टैग: Gandiv news

  • ‘गाड़ी में ले जाकर अभी ठोक दूंगा… ‘, नाबालिग को बीच सड़क धमकाते यूपी के दरोगा, देखे विडियो

    ‘गाड़ी में ले जाकर अभी ठोक दूंगा… ‘, नाबालिग को बीच सड़क धमकाते यूपी के दरोगा, देखे विडियो

    लड़का घर तोड़ने का विरोध कर रहा था, दरोगा जान लेने की बात कहने लगे

    ‘एक मिनट नहीं लगेगा, ठोक दूंगा अभी यहीं…’ ये बात कहते नजर आ रहे हैं मेरठ के एक दरोगा. वहां पास में मौजूद एक लड़के से. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरोगा जिस लड़के को ये धमकी दे रहे हैं वो नाबालिग है. अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिसकर्मी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर कई पुलिस वाले खड़े हैं. इस दौरान एक लड़का काफी गुस्से में उनसे कुछ कहता हुआ नजर आ रहा है. जबकि वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे समझाते हुए नजर आते हैं. लेकिन लड़का उनका विरोध करता रहता है. इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी पुलिसकर्मी पर लड़के का घर तोड़ने का आरोप लगाती है. ऐसे में दरोगा को गुस्सा आ जाता है. पहले तो वो उस महिला से गुस्से में बदसलूकी करते हैं. इसके बाद वो लड़के को ठोकने की धमकी देते हुए नजर आते हैं. उन्हें इस वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है,

    बदतमीजी की तो गाड़ी में ले जाकर ठोक दूंगा. एक मिनट नहीं लगेगा यहीं ठोंक दूंगा.’

    मामला क्या है?

    आजतक से जुड़े उस्मान चौधरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला मेरठ छावनी क्षेत्र के रजबन बाजार स्थित करियप्पा रोड का है. जहां एक मकान में कुछ दिन पहले आग लग गई थी. कैंट बोर्ड ने मकान का निरीक्षण किया और पाया कि मकान रहने लायक नहीं है. ऐसे में मकान को ध्वस्त करने के लिए कैंट बोर्ड की टीम वहां पहुंची थी, जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया. ऐसे में सदर थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई. इस दौरान वहां मौजूद एक युवक और दरोगा के बीच बहस हो गई. 

    पहले तो दरोगा ने लड़के को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके लगातार विरोध करने पर दरोगा ने उसे ठोकने की धमकी दी. वहां मौजूद लोगों ने इस वाकये का वीडियो बना लिया. वहीं इस मामले को लेकर मेरठ के SP सिटी पीयूष सिंह का बयान सामने आया है.

    उन्होंने कहा,

    एक मकान को तोड़ने के लिए कैंट बोर्ड की टीम वहां गई थी. क्योंकि वो मकान रहने लायक नहीं रह गया था. इसको लेकर मकान मालिक की तरफ से एक लेटर लिखकर कहा गया कि उसका मकान गिरा दिया जाए और खर्चा जो होगा वो देगा. पर वहां रहने वाले कुछ किरायेदारों ने मकान के एक हिस्से पर कब्जा किया हुआ था. जिसमें उसने ताला लगा रखा था. जब मकान तोड़ने की कार्यवाही की जा रही थी तो वहां किराएदार अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे. जिसके बाद वहां कैंट बोर्ड की टीम ने पुलिस को बुलाया था.

    SP सिटी ने आगे बताया कि कैंट बोर्ड ने हंगामा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तहरीर दी गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं दरोगा के धमकी देने वाले मामले में जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

  • चमोली में बडा़ हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से 10 की मौत

    चमोली में बडा़ हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में ट्रांसफार्मर फटने से 10 की मौत

    कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं. हादसा अलकनंदा नदी के पास हुआ है. आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

    उत्तराखंड के चमोली कस्बे (Chamoli) में एक बड़ा हादसा हुआ है. नमामि गंगे प्रोजेक्ट की जगह करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग बुरी तरह से झुलसे हैं. हादसा अलकनंदा नदी के पास हुआ है. आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे की वजह ट्रांसफार्मर का फटना बताया जा रहा है.

    चमोली के SP परमेंद्र डोवाल ने बताया,

    चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस बीच ऊर्जा निगम पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

  • रांची में दाह संस्कार के बाद अस्थियां लेकर गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था परिवार,दनुआ घाटी में हुई भीषण सड़क हादसा में तीन की मौत

    रांची में दाह संस्कार के बाद अस्थियां लेकर गंगा में प्रवाहित करने जा रहा था परिवार,दनुआ घाटी में हुई भीषण सड़क हादसा में तीन की मौत

    हजारीबाग जिले में चौपारण के दनुआ घाटी में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हो गया है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 30 फीट गहरी घाटी में जाकर गिरी।

