टैग: Gandiv Live

  • पुलिस लाइन में अचानक जमा हो गए उपद्रवी, पुलिस का वाटर कैनन और लाठीचार्ज दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस ने सभी को खदेड़ा, कई उपद्रवी लिये गए हिसरात में

    मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की तैयारी, चला मॉक ड्रिल

    रांची। पुलिस ने आज अपनी मुस्तैदी पुलिस लाइन में दिखायी। जहां लोगों का हुजूम अचानक जमा होने लगा और धीरे-धीरे ये भारी भीड़ जमा हो गई। बस फिर क्या था, पुलिस ने दूसरी ओर से मोर्चा संभाल लिया। भीड़ पर पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जब उपद्रवी नहीं माने तो पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोल दागे गए। इतने से भी भीड़ काबू नहीं होने सकी तो तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी के दम पर लोगों को खदेड़ा दिया। यह सब सच में नहीं बल्कि रांची पुलिस द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल में हुआ। जिला पुलिस की ओर से मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल किया गया। एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन को लेकर रांची पुलिस सतर्क है और उपद्रवियों से निपटने के लिए भि तैयार है। इसी को लेकर रांची पुलिस लाइन में दंगाइयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया।

    एसएसपी के नेतृत्व में चला मॉक ड्रिल
    रांची पुलिस लाइन में आज एसएसपी कौशल किशोर के नेतृत्व में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस अभयास के दौरान भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस जवान को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि उपद्रवियों पर पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से उपद्रवियों से हर हालत में नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया।

    सबसे पहले वाटर कैनन से किया प्रहार
    इस मॉक ड्रिल में उपद्रवी शांत नहीं हुए तो पुलिस ने वाटर कैनन से प्रहार किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। दंगाइयों के मनोबल तोड़ते हुए कई पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया। इस मौके पर रांची एसएसपी किशोर कौशल मौजूद रहे और किशोर कौशल ने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए रांची पुलिस सक्षम है।

    मॉक ड्रिल से जवान दिया गया प्रशिक्षण
    मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवान को यह सिखाया गया कि उपद्रवियों से किस प्रकार से निपटना है। अगर उपद्रवी माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग करना चाहिए।

    मेन रोड की हिस्सा से लिया गया है सबक
    गत 10 जून को रांची में हिंसा की घटना से सीख लेते हुए रांची पुलिस इस बार कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती और ऐसी गलती को दोहराना नहीं चाहती है। इसी को लेकर मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस के पहले मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।पुलिस लाइन में अचानक जमा हो गए उपद्रवी, पुलिस का वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस ने सभी को खदेड़ा, कई उपद्रवी लिये गए हिसरात में
    मुहर्रम और विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सुरक्षा की तैयारी, चला मॉक ड्रिल

  • कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई

    कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को समर्थन करते हुए एक तिरंगा यात्रा निकाली गई

    जो डोरंडा के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए झंडा चौक तुलसी चौक नेपाल हाउस भवानीपुर काली मंदिर रोड होते हुए कलाकृति स्कूल पार्क में संपन्न हुई l

    इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के संचालक धनंजय कुमार ने बताया की इस तिरंगा यात्रा में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चे और उनके अभिभावक के अलावा डोरंडा के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए जिसमें पप्पू वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में रिंकू तामांग की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थें l

  • IAS अरुण सिंह सीएम हेमंत, कार्मिक व मंत्रिमंडल की मनाही के बावजूद गए अमेरिका ,ब्यूरोक्रेसी में चर्चा

    पिछले कुछ दिनों से राज्य के ब्यूरोक्रेट्स के बीच एक चर्चा बहुत ही आम है. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मना करने के बावजूद राज्य के विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह सेमिनार में भाग लेने के लिए अमेरिका चले गए. अरुण सिंह मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी हैं. सरकारी कामकाज के लिए उन्हें राज्य या देश से बाहर जाने के पहले सीएमओ से अनुमति लेनी होती है. लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद स्वास्थ्य सचिव विदेश दौरे पर गये. खबर लिखे जाने तक वह अमेरिका में ही हैं. जबकि उनका दौरा रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्मिक और मंत्रिमंडल दोनों विभाग से अरुण कुमार सिंह को पत्र देकर अवगत कराया था. ऐसे में सीएम के आदेश की अवहेलना की खबर राज्य की शीर्ष ब्यूरोक्रेसी में फिलहाल चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है.

