टैग: Gandiv news

  • आमया ने विधायक अनूप सिंह का पुतला जलाया

    सरकार को अस्थिर करने का लगाया आरोप

    रांची: आमया संगठन ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) का कांके चौक में पुतला दहन किया. संगठन का कहना है कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने एवं राज्य के मुसलमानों को गौ तस्कर कहे जाने के खिलाफ पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की गई. आमया के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने एक सोची समझी साजिश के तहत झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार को अस्थिर करने और गिराने का प्रयास किया. विधायक डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोनगाड़ी पर झूठी प्रथामिकी दर्ज करवाकर फंसाने एवं बदनाम करने का काम किया है. इतना ही नहीं झारखंड के 50 लाख मुस्लिमों को गौ तस्कर कह कर उनके भावनाओ को ठेस पहुंचाया. सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जो गंभीर अपराध है. संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) की सदस्यता रद्द करने और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष से इन्हें पार्टी से निलंबित करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.

    मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष मो. फुरकान, संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, लतीफ आलम, सचिव नौशाद आलम, एकराम हुसैन, अरशद जिया, अब्दुल गफ्फार, मो सईद, अफताब आलम, जावेद अंसारी, सालेह सईद, मोदस्सीर अहरार, मोईज अहमद, एकराम अंसारी,शम्मी अहमद, गुफरान अंसारी आदि शामिल थे।

  • सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू से ईडी की पूछताछ जारी

    सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद( पिंटू)  ईडी के ऑफिस पहुंचे है. जहां ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.गौरतलब है कि ईडी ने एक अगस्त को अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया था.

    लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए थे. ईडी ने बीते 26 जुलाई को सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन भेजा था. ईडी ने अभिषेक प्रसाद को एक अगस्त को उपस्थित होने को कहा था.

  • आज भारत को बॉक्सरो से ज्यादा पदक की उम्मीद

    New Delhi: इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स का आज छठा दिन है. पिछले पांच दिनों में भारतीय खिलाड़ी 13 पदक हासिल कर पदक तालिका में छठे स्थान पर बने हुए हैं. आज से भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग रिंग में उतर रहे हैं. वेटलिफ्टरों की तरह बॉक्सरों से भी भारत को काफी उम्मीदें हैं. निखत जरीव व लवलीना आज रिंग में होंगी.बॉक्सरों की सफलता के भरोसे उम्मीद लगाया जा रहा है कि आज भारत के कुल पदकों की संख्या 20 के करीब पहुंच जाएगी. भारत अब तक 5 स्वर्ण, 5 रजत व 3 कांस्य पदक हासिल कर चुका है.  बॉक्सिंग के साथ ही वेटलिफ्टिंग के भी तीन मुकाबले हैं. भारत इन दोनों इवेंट में काफी मजबूत है.

    आयोजन के पांचवे दिन महिला लॉन बॉल्स के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. 92 साल के इतिहास में पहला मौका है, जब भारतीय लॉन बॉल्स महिला टीम ने कोई मेडल जीता है. पांचवें दिन लॉन्ग जंप में भारत के श्रीशंकर मुरली और मोहम्मद अनीस ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. साथ ही शॉटपुट विमेंस में मनप्रीत ने मेडल राउंड में जगह बना ली है. मेंस लॉन्ग जंप इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में केरल के श्रीशंकर ने पहली ही छलांग में 8.05 मीटर की दूरी मापते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, मोहम्मद अनीस 7.68 मीटर की छलांग के साथ 8वें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

    आज के कार्यक्रम इस प्रकार है :

    हाई जंप फाइनल, तेजस्विन शंकर, रात 11:30 बजे
    महिला शॉटट पुट फाइनल, मनप्रीत कौर, 4 अगस्त रात 12:35 बजे