    स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रांची में परिजन की मृत्यु होने पर दाह संस्कार में शामिल होने रांची पूरा परिवार गया था। दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति की अस्थियां लेकर लोग बनारस गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे इसी दौरान दनुआ घाटी के पास यह हादसा हुआ है।

    दनुआ घाटी में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे स्कार्पियो 30 फीट नीचे घाटी में जा गिरा। स्कार्पियो में आठ लोग सवार थे जिसमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इलाज के दौरान दो लोगों की जान चली गयी पांच लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है। घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल चौपारण में किया जा रहा है। एम्बुलेंस से जब शव को अस्पताल आया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को उतारने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद किसी तरह अस्पताल की महिला कर्मियों ने शव को गाड़ी से बाहर निकाला

  • धोनी के घर की बत्‍ती गुल

    धोनी के घर की बत्‍ती गुल

    रांची। राजधानी में बिजली कट की समस्या से आम के साथ-साथ खास लोग भी परेशान हैं। सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर की लाइट लगभग तीन घंटे तक कटी रही। शाम के लगभग 6 से 9 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली कट होने की शिकायत धौनी के घर से बिजली विभाग से की गई।

    शिकायत मिलने के बाद रातू फीडर की पूरी टीम फाॅल्ट ढूंढ़ने में जुट गई। तीन घंटे बाद दलादली चौक के पास इंसूलेटर पंक्चर होने के बारे में पता चला। पता चलते ही आनन-फानन इंसुलेटर बदला गया। उसके बाद बिजली की आपूर्ति सामान्य हुई। रातू सब स्टेशन के जेई रंजीत कुमार ने बताया कि इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण शाम के समय पूरे क्षेत्र में रातू सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाॅल्ट पता चलने के बाद आपूर्ति सामान्य हुई।

    बेड़वाड़ी ग्रिड से रातू सब स्टेशन होते हुए 11 केवीए फीडर (बिजली लाइन) से धौनी के घर तक बिजली पहुंचता है। दलादली चौक इस वितरण क्षेत्र के बीच में पड़ता है।

    शाम 6 से 9 बजे तक रातू सब स्टेशन से बिजली बंद रही। दलादली चौक के पास इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण सब स्टेशन से बिजली लगभग 3 घंटे बाधित रही। धोनी के घर तक पहुंचने वाली लाइन भी बंद रही। रंजीत कुमार, जेई, रातू बिजली सब स्टेशन।

    गौरतलब है कि राजधानी रांची समेत राज्‍य के कई जिलों से बिजली कटौती की समस्‍याएं अकसर सामने आती रही हैं। 293 मेगावाट अतिरिक्‍त बिजली खरीदने के बाद भी पावर कट की समस्‍याओं से लोगों को हर रोज जूझना पड़ रहा है। ऊपर से राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अभी कुछ समय पहले झारखंड में बिजली दर में बढ़ोतरी पर फैसला लिया। घरेलू बिजली में पांच पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है, जबकि वाणिज्यिक बिजली दर में पंद्रह पैसे प्रति यूनिट दर बढ़ा है। 

  • एस्‍पायर इंस्‍टीट्यूट की टीचर का शव नग्‍न अवस्‍था में बरामद

    एस्‍पायर इंस्‍टीट्यूट की टीचर का शव नग्‍न अवस्‍था में बरामद

    मनोहरपुर। शहर में स्थित एस्‍पायर इंस्‍टीट्यूट में शिक्षिका के रूप में कार्यरत युवती का सोमवार को शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवती संग दुष्‍कर्म की घटना हुई है क्‍योंकि शिक्षिका का शव नंग धड़ंग अवस्था में नदी किनारे मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला।

    शव के पास में ही उसका सामान व कपड़ा भी बिखरा मिला। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद युवती का शव बरामद किया। बदमाशों ने घटना को मनोहरपुर के चिड़िया ओपी क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर-अंकुवा-गुवा मुख्य मार्ग में अंकुआ चौक से कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया।

    घटना सोमवार दोपहर के बाद की बताई जा रही है। युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। उनका नाम अमिता तिर्की है और उम्र 26 साल है। 

    एस्पायर संस्था के पदाधिकारी राजेश लागुरी ने बताया कि 17 जुलाई को छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में एस्पायर की तरफ से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गई थी।

    कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे सभी स्कूल से निकल गए। उसके बाद से युवती लापता हो गई। वह पैदल ही लौट रही थी। दिन के लगभग 12:30 बजे ममार गांव के पास सीसीटीवी कैमरा में उसे आखिरी बार देखा गया।

    घटना को लेकर एस्पायर संस्था समेत आसपास के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार सुबह शव को ग्रामीणों ने देखा इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अभी पुख्‍ता रूप से नहीं बताया जा सकता  कि युवती दुष्‍कर्म का शिकार हुई है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।  

  • दिल्ली- मेरठ ‘एक्सप्रेस वे’ पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, देखे विडियो

    दिल्ली- मेरठ ‘एक्सप्रेस वे’ पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, देखे विडियो

    बस ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा. गेट काटकर निकालने पड़े शव.