    दरअसल एक से 6 अगस्त तक कांटेंजना कोलंबिया में वर्ल्डशिप-7 कार्यक्रम है. इसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को भाग लेना था. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्यवाही शुरू की गई थी. जिसमें विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह की अमेरिका यात्रा जाने का प्रस्ताव था. पर बाद में मुख्यमंत्री सोरेन ने विधानसभा सत्र को देखते हुए विदेश यात्रा के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था.

    कैबिनेट ने भी सूचित किया फिर भी अरुण सिंह नहीं माने

    कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने सीएम के आदेश (फाइल संख्या 4729 दिनांक 28 जुलाई 2022) से अरुण कुमार सिंह को उनके नहीं जाने की विधिवत सूचना भी दी. इसके बावजूद अरुण कुमार सिंह अमेरिका चले गए. दिलचस्प यह है कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विदेश यात्रा को रद्द करने की जानकारी दिए जाने के अलावा कैबिनेट डिपार्टमेंट द्वारा भी इसकी सूचना दी गई. फिर भी अरुण सिंह नहीं माने.

    कोलंबिया में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी आयोजन के लिए जब मंत्री बन्ना गुप्ता और सचिव का प्रस्ताव बना, तो जाने की अनुमति के लिए फाइल सीएम कार्यालय पहुंची. सीएम हेमंत सोरेन ने विस सत्र का हवाला देते हुए यह यात्रा रद्द कर दिया. हेमंत सोरेन की बात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तो मान ली, लेकिन स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने उनकी बात या कार्मिक और मंत्रिमंडल के निर्देश को नहीं माना. ब्यूरोक्रेसी में यह चर्चा भी हो रही है कि क्या ऐसे आचरण के लिए सीएम कार्यालय की तरफ से स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है.

  • मुहर्रम और आदिवासी दिवस को लेकर 9 अगस्त को रांची की सडकों पर बड़े और भारी वाहनों का रहेगा NO ENTRY

    राजधानी में 9 अगस्त को मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख है. इस दिन मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा. साथ ही इसी दिन विश्व आदिवासी दिवस का भी कार्यक्रम निर्धारित है. इसको लेकर 9 अगस्त की सुबह 6.00 बजे से रात 12.00 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी. (विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर) इसके अलावा सभी रूट से आने वाले वाहनों का स्थान तय कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी निर्देश के तहत तय स्थान पर ही उक्त रूट से आने वाले वाहनों को आने की अनुमति दी जाएगी. वहीं, 9 अगस्त को शहर के अंदर मेन रोड सहित विभिन्न सड़कों में जरूरत के अनुसार वाहनों का आवागमन बंद किया जा सकता है.

    बड़े वाहनों का यहां से यहां तक आवागमन होगा

    1. कांके से रांची (भाया बोडेया) – बोडेया
    2. चाईबासा, खूंटी से रांची- तुपुदाना
    3. गुमला, सिमडेगा से रांची (भाया अरगोड़ा)-कटहलमोड़
    4. पलामू, लोहरदगा से रांची- तिलता चौक
    5. गुमला, सिमडेगा से रांची- आईटीआई बस पड़ाव
    6. जमशेदपुर से रांची- दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
    7. जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) – सदाबहार चौक, नामकुम
    8. कांके, पतरातु से रांची- लॉ यूनिवर्सिटी कांके रोड
    9. बुटी मोड़ से रांची (भाया बरियातु)- बुटीमोड
    10. खेलगांव से कोकर खेलगांव मोड़