    बॉक्सिंग

    45-48 किग्रा क्वार्टर फाइनल, नीतू गंगा बनाम निकोल क्लाइड, शाम 4:45 बजे
    54-57 किग्रा क्वार्टर फाइनल, हसमुद्दीन मुहम्मद बनाम ट्रायगैन, शाम 5:45 बजे
    48-50 किग्रा क्वार्टर फाइनल, निकहत जरीन बनाम हेलेन जोंस, रात 11:15 बजे
    64-70 किग्रा क्वार्टर फाइनल, लवलीना बोरगोहेन बनाम रोजी, 4 अगस्त रात 12:45 बजे
    75- 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल, आशीष कुमार बनाम हारून, 4 अगस्त रात 2:00 बजे

    महिला क्रिकेट

    भारत बनाम बारबाडोस, रात 10:30 बजे

    हॉकी
    महिला पूल ए, इंडिया बनाम कनाडा, दोपहर 3:30 बजे
    पुरुष पूल बी, भारत बनाम कनाडा, शाम 6:30 बजे

    जूडो
    महिला 78 किग्रा क्वार्टर फाइनल, तूलिका मान, दोपहर 2:30 बजे
    पुरुष 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड (16), दीपक देसवाल बनाम एरिक जीन, 2:30 बजे

    लॉन बॉल 

    पुरुष एकल, मृदुल बोर्गोहेन बनाम क्रिस लॉक, दोपहर 1:00 बजे
    महिला युगल, भारत बनाम नियुई, दोपहर 1:00 बजे
    पुरुष एकल, मृदुल बोर्गोहेन बनाम इयान मैकलीन, शाम 4:00 बजे
    महिला युगल, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम4:00 बजे
    पुरुष टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम कुक आइलैंड्स, शाम 7:30 बजे
    महिला टीम (तीन खिलाड़ी), भारत बनाम नियुई, शाम 7:30 बजे
    पुरष टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम इंग्लैंड, रात 10:30 बजे

    स्क्वैश
    मिश्रित युगल, भारत बनाम श्रीलंका, दोपहर 3:30 बजे

    पैरा टेबल टेनिस 

    महिला एकल वर्ग, सोनालबेन मनुभाई पटेल बनाम सू बेली, दोपहर 3:10 बजे
    महिला एकल वर्ग, बेबी सहाना रवि बनाम आस्था ओबाज़ुए, दोपहर 3:10 बजे
    महिला एकल, शिशु सहाना रवि बनाम ग्लोरिया ग्रासिया वोंग, रात 9:40 बजे
    महिला एकल वर्ग, भावना हस्मुखभाई पटेल बनाम क्रिस्टियाना इकपेयोई, रात 10:15 बजे
    महिला एकल वर्ग, सोनालबेन मनुभाई पटेल बनाम अमांडा जेन, रात 10:15 बजे
    पुरुष एकल वर्ग, राज अरविंदन अलगर बनाम इसाऊ ओगुनकुंले, रात 12:00 बजे

    वेटलिफ्टिंग

    पुरुष 109 किग्रा वर्ग, लवप्रीत सिंह, दोपहर 2:00 बजे
    महिला 87 किग्रा वर्ग, पूर्णिमा पांडेय, शाम 6:30 बजे
    पुरुष 109 किग्रा, गुरदीप सिंह, रात 11:00 बजे

  • शिक्षा का उर्दुकरण करना बंद करो के नारे के साथ भाजपा का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

    Ranchi: विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी भाजपा विधायकों ने सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया . शिक्षा का इस्लामीकरण बंद करो के नारे के साथ सरकार के खिलाफ नारे बाजी की . भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब से राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है. स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है.

    विधायकों को निलंबन मुक्त करो

    मंगलवार को स्पीकर के भाजपा के चार विधायकों को 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया था. भाजपा विधायक इसका भी विरोध कर रहे थे. विधायक अमर कुमार बावरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर स्पीकर ने यह कार्रवाई की है. जेपी पटेल सदन में नहीं थे उन्हें भी निलंबित किया गया, यह गलत है. कहा कि सरकार को यह भय था कि मनी बिल पर सदन में सरकार कहीं गिर ना जाये इसलिए चार विधायकों को निलंबित किया गया. विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन का नायाब तरीका दिखा। कर्पूरगौरं करुणावतारं भजन गए तो बोल बम के नारे भी लगाए.