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस (Delhi Meerut Expressway) पर 11 जुलाई की सुबह भीषण हादसा हो गया. गाजियाबाद के पास इस एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रही बस और एक TUV कार में टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 8 साल का एक बच्चा घायल हो गया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  हादसे के वक्त कार में कुल 8 लोग मौजूद थे.

    इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. जहां साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस गलत दिशा से आ रही थी. इस दौरान एक तेज रफ्तार कार बिल्कुल सामने आ जाती है. कार सवार बचने के लिए अपनी गाड़ी को बाईं तरफ मोड़ता है, लेकिन बस का ड्राइवर भी गाड़ी को दाई ओर मोड़ देता है और फिर भीषण टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए. काफी मशक्कत के बाद गेट को कटर से काटकर कार में फंसे शवों को निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

    पुलिस ने क्या कहा?

    वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है. गाजियाबाद के ADCP (ट्रैफिक) RK कुशवाहा के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा,

    हादसे के समय एक स्कूल बस दिल्ली के गाजीपुर से CNG लेकर गलत दिशा से आ रही था. जबकि TUV कार मेरठ की ओर से आ रही थी. इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई. यहां पूरी गलती बस ड्राइवर की थी, जो गलत दिशा से आ रहा था. आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया गया है. हादसे का शिकार हुए कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. वहीं  स्कूल बस खाली थी.

    बताते चलें कि इस हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा होती है. ऐसे में कोई वाहन गलत दिशा से आ जाए, तो गाड़ी को कंट्रोल कर पाना लगभग असंभव हो जाता है. इस हादसे के दौरान भी यही देखने को मिला.

  • बंगाल पंचायत चुनाव में भारी हिंसा, वोटिंग के दौरान अब तक 6 की हत्या

    बंगाल पंचायत चुनाव में भारी हिंसा, वोटिंग के दौरान अब तक 6 की हत्या

    पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में मतदान शुरू होने के साथ ही हिंसा का तांडव शुरू हो गया है. विभिन्न मतदान केंद्रों पर मारपीट, हिंसा और आगजनी की खबर आ रही है. तृणमूल कांग्रेस पर बूथ लूटने के आरोप लग रहे हैं.

    कोलकाता: पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा लगातार जारी है. शनिवार की सुबह सात बजे राज्य के पंचायत की 74 हजार सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया, साथ में कई जगहों पर भारी हिंसा भी शुरू हो गई. बंगाल में अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजी, आगजनी के साथ-साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं.

    मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस और तृणमूल के बीच झड़प में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबर अली की मौत हो गई. हिंसा के बाद इलाके में भारी तनाव है. गोली लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती है. मतदान शुरू होते ही कूचबिहार में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ कर दी गई है और मतपत्र लूट लिए गए हैं और आग लगा दी गई है.

    पंचायत चुनाव को लेकर Latest Updates

    10.54 am: बंगाल में पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान भारी हिंसा के बीच 10 बजे तक 12.26 फीसदी वोटिंग हुई है.

    10.52 am: चुनाव में हिंसा को लेकर बीजेपी ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है. प्रदेश बीजेपी के नेता दोपहर 12.30 बजे राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे.

    10.47 am: बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान भारी हिंसा हो रही है. बीजेपी की ओर से टीएमसी पर आरोप लगाया गया है कि उसके उम्मीदवार और बूथ एजेंटों का किडनैप किया जा रहा है. संदेशखाली बूथ 82, 86, 90,77, 87 और 90 बूथ एजेंटों और उम्मीदवारों को शेख शाहजहां के लोगों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया.

    10.44 am: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच सुबह 7 बजे से 74 हजार सीटों के लिए मतदान चल रहा है. राज्य चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार सुबह 9 बजे तक 10,26 फीसदी मतदान हुआ है.

    बम को गेंद समझकर उठाया, ब्लास्ट में दो बच्चे घायल

    10.26 am: दक्षिण 24 परगना में गेंद समझकर खेलते समय बम फटने से दो बच्चे घायल हो गए. काशीपुर थाने इलाके में यह घटना घटी. दोनों घायल बच्चों को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को इलाके में आईएसएफ और तृणमूल के बीच गोलाबारी हुई थी. दावा किया गया कि इलाके में कुछ बम गिरे थे. उस बम को गेंद बनाकर खेलने के दौरान भाई-बहन घायल हो गए.

    10.12 am: सीपीएम कार्यकर्ता रजीबुल हक (32) की मौत हो गई है. पूर्वी बर्दवान के आउसग्राम के ब्लॉक नंबर 2 के बिष्णुपुर प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 7 पर शुक्रवार को तृणमूल सीपीएम और तृणमूल सीपीएम के बीच झड़प में रजीबुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें पहले बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में देर रात एनआरएस में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया.