    शहर के इन सडकों पर वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा

    1. बहुबाजार से कर्बला चौक मार्ग
    2. रतन पी.पी. से कर्बला चौक मार्ग
    3. काली मंदिर से कर्बला चौक मार्ग
    4. मिशन चौक से कर्बला चौक मार्ग
    5. रेडियम चौक से मेन रोड
    6. सुजाता चौक से मेन रोड 7. बहु बाजार से मेन रोड
    7. प्लाजा चौक से मेन रोड 9. मिशन चौक से मेन रोड
    8. शहीद चौक से मेन रोड
  • संतोष सत्पथी बन सकते हैं राष्ट्रपति के प्रिंसपल सेक्रेटरी


    झारखंड के लिए गौरव का पल, पीएस बनेंगे रांची के जेपी दास

    रांची। झारखंड और रांची के लिए एक बार फिर दोहरी खुशखबरी है। झारखंड कैडर के सीनियर आईएएस और झारखंड ह्यूमन राइट कमीशन के एक्टिंग चेयरपर्सन संतोष कुमार सत्पथी राष्ट्रपति भवन में बतौर प्रिंसपल सेक्रेटरी नियुक्त हो सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद इसके लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। इनके अलावा सरायकेला खरसांवा निवासी जेपी दास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पर्सनल सेक्रेटरी बनेंगे। जेपी दास वर्तमान में रांची में जीएसटी और एक्साइज (अपील) में सुप्रिंटेंडेट के पद पर कार्यरत हैं। झारखंड में द्रौपदी मुर्मू के पीए रहे सूरत कुमार मोहन्ता भी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के पीए बनाये जा सकते हैं। इन सबों की राष्ट्रपति भवन में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।


    झारखंड गवर्नर के साथ कर चुके हैं काम
    गौरतलब है कि संतोष कुमार सत्पथी पूर्व में 2016 में द्रौपदी मुर्मू के झारखंड गवर्नर रहने के दौरान उनके सेक्रेटरी बनाये गये थे। इस दौरान लंबे समय तक उन्होंने श्रीमति मुर्मू के साथ काम किया। इनकी छवि झारखंड के एक ईमानदार आईएएस के रूप में स्थापित है। जेपी दास भी झारखंड में श्रीमति मुर्मू के पीएस और सूरत मोहन्ता पीए के रूप में कार्य कर चुके हैं। सरायकेला निवासी प्रसन्न कुमार दास के बेटे जेपी दास दिसंबर 2015 से जुलाई 2021 तक तत्कालीन गवर्नर श्रीमति मुर्मू के पीएस के रूप में कार्यरत थे। श्रीमति मुर्मू के गृह जिला रायरंगपुर निवासी करमू चंद मोहंता के पुत्र सूरत मोहन्ता भी गवर्नर के कार्यकाल के दौरान उनके पीए के रूप में झारखंड राजभवन में अपनी सेवा दे चुके हैं।

  • जज उत्तम आनंद हत्याकांड में लखन वर्मा व राहुल वर्मा को ताउम्र कारावास

    धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आज दोषी राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया.

    धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आज दोषी राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने इस मामले की सुनवाई ऑनलाइन की. आपको बता दें कि 28 जुलाई को उत्तम आनंद की पहली पुण्यतिथि के दिन आरोपियों को दोषी करार दिया गया था. सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा-302 और 201 के तहत दोषी ठहराया था. सजा सुनाये जाने के बाद जज उत्तम आनंद के जीजा विशाल आनंद ने कहा कि फैसले के अध्ययन के बाद हाईकोर्ट जाने या नहीं जाने का फैसला लेंगे.सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने शनिवार को जज उत्तम आनंद हत्याकांड में सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए दोनों दोषियों राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. आपको बता दें कि 28 जुलाई 2021 को जज उत्तम आनंद मॉर्निंग सुबह पांच बजे वॉक पर निकले थे. वे सड़क किनारे वॉक कर रहे थे, तभी रणधीर वर्मा चौक के पास एक ऑटो ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. इस घटना में एडीजे की मौके पर ही मौत हो गयी थी. 28 जुलाई 2022 को अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि यह साबित होता है कि दोनों ने जान-बूझकर जज उत्तम आनंद की हत्या की है. हर हत्‍याकांड में कोई मो‍टिव या इंटेंशन हो, यह जरूरी नहीं. यदि अभियुक्त यह जानता है कि उसके कार्य से किसी की मौत हो सकती है तो फिर इंटेंशन की जरूरत नहीं है.