  • सीसीएल कर्मी नंदन कुमार का सड़ा गला शव उसके क्वाटर से पुलिस ने किया बरामद

    खलारी थाना क्षेत्र के डकरा बी टाइप कॉलोनी में रहने वाले एक सीसीएल कर्मी नंदन कुमार का सड़ा गला शव उसके क्वाटर से पुलिस ने बरामद किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदन के आवास पिछले तीन दिनों से बंद था। कॉलोनी के आस पास रहने वाले लोगों को मंगलवार को दुर्गंध का अहसास हुआ तो लोग उसके आवास की ओर गए जहां खिड़की दरवाजे अंदर से बंद थे। आवाज देने के बाद भी दरवाजा कोई नहीं खोला तो लोग इसकी जानकारी खलारी पुलिस को दी पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर नंदन कुमार का सड़ा गला शव पंखे के फंदे पर लटका पड़ा था। लोगो ने बताया कि नंदन सीसीएल आम्रपाली में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। और पिछले एक साल से ड्यूटी नहीं कर रहा था। उसके पिता रामचंद्र दास के मृत्यु के बदले नंदन को नौकरी लगी थी। स्वर्गीय रामचंद्र दास डकरा परियोजना में एक्टिवेशन विभाग में कार्यरत थे और मूल रूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नंदन के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

  • 16 अगस्त से रांची में नि:शुल्क लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर

    राजधानी के साढ़े तीन लाख घरों में 16 अगस्त से नि:शुल्क स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना शुरू हो जाएगा। इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में रांची के 30 हजार घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत मेन रोड और अपर बाजार इलाके से होगी। इसके लगने के बाद उपभोक्ताओं को मैनुअली बिजली बिल मिलने का झंझट खत्म हो जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए जल्द ही उपभोक्ता बिजली विभाग की वेबसाइट पर अॉनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि बीते कई वर्षों से वर्ल्ड बैंक की सहायता से राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना पर कार्य चल रहा है।

    प्रीपेड मीटर मोबाइल नंबर की ही तरह काम करेगा

    इसे भी मोबाइल नंबर की तरह रिचार्ज कराना होगा। उपभोक्ता को बिजली इस्तेमाल करने के लिए पहले रिचार्ज कराना होगा। जैसे ही बैलेंस खत्म होने वाला रहेगा, उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर मैसेज मिलेगा। अगर उपभोक्ता रिचार्ज नहीं कराता है तो उसे बिजली आपूर्ति रोक दी जाएगी।

    प्रीपेड मीटर उपभोक्ता के मोबाइल एप से जुड़ा रहेगा। एप को उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकेगे। बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अनुसार प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ता को मौजूद रीडिंग, शेष बिजली बिजली बिल की भी जानकारी मिलेगी, ताकि किसी भी तरह की परेशानी उपभोक्ताओं को नहीं हो।

  • बरामद रुपये का सोर्स असम नही कोलकाता था

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में बीते 30 जुलाई की देर शाम पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों राजेश कच्छप, इरफान अंसारी और नमन विक्सल कोंगारी को पैसे के साथ पकड़ा था. इस मामले में पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने नया दावा किया है. दावा यह है कि कांग्रेस के तीनों विधायकों से जो रुपये बरामद हुए, उसका सोर्स असम नहीं बल्कि कोलकाता से था. सीआईडी के अनुसार, तीनों विधायक कुछ लोगों के इशारे पर एक बड़ी साजिश के तहत काम कर रहे थे. गौरतलब है कि मामले में बरामद धन का संबंध पहले असम से होने की बात कही गई थी.

    सीआईडी के अधिकारी ने उस कथित बड़ी साजिश के बारे में कोई विस्तृत जानकारी तो नहीं दी है, पर यह जरूर बताया है कि बरामद धन किसी बड़ी साजिश के हिस्से का अंश मात्र है. इस अधिकारी ने कहा कि बरामद धन का संबंध कोलकाता से है. असम से इसका कोई संबंध नहीं है. तीनों विधायक कुछ लोगों के इशारों पर काम कर रहे थे. हमें लगता है कि कोई बड़ी योजना है.