    9.41 am: कूचबिहार के गीतलदाहा-2 ग्राम पंचायत में मतदाताओं को बीएसएफ के जवानों द्वारा धमकी देने का आरोप तृणमूल कांग्रेस ने लगाया है. आरोप है कि बीएसएफ के जवानों ने मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की. उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया.

    9.25 am: पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य में अब तक 6 लोगों की हत्या हो चुकी है. इसमें मुर्शिदाबाद में 3, मालदा में 2 और कूचबिहार में एक की हत्या कर दी गयी है. पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर अब 26 तक पहुंच गई है.

    9.15 am:कूच बिहार के फोलिमारी में बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. पोलिंग एजेंट का नाम माधव विश्वास है. बीजेपी ने टीएमसी समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है.

    9.01 am: मुर्शिदाबाद में रानीनगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस और माकपा समर्थकों के बीच संघर्ष हो गया है. आरोप है कि माकपा समर्थकों के हमले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है.

    8.49 am: मालदा के मानिकचक के गोपालपुर ग्राम पंचायत के जिशारद टोला में भारी बमबारी हुई है. बमबारी के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृत व्यक्ति का नाम शेख मालेक है.

    8.36 am: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान शुरू होने के साथ ही हिंसा का दौर जारी हो गया है. सुबह से खबर लिखे जाने तक अब तक कुल 5 लोगों की हत्या कर दी गई है, जबकि चुनावी हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है.

    8.21 am: बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा लगातार जारी है. अब हुगली में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को गोली मार दी है.

    8.15 am: कूच बिहार में पोलिंग बूथ में आग लगाने की घटना को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है.

    8.00 am: राज्य में  पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान से ही हिंसा जारी है. अभी तक राज्य में चुनावी हिंसा में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल के जवान तैनात किये गये हैं, लेकिन हिंसा जारी है.

  • ‘मोदी-योगी मुस्लिम बन जाएँ तो बहुत कुछ सुधर जाएगा’: तबलीगी जमात के मौलाना ने दी इस्लाम कबूलने की दावत

    ‘मोदी-योगी मुस्लिम बन जाएँ तो बहुत कुछ सुधर जाएगा’: तबलीगी जमात के मौलाना ने दी इस्लाम कबूलने की दावत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्लाम कबूलने की दावत तबलीगी जमात के एक मौलाना ने दी है। मौलाना तौकीर अहमद का कहना है कि यदि ये दोनों मुस्लिम बन गए तो बहुत कुछ सुधर जाएगा। एक इंटरव्यू में मौलाना ने धर्मांतरण के लिए इस्लामी मुल्कों से पैसा आने की बात कबूली है। साथ ही अफगानिस्तान की तरह भारत में भी एक दिन शरिया राज स्थापित होने की बात कही है।

    मौलाना तौकीर अहमद ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में उपरोक्त बातें कही है। 4 जुलाई 2023 को उसका 8 मिनट लंबा यह इंटरव्यू प्रकाशित हुआ है। इसमें मौलाना तौकरी ने बताया है कि उसका मुख्य मकसद योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी को इस्लाम कबूल करवाना है।

    इन दोनों को हिंदुओं की मुख्य शख्सियत बताते हुए कहा कि ये दोनों अगर कन्वर्ट हो गए तो बहुत कुछ सुधर जाएगा। मौलाना तौकीर ने कहा, “मैं तो योगी जी को भी यही समझाना चाहूँगा कि एक बार बैठें और समझें कि दीन और इस्लाम क्या है। इंशाअल्लाह वो जरूर ईमान लाएँगे।” नीचे वीडियो में 4 मिनट 57 सेकेंड के बाद आप ये बात सुन सकते हैं

    मौलाना तौकीर ने इस दौरान इस्लामी धर्मांतरण, समान नागरिक संहिता (UCC), विदेशी फंडिंग सहित कई अन्य मसलों पर भी बात की। बताया कि देश में हो रहे इस्लामी धर्मांतरण के 99% मामलों के लिए अकेला तबलीगी जमात जिम्मेदार है। जमात के दाई लोगों का जिक्र करते हुए उसने कहा कि ये वो लोग हैं जो गैर मुस्लिमों को दीन इस्लाम की दावत देते हैं। उसने कहा कि दावत देने के दौरान गैर मुस्लिमों को कुरान की आयतें, हदीसों और गुजरे समय में नबियों द्वारा लोगों को समझाई गई चीजों के बारे में बताया जाता है।

    उसने बताया कि दाई का मुख्य काम युवाओं को अपनी तरफ खींचना है। वे लोगों को बताते हैं कि पहले जिन लोगों ने नबियों की बातें नहीं मानी उनको सजा भुगतनी पड़ी थी। तौकीर ने खुद को भी दाई बताते हुए कहा कि वो अभी भी लोगों को इस्लाम कबूलने की दावत दे रहे हैं। अपनी मजहबी किताब का हवाला देते हुए मौलाना तौकीर ने कहा कि दुनिया के पहले इंसान आदम और उनकी जात से खुदा ने सिर्फ खुद को पूजने और बुतपरस्ती (मूर्ति न पूजने) का वादा लिया था। मूर्ति पूजने वालों को भटका हुआ बताते हुए मौलाना ने कहा कि उन्हें अल्लाह की इबादत की तरफ लाने की जरूरत है।