    28 जुलाई 2021 को ऑटो की चपेट में आने से जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. सीबीआई के विशेष कोर्ट में न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले दिनों फैसला सुनाया गया था. दोनों को दोषी करार दिया गया था. सुनवाई के दौरान आदलत में भारी भीड़ थी. घटना के दिन जज उत्तम आनंद रणधीर वर्मा चौक के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी. इलाज के दौरान एसएनएमेमसीएच में उनकी मौत हो गयी थी.

    घटना के बाद ऑटो सवार भाग निकले थे. धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो ड्राइवर लखन वर्मा को गिरिडीह से गिरफ्तार किया था. बाद में पुलिस ने एक अन्य आरोपी राहुल वर्मा को भी धनबाद स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया था. शुरू में इसकी जांच जिला पुलिस कर रही थी. बाद में राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जांच शुरू की थी. यह मामला उच्चतम न्यायालय भी पहुंचा था. बाद में हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की थी.

  • राज्यस्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद रांची पहुंचे

    रांची। प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, पासवा की ओर से आगामी 8 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद आज रांची पहुंचे,जहां एयरपोर्ट पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालों में पासवा के लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा.राजेश गुप्ता, अरविंद कुमार,मो.जिन्ना,राशीद अंसारी, रणधीर कौशिक,राजन कुमार,संजय प्रसाद शामिल थे।
    पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने रांची में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पासवा 2011 से लगातार पूरे देश में प्रतिभा सम्मान समारोह करती है और अब तक लाखों बच्चों को हमने सम्मानित किया है। झारखण्ड में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में झारखण्ड के 10 हजार बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है।अभिभावकों एवं बच्चों के अंदर खुशी का माहौल होता है जहां एक प्लेटफार्म पर एक साथ एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कोरोना वायरस में पढ़ाई बाधित होने के बावजूद निजी विद्यालयों ने देश के एवं झारखंड के बच्चों को पढ़ाने का काम किया।पूरे कोरोनाकाल मे हजारों स्कूल बंद हो गए, लाखों शिक्षकों व कर्मचारियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति हो गई, चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। सामान्य दिनों की तरह हमें बसों के ईएमआई, बिजली बिल, वाटर टैक्स,भवनों का ईएमआई सहित सभी प्रकार के टैक्स लिए गए और हमें किसी प्रकार का कोई रियायत नहीं दिया गया इसके बावजूद हमने पठन-पाठन का काम जारी रखा और हमारी मेहनत का फल है कि देश में इस बार सबसे अच्छे परिणाम सीबीएसई,आईसीएसई बोर्ड में देखने को मिला है,बहुत कम ही या यूं कहें नाम मात्र के ही बच्चे फेल हुए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।हम प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि सरकार निजी विद्यालयों को आर्थिक पैकेज देने का काम करें। उन्होंने कहा देश के बच्चे पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं, झारखंड के बच्चों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, हर क्षेत्र में झारखंड के बच्चों ने अपना लोहा मनवाया है।
    सैयद शमायल अहमद ने देश भर में चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है,उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों का आर्थिक दोहन करते हैं,और अगर कोचिंग संस्थानों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जो आंकड़े उनके द्वारा दिए जाते हैं,उन सभी आंकड़ों को अगर मिला दिया जाए तो अकेला रांची ही पूरे देश के इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में दाखिला से भर जाएगा। हमने देश के और राज्य के सभी प्रदेश अध्यक्षों को यह निर्देश दिया है कि ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिन्हित करें जो अवैध तरीके से गलत आंकड़े देकर अभिभावकों और बच्चों को गुमराह करते हैं,आर्थिक दोहन करते हैं और स्कूल छोड़वाकर कोचिंग संस्थान में नामांकन करवाते हैं ऐसे कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।
    इस मौके पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के टॉपरों तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की कि सभी आठ अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि समारोह का संचालन सुचारू और बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से टॉपर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
    ऐतिहासिक छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी खेल गांव स्थित कार्यक्रम स्थल भी पहुंचे, जहां मंच सज्जा, फ्लैग्स, साउंड सिस्टम और अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दूसरी तरफ पासवा पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है।