    कांग्रेस ने 31 जुलाई को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में प्रत्येक विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. भाजपा ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है. तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं.

    सीआईडी अधिकारी के अनुसार, तीनों विधायक एक बिचौलिए के साथ गुवाहाटी गए थे. जहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ एक सौदा किया गया था. इसके बाद तीनों ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी और सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में ठहरे. होटल में उनका एक और युवा कांग्रेस नेता इंतजार कर रहा था, जिसने यहां एक व्यापारी से मुलाकात की और उन्हें अपने कार्यालय से पैसे दिलवाए. विधायक बिना अपनी निजी जानकारी साझा किए बिना होटल में रुके थे. होटल के प्रबंधक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. युवा कांग्रेस नेता का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है. पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर ली है.

  • एयर एंबुलेंस से चेन्नई गए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

    रांची। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को आज बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से चेन्नई ले जाया गया। इस मौके पर रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मौजूद थे। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात हो कि विधानसभा में आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने पहुंच कर शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। ज्ञात हो कि विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सदन की कार्यवाही में शामिल होने आए थे।

    यह भी पढ़ें :

    मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत विधानसभा के अंदर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

  • सुनी समस्या किया उचित निदान

    रामगढ़: पुलिस केंद्र रामगढ़ में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा पुलिस सभा का आयोजन कर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों से लेकर पुलिस निरीक्षक तक के पदाधिकारियों की समस्या सुनी गई तथा उसका उचित निदान किया गया

    तथा रामगढ़ जिला बल के हवलदार देवेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दिया गया।

    इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, एसडीपीओ रामगढ़, जिले के सभी पुलिस निरीक्षक, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

  • जबलपुर में प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 8 की मौत

    मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक निजी अस्पताल में आग लग गई। आग से तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 8 की हालत गंभीर है, इनमें से दो लोग ICU में हैं। मरने वालों में 4 अस्पताल के स्टाफ हैं। हादसे के वक्त कम से कम 35 लोग अस्पताल में मौजूद थे। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

    पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह खाक हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।

    दूसरे फ्लोर पर अधिक लोगों की मौत हुई है। घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए जो बाहर नहीं निकल सके।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है।

    आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 4 लोगों के शव को बाहर निकाले जा चुके हैं। अस्पताल में करीब 100 लोगों का स्टाफ है। प्रबंधन अस्पताल में भर्ती मरीजों को शिफ्ट कर दिया है।

    अस्पताल तीन मंजिला है, जिसमें बेड की संख्या 30 है। अस्पताल संचालक का नाम डॉक्टर सुदेश पटेल है। आग दोपहर करीब ढाई से तीन बजे लगी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डेढ़ घंटे में ही तीन मंजिला अस्पताल खाक हो गया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि दोपहर के वक्त लाइट गई थी, इसी दौरान जनरेटर चालू हुआ और इससे हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग फैल गई। आग नीचे से ऊपर की ओर लगी।प्रारंभिक जानकारी में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों की मौत होना भी बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से अस्पताल के भीतर धुआं भर गया, जिसके चलते भर्ती मरीजों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • शिव मंदिर में पूजा के दौरान हुए वज्रपात से 25 लोग घायल

    धनबाद: वज्रपात से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा तीसरी सोमवारी पर शिव मंदिर में पूजा के दौरान हुआ. घायलों में अधिकतर महिला और बच्चे बताए जा रहे हैं. तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में भक्तो की ज्यादा भीड़ थी ,मौसम का मिजाज बदलते ही मंदिर पे हुआ वज्रपात , वज्रपात होने से वह भगदड़ मच गई , वही वज्रपात से और भगदड़ होने के कारण लगभग 25 लोगो के घायल होने की सूचना है .