    तौकीर ने दावा किया कि साल 2014 से अब तक देश भर में लगभग 20 लाख गैर मुस्लिम इस्लाम कबूल कर चुके हैं। उसने कहा कि तबलीगी जमात के सदस्य अधिक से अधिक लोगों को इस्लाम कबूल करवाने का प्रयास करते हैं। बकौल तौकीर UCC से मुस्लिमों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वो अपने मुख्य टारगेट शरिया कानून को लागू करने के प्रयास में लगे हुए हैं। मौलाना ने कहा, “इंशाअल्लाह शरिया कानून आएगा। आप अफगानिस्तान में देख लीजिए वहाँ शरिया कानून लागू हुआ। अमेरिका था वहाँ। सबको भगा दिया।”

    धर्मांतरण को जरूरी बताते हुए हुए मौलाना ने कहा कि सबको अल्लाह के एक रास्ते पर लाना है। धर्मांतरण नेटवर्क को ऑपरेट करने वाले मुख्य व्यक्ति के तौर पर उसने मौलाना साद, उनके बेटे और हाल ही में जेल से छूटकर आए कलीम सिद्दीकी का नाम लिया। उसने बताया कि इस्लामी धर्मांतरण का नेटवर्क पूरे देश में सक्रिय है। इसके लिए पैसे अरब देशों और अफगानिस्तान से आते हैं। तौकीर के मुताबिक विदेश से मिले इन पैसों से हिन्दुओं को लुभाया जाता है जो घर से किसी कारण से बेघर कर दिए जाते हैं। मौलाना तौकीर अहमद ने क़ुरान का हवाला देते हुए कहा कि 72 हूरों को अल्लाह ने इंसानों को बुराइयों से दूर रखने के लिए बनाया है।

  • धनबाद स्टेशन से मिले बच्चे को कई जगह लगी थी चोट, हाँथ भी था टुटा

    धनबाद स्टेशन से मिले बच्चे को कई जगह लगी थी चोट, हाँथ भी था टुटा

    धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर एक बच्चा लावारिस हालत में मिला था। बच्चे की मेडिकल जांच में पाया गया कि उसे सब ड्यूरल हैम्रेज है यानी उसके सिर के अंदर में रक्त के थक्के जमे हुए हैं।

    डॉक्टरों ने बच्चे को न्यूरो सर्जन हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा है। फिलहाल, मासूम बच्चा आपातकालीन विभाग के सर्जिकल वार्ड के वार्ड नंबर 2 में भर्ती है। न्यूरो सर्जन ने बताया कि बच्चे को इलाज करना जरूरी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे के साथ काफी मारपीट की गई।

    बच्चे के सिर में एक और गंभीर चोट पाई गई है, तो दूसरी ओर बाया हाथ टूटा हुआ है। काफी गंभीर अवस्था में आरक्षण वार्ड से उसे बरामद किया गया था। रेड क्रॉस सोसाइटी और वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारी बच्चे की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अब इन्हें बच्चे को ले जाकर हायर सेंटर में इलाज करवाना है।

    इधर, बातचीत करने पर बच्चा खोरठा (लोकल भाषा) में बात करने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक बच्चे का नाम पता नहीं चल पाया है। किसी ने आकर अभी तक बच्चे के लिए दावा भी नहीं किया है। बच्चे के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभी तक काउंसलिंग की व्यवस्था भी नहीं कराई गई है। ऐसी परिस्थिति में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है।

  • नाबालिग के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    नाबालिग के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    रांची। बुढमू थाना क्षेत्र स्थित जंगल में एक नाबालिग के साथ पांच लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता जगन्नाथपुर मेला घूमने गई थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित सुभाष उरांव, इतेश टोप्पो और संतोष टोप्पो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपितों से दोनों का नाम पता मिल गया है लेकिन दोनों फरार हैं।

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ जगन्नाथपुर मेला घूमने गई थी। मेला घूमने के दौरान बड़ी बहन के साथ उसका प्रेमी सुभाष उरांव भी था। मेला घूमते-घूमते बड़ी बहन ने सुभाष से कहा कि वह उसकी छोटी बहन को घर पहंचा दे। वह मेला घूमकर घर वापस आ जाएगी।

    इसके बाद सुभाष अपनी बाइक पर पीड़िता को बैठाकर पिठौरिया की ओर निकल गया। रास्ते में आरोपित सुभाष उसे बुढमू इलाके में स्थित जंगल में ले गया और वहां पहले से मौजूद चार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

    पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। फिलहाल, रिपोर्ट नहीं आई है। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपितों ने घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से भी पुलिस को कई सुराग मिले है।

    पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी सुभाष (रातू निवासी) जैसे ही जगन्नाथपुर मेला से पिठौरिया के लिए निकला तो अपने दोस्तों को फोन किया और उन्हें जंगल में रहने के लिए कहा। आरोपी जब पीड़िता के साथ बुढमू इलाके में पहुंचा तो उसने कहा कि कुछ दोस्तों से मिलना है फिर तुरंत घर के निकलेंगे। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर जंगल की ओर चला गया। वहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। इसके बाद पांचों ने मिलकर घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

    पुलिस का कहना है कि घटना के बाद जंगल से किसी तरह पीड़िता भागकर अपने घर पहुंची। बड़ी बहन के घर आने के बाद उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद घरवालों के साथ पिठौरिया थाना पहुंची और पुलिस को पूरी कहानी बताई।

  • चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर फायरिंग, पूरे क्षेत्र में दहशत

    चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर फायरिंग, पूरे क्षेत्र में दहशत

    हजारीबाग। चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विकास यादव के आवास पर फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता विकास यादव के चतरा रोड स्थित आवास पर गोलियां चलायीं। फायरिंग की आवाज सुन लोग जमा होते इससे पहले ही अपराधी वहां से •ााग खड़े हुए। फायरिंग होने की सूचना तुरंत थाना प्र•ाारी शं•ाुनंद ईश्वर को दी गयी। जिसके बाद वह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे। पुलिस को घटनास्थल पर से कई खोखे बरामद। देखते ही देखते इस घटना की खबर तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गयी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस नेता विकास यादव का हाल खबर लेने पंहुचे। विधायक उमा शंकर के अलावा उनके अन्य समर्थक •ाी उनका हालचाल लेने उनके आवास पर पंहुचे। पुलिस द्वारा इसकी जांच चल रही है।

  • पूजा कराने रजरप्पा मंदिर जा रही बस चौपारण में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 12 घायल

    पूजा कराने रजरप्पा मंदिर जा रही बस चौपारण में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 12 घायल

    छह लेन निर्माण में एनएचएआई की लापरवाही से बेला मोड़ टर्निंग प्वाइंट पर घटी घटना

    हजारीबाग। जहानाबाद से सेकेंड हैंड बस की पूजा कराने रजरप्पा मंदिर जा रही बस चौपारण में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये। बताया गया कि जहानाबाद के धामापुर गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस बीआर 25 पीए 1455 चौपारण के जीटी रोड बेला मोड़ पिपरा कट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस का चारों चक्का ऊपर हो गया। इस दुर्घटना में बस में सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सिकंदर कुमार है। उसके पिता का नाम बिनोद यादव है। जबकि घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से 3 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया।


    डिवाइडर से टकराने के बाद टायर ब्लास्ट हो गया
    चौपारण के पिपरा गांव स्थित बेला मोड़ के पास 6 लेन निर्माण कार्य चल रहा है। नया रूट और एनएचएआई की लापरवाही के कारण टर्निंग प्वाइंट पर आज अहले सुबह 3.40 बजे बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे आगे की पहिया डिवाइडर से टकरा गया और टायर ब्लास्ट कर गया। इस वजह से बस पलट गयी। बस ऐसी पलटी की चारों चक्का ऊपर हो गया। घायलों के चीख-पुकार सुन पिपरा के ग्रामीण मदद को सामने आए। घायलों को बरही अस्पताल भेजवाने में काफी मदद किया।

    बस मालिके रिस्तेदार और करीबी थे सवार
    जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर निवासी मंटू प्रसाद ने पुराना बस खरीदा था। जिसका वे पूजा करने रजरप्पा मंदिर अपने रिस्तेदार और गांव के अपने करीबी लोगों को लेकर जा रहे थे। मंटू प्रसाद के बेटे कौशल कुमार ने बताया कि बस में महिला-पुरुष व बच्चे सहित करीब 30 लोग सवार थे।

    ये हुए हैं घायल
    घायलों में संजू देवी 40 पति रमेश कुमार, पिंटू कुमार का 10 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार एवं 7 वर्षीय आयुष कुमार, यशोमती देवी 60 पति बाबूलाल, बाल्मीकि प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, राजू कुमार का 10 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, गांगो देवी 45 पति रामप्रवेश प्रसाद, लीला देवी 45 पति संजय प्रसाद, रूबी देवी 32 पति पिंटू कुमार, लाला गोप 60 पिता रामसेवक गोप, बिंदेश्वर गोप 65 पिता रामस्वरूप गोप शामिल है।

    अस्पताल ले जाते समय हुई युवक की मौत
    परिजनों ने बताया कि बरही से हजारीबाग सदर अस्पताल जाने के क्रम में विनोद यादव का 20 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार की मौत हो गई। बस के मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसके भाई पिंटू प्रसाद और चिंटू प्रसाद ने रांची इलाज के लिए ले कर गए हैं।