  • पत्नी का कटा सिर लिए पति पंहुचा ससुराल ,बेटी को भी दी दर्दनाक मौत

    मधेपुरा में पति ने अपनी पत्नी और बेटी का सिर काटकर बेरहमी से हत्या करदी . इतना ही नहीं पत्नी का सिर लेकर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और घर से 200 मीटर की दुरी पर एक पुलिया पर सिर रखकर फरार हो गया . कटे सिर के निचे एक पर्ची भी रख दिया . मधेपुरा में आरोपी के घर में पत्नी और बेटी का धड़ पड़ा था . बताया जाता है कि पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने वारदात को अंजाम दिया है .

    कटे हुए सिर को मोर्निंग वाक पर निकले लोगो ने देखा , जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई . इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुचकर महिला का कटा सिर को अपने कब्ज़े में लेकर उसके ससुराल पहुंची तो वह पड़े धड़ को देखकर दांग रहगे , वही बगल में बेटी की भी लाश पड़ी हुई थी . इस पुरे मामले में पुलिस गहनता से जाँच में जुट गई है , फिलहाल आरोपी फरार है .

  • झारखंड में 4 दिनों तक हो सकती है बंगाल की खाड़ी में बन रहे है लो प्रेशर के कारण भारी बारिश

    रांची। इस बार मानसून की स्थिति ठीक नहीं है ।राज्य सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है ।अच्छी बारिश नहीं होने के कारण फसल खराब हो गई है ।लेकिन इस बीच मानसून की स्थिति में सुधार हो सकता है। बंगाल की खाड़ी मैं निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे आगामी 7 से 10 अगस्त तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश देखी जा सकती है।

    मौसम पूर्वानुमान केंद्र रांची की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर तैयार हो रहा है। इस कारण झारखंड अच्छी बारिश हो सकती है ।बता दें कि एक जून से अब तक करीब 442 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य से 46  प्रतिशत कम है।

  • रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में औषधि नियंत्रण विभाग का छापा

    नकली कॉस्मेटिक बनाने का मिनी फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में सामान जब्त

    रामगढ़। सौदागर मोहल्ला में नकली कॉस्मेटिक बनाने का फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। कोइरी टोला मिडिल स्कूल सौदागर मोहल्ला के बगल में मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज द्वारा कॉस्मेटिक बनाने की अवैध मिनी फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रांची औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा गोड्डा के रंजीत चौधरी, रांची के पुतली बिलुंग, हजारीबाग प्रतिभा झा, रामगढ़ वीरेन्द्र स्वांसी औषधि निरीक्षकों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जब एक-एक कर तीन कमरों को खोला गया तो निरीक्षकों की टीम भी दंग रह गई। वहां पर सिंदूर, लिक्विड बिंदी, ग्लिसरीन, उबटन सहित अन्य कॉस्मेटिक सामान पैकिंग कर बिना किसी लाइसेंस के कस्तूरी ब्रांड के नाम पर मैन्युफैक्चर की जा थी। छापेमारी से पहले ही संचालक फरार हो गया। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्ट्री सहित कार्यालय में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली कॉस्मेटिक सामानों को जब्त किया है। टीम की सदस्य प्रतिभा औषधि निरीक्षक हजारीबाग ने बताया कि औषधि विभाग के निदेशक को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी सूचना की तहकीकात कराई गयी। इसके बाद पूरी टीम ने इस मिनी फैक्ट्री में छापेमारी की है और यहां से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 2017 से कोइरी टोला स्कूल के बगल में एक-एक कर तीन कमरों को किराए में लेकर मुल्तानी मिट्टी और सिंदूर पैकिंग का काम शुरू हुआ था। देखते ही देखते यहां पर सैनिटाइजर, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी, उबटन, ग्लिसरीन, सिंदूर, लिक्विड बिंदी सहित अन्य कॉस्मेटिक बनने लगे। यहां से ये नकली प्रोडक्ट कंपनी के नाम पर झारखंड के वि•िान्न स्थानों में सप्लाई होती थी। मेसर्स शरण इंडस्ट्रीज में छापेमारी के दौरान पहले तो कोई भी सामने नहीं आ रहा था। जब कड़ाई की गई तो संचालक के परिजन पहुंचकर हंगामा खड़ा करने का प्रयास भी किया।