  • पलांडू गांव में ठनका से एक युवक की मौत

    नगड़ी थाना क्षेत्र पलांडू गांव में ठनका से एक युवक की मौ

    नगड़ी थाना क्षेत्र के पलांडू गांव में अभी अभी अचानक वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गई , जानकारी के अनुसार गांव के कर्मा मुंडा का पुत्र अर्जुन मुंडा खेत में काम कर रहे थे कि अचानक हुए ठनका ने उन्हें अपना शिकार बना लिया ।जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शव को घर ले आये । मृतकअर्जुन मुंडा के मौत की खबर से पुरा गांव में शोक की लहर छा गई ,घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी जिप सदस्य पुनम देवी, समाजसेवी बजरंग महतो ,प्रमुख मधु कच्छप साहेर मुखिया परदेशिया उरांव,उप मुखिया गूडडू उरांव सहित कर्ई लोगों शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मुआवजा की मांग की है।

  • मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत विधानसभा के अंदर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। क्योकि विधानसभा के अंदर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें विधानसभा से निकाला गया है और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया । बताया जा रहा है कि पारस हॉस्पिटल में जगन्नाथ महतो को भर्ती किया गया है। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिस वजह से उनको तुरंत से हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: एयर एंबुलेंस से चेन्नई गए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

  • गोली से घायल ओम प्रकाश सोनी की इलाज के दौरान मृत्य

    अपराधियो की गोली से घायल जेवर व्यव्साय की मौत
    रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था इलाज
    रातू थाना क्षेत्र के आमटांड निवासी जेवर व्यव्साय ओम प्रकाश सोनी की रविवार की रात मौत हो गयी
    उनका इलाज रांची मेडिका में चल रहा था। ज्ञात हो कि 29 जुलाई की शाम 7 बजे बाइक में सवार अज्ञात अपराधियो ने श्री सोनी को संडे मार्किट स्थित उसके घर के पास ही गोली मार दी थी। दिवंगत सोनी के पेट मे अपराधियो ने तीन गोली मारी थी। गोली मारने के बाद जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे। गंभीर रूप से घायल श्री सोनी को मेडिका में भर्ती कराया गया था। तीन दिन जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे श्री सोनी रविवार की रात जिंदगी की बाजी हार गये। मेडिका के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • उर्दू के मामले पर राजभवन के समक्ष महाधरना 23 अगस्त को: एस अली

    रांची: अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में संचालित प्रारम्भिक विद्यालय जहा शत-प्रतिशत उर्दू भाषी छात्र पढ़ते है उन विधालयों में रविवार के बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी दिये जाने और हाथ जोड़कर प्रार्थना नही करने के मामले पर सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रही कार्रवाई के विरोध में आमया संगठन ने आज दिनांक 31 जुलाई 2022 को मौलाना आज़ाद कांफ्रेंस हाॅल रांची में परिचर्चा कर इसकी निंदा किया।
    संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि वर्षों से इन विधालयों में शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को विधालय का संचालन कि परम्परा रही है, सभी विधालयों में प्रार्थना होती है लेकिन हाथ जोड़कर करने के लिए बाध्य नही किया जा सकता, मुम्बई हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 में इसपर फैसला भी दिया है।
    उनहोंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के लिए उर्दू शिक्षकों के 3712 रिक्त पड़े पदों को स्नातक टेट उत्तीर्ण से भरने,
    +2 विधालयों में उर्दू शिक्षक के पद सृजित करने,
    हाई-स्कूल के बैकलाॅग उर्दू शिक्षकों के पदों को भरने,
    प्रारम्भिक विधालयों में उर्दू लिपि में विज्ञान, गणित और समाजिक विज्ञान की किताबें देने, की मांग वर्षों से की जा रही लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही किया गया।


