस नहीं भेज कर रिम्स के पेइंग वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। पूजा सिंघल की जांच के समय रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ खुद मौके पर मौजूद थे।

  • तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ ले जाए जा रहे हैं झामुमो विधायक

    निशीकांत ने ट्वीट कर किया खुलासा

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को तीन बसों में भरकर झारखंड से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह ट्वीट कर झारखंड के राजनीति में फिर खलबली मचाने की कोशिश की है। निशिकांत दुबे की यह सूचना कितनी सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इधर झामुमो सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के साथ ही कांग्रेस विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में गवर्नर द्वारा लिए गए फैसले की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी आपसी सहमति बनाने की कोशिश करेगी। जानकारी के अनुसार झामुमो की बैठक में जाने से पूर्व कांग्रेस के विधायक बिरसा चौक स्थित एक होटल में बैठक कर अपने आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

  • प्रेम प्रकाश को कोर्ट में किया हाज़िर

    ED ने मांगा 14 दिनों का रिमांड

    खनन घोटाले में चल रही ED की कार्रवाई के तहत प्रेम प्रकाश को ED ने कोर्ट में प्रस्तुत किया.  ईडी कोर्ट में प्रस्तुत करने के साथ ही ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों का रिमांड मांगा है. ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी को इस मामले में 6 से 8 दिनों की रिमांड मिल सकती है. इससे पहले गुरुवार की सुबह ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बुधवार को उनके 16 ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की थी. इससे पहले भी ईडी उनके कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है.

  • प्रेम प्रकाश के घर से मिला दो एके-47

    अलमारी में हथियार देख भौचक हुए ईडी के अधिकारी, ईडी ने जांच के लिए एनआईए को बुलाया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और माइंस घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश के घर से ईडी की टीम ने दो अत्याधुनिक एके-47 हथियार बरामद किया है। जांच के दौरान एक अलमारी खुलते ही ईडी की टीम भौचक रह गई जब उन्हें अलमारी में रखे 2 अत्याधुनिक हथियार दिखे। इसकी जानकारी तत्काल आला अधिकारियों को दी गई। हथियार मिलने के बाद ईडी ने एनआईए की टीम से संपर्क किया है, जो इस मामले की जांच करेगी कि यह हथियार कहां से आए। इस मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि, ईडी या एनआईए की ओर से आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।

    यह भी देखें-