  • पटना के बालू घाट पर गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, पांच मजदूरों की मौत

    मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटने चार मजदूर की झुलसने से मौत की खबर आ रही है। डर से नाविक मृतकों को लेकर नदी में भागा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। रामपुर तोफिर के मुखिया पुत्र संजय सिंह ने पांच के मरने की पुष्टि की है। हालांकि प्रशासन ने अभी मौत की घटना को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • पाकुड़ : सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

    पाकुड़ :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी,अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री उदय लखमानी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया lयह विरोध प्रदर्शन पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर बिरसा चौक पहुँचते ही पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने जिला अध्यक्ष उदय लखमानी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों को हिरासत मे ले लिया lजिला अध्यक्ष को हिरासत में लेते ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दीlश्री उदय लखमानी ने कहा कि देश आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है वहीं देश की आजादी के बाद किसी भी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर कर नहीं लगाया था लेकिन मोदी सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर मंगाई को बढ़ा दिया है lरसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैl आम जनता महंगाई से परेशान हैl मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की 4 वर्षों के लिए अनुबंध पर बहाल कर रही है जो देश के सैनिकों का अपमान है lइन अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति के बाद न ही पेंशन मिलेगा और न ही पूर्व सैनिकों का दर्जा lऐसे मे सेना का मनोबल गिरेगा l मोदी सरकार इस योजना को लागू कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है lमोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई lरेलवे सहित अन्य केंद्रीय उपक्रमों का निजीकरण कर शिक्षित नौजवानों से रोजगार छीन रही हैl मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं अनुप सिन्हा विश्वास, जिला महासचिव अवधेश झा एवं श्री कुमार सरकार, जिला सचिव कृष्णा यादव,विवेक गोस्वामी,असलम अंसारी एवं देबु विश्वास, प्रखण्ड अध्यक्ष मन्सारुल हक,चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन,सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अफ़जल वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनव्वर आलम, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष महबूब आलम, जिला परिषद् सदस्य मंजुला हाँसदा,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशन पासवान,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,एन एस यु आई जिला अध्यक्ष सज्जाद मेहना, पूर्व मुखिया कबीबुर रहमान,इनरोलर मोफ़िज अंसारी,प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, मिथुन मराण्डी, पप्पू गंगवानी,हाजिकुलआलम,फ़रमान अली,मिसबाहुल शेख,मन्सार शेख,जहिरुल शेख, सिराजुद्दीन शेख, अफजल शेख,रजीकुल इस्लाम,एहदीन शेख,मुर्शीद आलम, मोतिउर रहमान,आबिद अंसारी आदि मौजूद थे l

  • ईडी रिमांड पर बच्चू यादव 6 दिनों के लिए गए ,कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत 

    मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी रहे बच्चू यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया. कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी  की टीम बच्चू यादव को लेकर कोर्ट पहुंची. ईडी ने कोर्ट से बच्चू यादव को 10 दिन की रिमांड पर दिये जाने के लिए आवेदन दिया. उसके आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने ईडी  को 6 दिन की रिमांड पर देने की मंजूरी दी. ईडी अब बच्चू यादव से पूछताछ करेगी. बच्चू यादव से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

    बच्चू यादव को ईडी ने कई बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुआ. जिसके बाद बच्चू यादव को ईडी  ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने साहिबगंज में बीते 26 जुलाई को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त कर लिया था. इसके साथ ही ईडी ने साहिबगंज पुलिस को दोनों का पता लगाने को कहा था. बच्चू यादव का जहाज शुक्रवार बाजार घाट पर लंगर पर खड़ा था, जिसे ईडी ने अटैच कर लिया है.