    सरकार उर्दू और अल्पसंख्यक के प्रति उदासीन है ढाई वर्षों में भी 15 सुत्री कमिटी, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, उर्दू एकेडेमी आदि का गठ़न नही किया गया है।
    इन सभी सवालों को लेकर 23 अगस्त 2022 को राजभवन रांची सहित संथाल परगना एवं दूसरे प्रमंडल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
    मौके पर आमया संगठन के पदाधिकारी मो फुरकान, लतीफ आलम, जियाउद्दीन अंसारी, इमरान अंसारी, नौशाद आलम, एकराम हुसैन, शाहिद अफरोज, मो सईद, अरशद जिया, मो जावेद , अब्दुल गफ्फार, अब्दुल बारीक, तहमीद अंसारी, ज़ियारत अंसारी, अफताब गद्दी, एकराम अंसारी, अफजल खान, मोईज अहमद, उमर साज़िद, अफसर अंसारी, डां एकबाल, दानिश आय़ाज, वारिस अंसारी, अशजद रज़ा आदि शामिल थे।

  • हेमंत सरकार को गिराने की साजिश में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा शामिल

    राँची : झारखंड कैश कांड में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार जयमंगल सिंह के अरगोड़ा पुलिस थाना में शिकायत किया है कि झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शामिल है। साथ ही साथ हावड़ा में पकड़े गए तीन कांग्रेस विधायकों पर आरोप लगाया है पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे.
    एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं.

  • अनूप सिंह को मिला था 10 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

    कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ उसी की पार्टी के विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाना में रविवार को जीरो एफआईआर दायर किया है. इसकी कॉपी हावड़ा ग्रामीण एसपी को भी भेज दी गयी है. FIR  में अनूप सिंह ने विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर सरकार गिराने के लिये 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था. इसमें लिखा है कि राजेश कच्छप और विक्सल कोंगाड़ी मुझे कोलकाता बुला रहे थे और प्रति एमएलए 10 करोड़ रुपये देने की बात कह रहे थे.

    एफआइआर में अनूप सिंह ने बताया है कि इरफान अंसारी और राजेश कच्छप चाहते थे कि मैं कोलकाता आऊं. वे लोग मुझे गोवाहाटी लेकर जाते. उनके अनुसार वे मेरी मुलाकात असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा से कराते और मंत्री पद के लिये आश्वस्त करते. इरफान अंसारी ने मुझे कहा कि नई सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाने का वचन दिया गया है. यह भी कहा कि कल दोपहर वे कोलकाता पहुंच रहे हैं. साथ ही यह भी कहा कि उनके लोगों को पैसे भी ट्रांसफर किये गये हैं. असम के सीएम यह काम अपनी पार्टी के टॉप नेताओं के कहने पर कर रहे हैं जो दिल्ली में बैठे हुए हैं. अनूप ने अपने FIR  में बताया है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और 1206 आईपीसी की धारा (सी) और इस तरह इनके द्वारा उन्हें एक अवैध कार्य के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. अन्य लोगों के साथ सक्रिय मिलीभगत में लाने की कोशिश की गयी है. ऐसे लोग झारखंड की वर्तमान सरकार को गिराने के लिए काम कर रहे हैं.

  • बरही पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन किया

    चौपारण थाना अंतर्गत महुदी बाजार के पास जीटी रोड के किनारे से एक ट्रक एवं उस पर लदे लकड़ी सहित अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले जाने के संदर्भ में आवेदन यशवंत सिंह पिता कामाख्या सिंह महूदी बारा थाना चौपारण जिला हजारीबाग के प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर चौपारण थाना में कांड के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई उक्त कांड में चोरी गया ट्रक एवं उस पर लदे लकड़ी की बरामदगी तथा कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया,

    गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर चोरी गई ट्रक एवं उस पर लदे लकड़ी सहित को पालीगंज थाना अरवल बिहार से बरामद किया गया एवं इस अपराध में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह का 5 अपराध कर्मियों को बिहार के जहानाबाद अरवल एवं गया से गिरफ्तार किया गया ,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया,

    अपराध में संलिप्त अपराधियों के पास बरामद सामान एवं गठित टीम के सदस्यों में जगलाल मुंडा शंभू ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण, अमित कुमार चौपारण थाना अरविंद हेरेंज चौपारण थाना सच्चिदानंद राय चौपारण थाना के साथ सशस्त्र बल चौपारण थाना के शामिल थे.