  • घर में सो रही महिला पर अपराधियों ने चलाई गोली, महिला बाल-बाल बची

    घर में सो रही महिला पर अपराधियों ने चलाई गोली, महिला बाल-बाल बची

    रांची | घर में सो रही महिला पर अपराधियों ने गोली चला दी है. यह घटना राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू स्थित शिवशक्ति नगर में घटी है. जहां शनिवार की देर रात घर में सो रही पिंकी सिंह नाम की पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी. हालांकि इस हमले में महिला बाल-बाल बच गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में महिला के पड़ोसी ने बताया कि पिंकी पर अपराधियों ने गोली चलाई, लेकिन गनीमत रही कि उसे वो गोली नहीं लगी |

  • रांची : पत्थर से कूचकर सुखदेव नगर में एक शख्स की हत्या

    रांची : पत्थर से कूचकर सुखदेव नगर में एक शख्स की हत्या

    रांची | पत्थर से कूचकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. यह घटना शनिवार की देर रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ टोली के पास हुई है. जहां अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर एक शख्स की हत्या कर दी.  इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने शनिवार की रात पुलिस को दी. घटना की सूचना रात 12 बजे के बाद पुलिस को दी गयी. लोगों ने पुलिस को बताया कि पहाड़ टोली तालाब के पास एक शव पड़ा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि पीने के लेकर आपसी विवाद हुआ और हत्या कर दी गई. आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश पुलिस कर रही है |

  • जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सरकार ने उनकी पत्नी को मंत्री बनाने का फैसला किया

    जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सरकार ने उनकी पत्नी को मंत्री बनाने का फैसला किया

    रांची। राज्य सरकार पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी तीन जुलाई को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगी। वो अपने पति जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त पद पर मंत्री बनेंगी।

    जगरनाथ महतो के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही उनके दोनों विभागों स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राज्य सरकार ने उपचुनाव से पहले बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है।

    इससे डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी का यूपीए की प्रत्याशी होना तय हो गया है। झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। वह डुमरी उपचुनाव में यूपीए की साझा प्रत्याशी होंगी।

    पति की विरासत संभालने वाली बेबी देवी का जन्म धनबाद के गोमो स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी उम्र 50 साल है। बेबी के दो भाई और एक बहन हैं, वह सबसे छोटी हैं।

    जब बेबी देवी की शादी जगरनाथ महतो से हुई, तब महतो झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता व उभरते हुए नेता थे। बाद में जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने। हालांकि, बेबी राजनीति से दूर रहकर घर संभालती रहीं।

    पति के रहते बेबी अपने पांच बच्चों की बेहतर परवरिश में लगी रहीं। दिवंगत जगरनाथ महतो व बेबी शुरू से ही शिक्षा का महत्व समझते थे। सो, अपनी चारों बेटियों सुनीता देवी, रानी देवी, पूनम देवी, गीता देवी को उच्च शिक्षा दिलाई।

    पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू भी वकालत की पढ़ाई कर रहा है। अब बेबी देवी अपने दिवंगत पति की राजनीतिक विरासत संभालेंगी।

  • केन्या में ट्रक की टक्कर से 48 की मौत, 30 घायल

    केन्या में ट्रक की टक्कर से 48 की मौत, 30 घायल

    केन्या के लोंडियानी में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब शिपिंग कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक सड़क से उतर गया। ट्रक ने पहले बस स्टॉप पर मिनी बस को रौंदा फिर पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसा केन्या की राजधानी नैरोबी से 200 किमी दूर हुआ।

    स्थानीय पुलिस कमांडर जेफ्री मायेक ने बताया, एक्सीडेंट केरीचो और नाकुरु शहर के बीच हाईवे पर हुआ। 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया, घायलों की संख्या अधिक हो सकती है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- ट्रक हाईवे से उतरा, लोगों पर चढ़ गया
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमने देखा कि एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया। ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी फिर पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गया।

    गवर्नर ने कहा- मेरा दिल टूट गया है
    हादसे पर केरिचो के गवर्नर एरिक मुताई ने दुख जताया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, मेरा दिल टूट गया है। यह केरीचो के लोगों के लिए अंधकारमय पल है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अभी-अभी अपने प्रियजनों को खोया है।

  • महाराष्ट्र में बस की टायर फटने से बस में लगी आग जिसमे 26 की जलकर मौत

    महाराष्ट्र में बस की टायर फटने से बस में लगी आग जिसमे 26 की जलकर मौत

    महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 34 लोग सवार थे, जिसमें 26 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।

    8 लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा रात करीब 1.30 बजे बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ।

    बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद हादसा हुआ और बस में आग लग गई। बाद में बस के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली, जिससे आग फैल गई। बस में करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे। ज्यादातर की मौत जलने से हुई।

    महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। उधर, नासिक में कार और एक वाहन की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्क्षियों के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। फिर रोड के बीच बने कन्क्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस बाईं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। लोगों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पुलिस ने बस से शवों को निकाल लिया है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