  • राजभवन से गिरफ्तार किये गए कांग्रेस के मंत्रियो को मोरहाबादी कैंप जेल में रखा गया

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद मोरबादी कैम्प जेल में रखा गया है इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय, अनुप सिंह, प्रदीप यादव, भूषण बाड़ा, शिल्पी नेहा तिर्की, रामचंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व विधायक सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को गिरफ्तार कर कैंप जेल में रखा गया है. 

  • राँची : मंहगाई के खिलाफ राजभवन के समीप प्रदर्शन, कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता समेत कई नेता हुए गिरफ्तार

    मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. झारखंड कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला, जिस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गयी. 

    कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे. कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे. 

    पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया. पुलिस ने कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दीपिका पांडे सिंह को हिरासत में ले लिया.

  • पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव पहुचे ईडी कार्यालय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव को पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने कार्यालय लाया है. बता दें कि ईडी की टीम ने गुरूवार को पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद बच्चू यादव को कोतवाली थाने में रखा गया था, लेकिन आज पूछताछ के लिए कोतोवाली थाने से ईडी कार्यालय लाया गया है. पत्थर व्यवसाई बच्चू यादव को ईडी की टीम ने दो बार समन जारी किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद भी ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. बता दें कि ईडी की टीम ने पहले ही साहिबगंज में उसके जहाज को जब्त कर लिया है.

  • विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की

    विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस मौक़े पर चमेली देवी ने कहा की जामताड़ा विधानसभा के विभिन्न मुद्दों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिली है। उन्होंने कहा कि मेरे आग्रह पर मुख्यमंत्री ने जामताड़ा नगर को कई योजनाओं का लाभ दिया है परंतु इन योजनाओं में भारी अनियमित्ता बरती जा रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए आयी योजनाओं में संवेदक मनमानी कर रहे है।

    वही सतसाल शवदाह गृह निर्माण के विषय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे को आवेदन देकर नए सिरे से जाँच की माँग की हूँ। इसी के साथ जामताड़ा विधानसभा के कई अन्य विषयों पर भी बात हुई जो आने वाले समय में सामने आएगी। इसके साथ ही चमेली देवी ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कई अन्य विभागीय मंत्रियों से भी मिलकर जामताड़ा की पेयजल व बिजली की समस्याओं से सम्बंधित आग्रह पत्र उनको सौंपी हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत के सभी योजनाओं का ऑडिट जल्द होगा और जो भी दोषी होंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी। चमेली देवी ने कहा की बहुत जल्द झारखण्ड सरकार के कुछ मंत्रीगण का दौरा जामताड़ा में होने वाला है।

  • महिला पुलिस कर्मी ने स्कूटी में ऑटो से टक्कर लगने पर सरेआम कर दी चालक की धुलाई

    नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला पुलिस कर्मी के स्कूटी में मारी टक्कर
    भूक्त भोगी ने ऑटो से खींच कर सरेआम कर दी चालक की धुलाई
    रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक के पास एक महिला पुलिसकर्मी को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इससे महिला पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गई। उठने के बाद उसने ऑटो चालक को पकड़ कर सरेआम पीटाई शुरु कर दी। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी ने चालक को ऑटोसे खींच कर जमीन पर गिरा दिया पीटाई करने लगी । यह देख वहां से गुजने वाले राहगिरों ने ऑटो चालक को महिला पुलिस कर्मी के चंगुल से छुटकारा दिलाया।
    जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से हिनू चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दिया।
    महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि ड्राइवर नशे में ऑटो चला रहा था।. उन्होंने बताया कि ऑटो वाले ने कई और लोगों को भी धक्का मारते हुए हिनू तक पहुंचा। बाद में सूचना पर ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पहुंची और चालक सहितऑटो जब्त कर लिया।