  • रांची: कांग्रेस के तीनों विधायको के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज

    कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी साथ

    मामला जामताड़ा विधायक की गाड़ी से बेहिसाबी नकदी बरामद

    विधायकों के नाम राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी
    कल झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है. ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे. शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया. गाड़ी की तलाशी की गयी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं. उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे. स्वाति ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है. उन्होंने कहा कि नकदी कितना है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है. बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी. उन्हो‍ंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था. मामले की जांच जारी है.इसी को लेकर आज कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ मिलकर कांग्रेस के तीनो विधायको के खिलाफ अरगोडा थाना में शिकायत दर्ज कारवाई है ..

  • जमशेदपुर में मर्डर

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर

    टाटा। जमशेदपुर शहर शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी, जहाँ सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड, वेस्ट ले आउट मे अपराधियों ने एक युवक अजय शाह पर गोलियां चलाई। घायल युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हालांकि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। मृतक खुटाडीह क्षेत्र का निवासी था।

    अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
    बताया जाता है कि घायल अजय शाह घटना के वक्त सी रोड मे मौजूद था। अचानक बाईक सवार अपराधी वहां आ पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक चार से पांच गोलियां चलाई गई, जो अजय को लगी। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अजय को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहाँ डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वैसे पुलिस इस हत्याकांड के जाँच मे जुट गई है।

  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर गिरेगी गाज, गवर्नर ने दिया निर्देश

    रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों की वस्तुस्थिति की शीघ्र जाँच करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी निजी विश्वविद्यालय यू.जी.सी. एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनकी मान्यता रद्द करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ करें। उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि राज्य में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक में पाया गया था कि इनकी स्थिति ठीक नहीं है और उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों को अति शीघ्र यू.जी.सी. एवं सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने एवं आधारभूत संरचना विकसित करने का निदेश दिया था।
    राज्यपाल ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्रदान करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उसके पास पर्याप्त भूमि, भवन एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध है। पूर्व के नियम जिसमें यह वर्णित था कि संचालन के 3 वर्ष में अपना भवन एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता में संशोधन करने हेतु एक मॉडल एक्ट निर्माण करने के लिए आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रहित में निजी विश्वविद्यालयों को संचालन के लिए सभी अहर्ताओं का पालन करना जरूरी है।
    राज्यपाल ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि दिनांक 23 मई, 2022 को आहुत बैठक में भी इसे अमल में लाने का निदेश दिया गया था। राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट निर्माण की संचिका कार्मिक विभाग में है, शीघ्र ही यह निर्मित हो जाएगा। राज्यपाल महोदय ने नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का हस्तांतरण की अद्यतन समीक्षा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शीघ्र ही भवन हस्तांतरित करें।


    राज्यपाल द्वारा झारखंड खुला विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक स्टैच्यूट का गठन करने का निदेश दिया गया। वर्ष 2010-2018 अवधि के लिए स्टैच्यूट के गठन की अद्यतन समीक्षा के क्रम में कहा गया कि इस संबंधी संचिका में वित्त विभाग की सहमिति प्राप्त कर ली गई है। वर्ष 2018 में गठित स्टैच्यूट में संशोधन के संदर्भ में भी चर्चा की गई और इसे जल्द ही मंजूरी दे दी जायेगी।
    राज्यपाल महोदय ने यह भी कहा कि झारखंड खुला विश्वविद्यालय के पास काम करने की कोई जगह नहीं है तो अगस्त माह से कैसे अधिकारी काम करेंगे। उन्होंने निदेश दिया कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैम्पस में एक भवन है जो किसी उपयोग में नहीं है, उसकी जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत करके उसे 3-4 माह के अंदर झारखंड खुला विश्वविद्यालय को दिया जाय ताकि वहां से उनका कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके।
    गवर्नर आज राज भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा श्री के०के० खंडेलवाल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।