    बुलढाणा के जिला कलेक्टर डॉ. एचपी तुम्मोड बस दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा- हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है। शवों की पहचान की जा रही है। डीएनए से पहचान के बाद हम शव परिजनों को सौंप देंगे।

    हादसे में घायल भालेगांव के योगेश रामदास गवई ने बताया- मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था। हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटना ग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गई। हम 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर आए। हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया। फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आई और आग पर काबू पाया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है। PM ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

    महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख जताया है। CM आवास की ओर से जारी बयान में बताया गया- बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त इलाज कराया जाएगा। शिंदे ने घटना के जांच के भी आदेश दिए हैं।

    महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी। हम जिले के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के भी संपर्क में हैं और हर तरह की मदद तुरंत मुहैया कराई जा रही है।

  • रांची: स्प्रे और लाइटर से नाबालिग लड़के ने नौ बसों में लगाई थी आग

    रांची: स्प्रे और लाइटर से नाबालिग लड़के ने नौ बसों में लगाई थी आग

    रांची | लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी नौ बस में गुरुवार को आग लगा दी गई थी. इस घटना को 15 साल के नाबालिग लड़के ने दी थी. लड़के ने स्प्रिट के स्प्रे और लाइटर की मदद से खड़ी बसों में आग लगाई थी. पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है. आग लगाने की इस घटना में कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. नाबालिग के पास से पुलिस ने एक स्प्रे और लाइटर बरामद किया है.

    पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसने बस की टंकी के पास पहले स्प्रे मारा और फिर लाइटर से उसमें आग लगा दी. इस वजह से आग तेजी से फैलती चली गई. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग रांची के नामकुम इलाके का रहने वाला है. वह पिछले कुछ दिनों से खादगढ़ा बस स्टैंड में ही खलासी के रूप में काम कर रहा था. इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसी से नाराज होकर उसने बसों में आग लगा दी.

  • रजत कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत

    रजत कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत

    रांची | सिनेमा हॉल के कर्मचारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की सूचना है. यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है. गुरुवार देर रात पैंटालून के सामने वाली गली में रेंट पर रहने वाले रजत कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. रजत रांची में एक सिनेमा हॉल में में कार्यरत था.

    रजत कुमार के दोनों हाथ आगे की तरफ गमछे से बंधे हुए थे. इसलिए पुलिस के हर पहलू से जांच कर रही है. रजत के परिजनों ने भी पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खिड़की से देखने पर रजत फंदे पर झूलता हुआ दिखा था. मौके पर उसके दोस्त पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे नीचे उतारा.

    हालांकि तब तक रजत की मौत हो चुकी थी. घर की चाबी भी रजत के पॉकेट से बरामद की गयी है. कमरे से बाहर निकलने का कोई दूसरा दरवाजा भी नहीं है. पुलिस के अनुसार कई लोग अपने हाथ को गमछे से बांधकर सुसाइड करने की कोशिश करते हैं, ऐसा पहले भी हो चुका है.

  • जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

    जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

    गिरिडीह | झारखंड के अहिल्यापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे महिला का शव बरादम हुआ।

    घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंचायत पंडरी अंतर्गत कोलडीहा गांव की है, जहां गुरुवार को नजदीकी जंगल में पलाश के पेड़ से रस्सी से लटका हुआ एक महिला का शव ताराटांड़ थाना पुलिस ने जब्त किया।

    शव की पहचान कोलडीहा गांव निवासी जीवलाल मुर्मू की पत्नी संजोती देवी 25 वर्ष के रूप में की गई। जीवलाल मुर्मू की शादी फुलची पंचायत के मोराटांड़ गांव के संजोती देवी के साथ आदिवासी रिती-रिवाज से हुई थी।

    मृतका अपने पीछे दो लड़का और एक लड़की छोड़ गई है। इससे स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोलडीहा गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

    ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे मृतका के भाई विक्रम मुर्मू ने थाने में आकर घटना की जानकारी दी। वे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि संजोती देवी पलाश के पेड़ पर रस्सी से लटकी हुई है।

    ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और ताराटांड़ थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

    मौत की छानबीन में जुटी पुलिस

    पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है।

  • हूल दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने अमर शहीदों को किया नमन

    हूल दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने अमर शहीदों को किया नमन

    रांची | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘हूल दिवस’ पर संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानों समेत सभी वीर- वीरांगनाओं को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है. अपने संदेश में राष्ट्रपति ने लिखा है कि इन अमर बलिदानियों ने जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वशासन के उद्देश्य से उन्होंने अन्याय व शोषण के विरुद्ध कड़ा संघर्ष किया. उन सभी जनजातीय भाई-बहनों की शौर्य गाथाएं, भावी पीढ़ियों को सदेव मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.

    सीएम हेमंत सोरेन ने किया याद

    सीएम हेमंत सोरेन ने इन वीर नायकों को याद करते हुए अपने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन। हूल जोहारा झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहो जय झारखण्ड |