  • भाजपा विधायक राज सिन्हा ने पकड़ लिया स्पीकर का पैर

    रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पांचवे दिन सदन के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होने के पहले स्पीकर के कक्ष बाहर भाजपा के विधायकों का धरना देखने को मिला। इतना तो ठीक था लेकिन जैसे ही स्पीकर रबींद्र नाथ महतो सदन में जाने के लिए अपने कक्ष से निकले वैसे ही भाजपा विधायक राज सिन्हा स्पीकर के पांव पकड़ लिया। राज सिन्हा ने विधानसभाअध्यक्ष के पांव पकड़े और भाजपा विधायकों के निलंबन को वापस लेने आग्रह किया। इसके बाद स्पीकर ने मुस्कुराते हुए उनके आग्रह को मानते हुए निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद स्पीकर ने सदन से निलंबित भाजपा के चारों विधायक भानू प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, जयप्रकाश पटेल और रणधीर सिंह के निलंबन वापस करने की घोषणा की।

  • शराब पीने से हुई मौत तो सरकार देगी 5-10 लाख मुआवजा

    विधानसभा से आज झारखंड उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 पारित हुआ. इस विधेयक पर माले विधायक बिनोद सिंह और लंबोदर महतो ने सवाल खड़ा किया और विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग की. विनोद सिंह ने कहा, अवैध व मिलावटी शराब पीने से मरने वालों को 5 से 10 लाख का मुआवजा न्यायालय से मिलेगा, जो सही नहीं है. 20 लीटर से कम शराब बनाने वालो को जो अधिकारी पकड़ते हैं, वैसे विवेक के अनुसार उस व्यक्ति को छोड़ सकते हैं या जेल भेज सकते हैं. ऐसे में वे बारगेनिग करेंगे. मेरी मांग है, एक न्यूनतम राशि तय कीजिए.डॉक्टर लंबोदर महतो ने पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया.कहा कि शराब दुकानों में काम करनेवाले कर्मियों को 3 महीने से मानदेय नहीं मिला है.

    प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह विधेयक यह विधेयक शराब व्यवसाय से जुड़े लोगों को इनोसेंट लोगों को बचाने के लिए लाया गया है. इस विधेयक के संशोधन से राज्य में गलत तरीके से शराब बनाने पर भी लगाम लगेगी.

  • मुंहबोले चाचा ने पांच साल की मासूम का हाथ-पैर बांध फेंका नाले में

    पांच साल की मासूम का हाथ-पैर बांध कर मुंहबोले चाचा ने फेंका नाले में
    रात भर बच्ची पड़ी रही नाले में, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बचाई जान

    धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड शक्ति मंदिर के पास से बुधवार की रात एक पांच वर्षीय लड़की आरती का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे धनबाद एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा अस्पताल के पास एक नाला में हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया। आज सुबह मोर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने बच्ची की आवाज सुनकर उसे नाला से बाहर निकाला। दूसरी ओर लड़की की मा चंदा और पिता रवि ने धनसार थाना में पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी। लड़की की बरामदी के बाद पुलिस ने आरती से पूछताछ कर एक व्यक्ति को धर दबोचा। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। आरती के माता पिता शक्ति मंदिर के पास भिक्षाटन करते हैं। आरती भी साथ में रहती है। आरती का कहना है कि सब दिन वह अपने माता-पिता के साथ यहीं से घर जाती है। बुधवार की रात उसके मुहबोले चाचा पुना उसे सोए हुई अवस्था में उठाकर ले जाने लगा। जब जाग कर चिल्लाने लगी तो पुना उसके मुंह में कपड़ा बांधकर एक नाले के पास ले गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर व मुंह बांधकर कवरनुमा नाला में दस फिट अंदर घुसा कर फेंक दिया। इसके बाद वह भाग निकला। सुबह में जब रामदास सहित अन्य लोग उस रास्ते से मोर्निंग वॉक करते हुए गुजर रहे थे। तभी उनलोगों के कान मे लड़की के रोने की आवाज आई। इसके बाद उनलोगों ने नाले मे रेंगकर अंदर घुसकर आरती को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि अगर बुधवार की रात भारी बारिश होती तो आरती की जान चली जाती। संयोग अच्छा था कि रात में वर्षा नहीं हुई। इस नाले मे धनबाद के कई इलाके का पानी आता है। इसके कारण बरसात में पानी से पूरा नाला भर जाता है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में धनसार थाना प्रभारी राज कपूर ने कहा कि गायब बच्ची मिल गई है। एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। छानबीन कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।