टैग: Gandiv

  • महिला आरक्षण हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी : राष्ट्रपति

    महिला आरक्षण हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी : राष्ट्रपति

    नई दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक पेश किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को कहा कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगा. मुर्मू यहां विज्ञान भवन में एशिया प्रशांत के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं. महिला आरक्षण विधेयक नये संसद भवन में मंगलवार को पेश किया गया पहला विधेयक था.

    लैंगिक न्याय के लिए सबसे बड़ा कदम

    राष्ट्रपति ने कहा, हमने स्थानीय निकाय के चुनावों में महिलाओं के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है. एक और सुखद संयोग है कि राज्य विधानसभाओं और देश की संसद में महिलाओं के लिए ऐसा ही आरक्षण देने वाला एक प्रस्ताव अब आगे बढ़ रहा है. यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगा. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) 20-21 सितंबर को एशिया पैसिफिक फोरम (एपीएफ) के साथ मिलकर इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. इसमें भारत और विदेश के 1,300 से अधिक प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है. राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के वैश्विक गठबंधन की सचिव अमीना बोयाच, एपीएफ की अध्यक्ष डू-ह्वान सोंग और एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायधीश (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा भी इस मौके पर उपस्थित रहे. एनएचआरसी ने पहले बताया था कि एपीएफ सदस्य देशों के साझा हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को 28वीं वार्षिक आम बैठक भी करेगा. सम्मेलन में देश में मानवाधिकारों की रक्षा में शामिल केंद्र तथा राज्य सरकारों, राज्य मानवाधिकार आयोगों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न देशों के एनएचआरआई के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

  • कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ से महंगे मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

    कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ से महंगे मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

    रांची राजधानी रांची में पुलिस ने चोरी की 20 महंगी मोबाइल और लैपटॉप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, यह मामला राजधानी के नामकुम इलाके के कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ का है. कंपनी के इंचार्ज ने पिछले कई महीनों से अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन के चोरी होने की शिकायत नामकुम थाने में दर्ज कराई थी. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है साथ ही दो आरोपी को 20 महंगी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

    मामले में जानकारी देते हुए नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि सरवल स्थित लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड वेयर हाउस के इंचार्ज सुभांकर ठाकुर ने 18 सितंबर को मन्नु वेयर हाउस के हब से पिछले 3-4 महीने में 7 लाख 23 हजार 936 रूपए के अलग अलग कंपनी के करीब 28 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 3 एयर पॉड चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में उन्होंने वेयर हाउस के कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया था. 

    मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन पर एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही इनके निशानदेही पर पुलिस ने 20 मोबाइल बरामद किया है. मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि कोरियर कंपनी द्वारा डिलेवरी के बाद पार्सल रिटर्न होने पर ये लोग मोबाइल निकालकर दोबारा पैक करते थे. और रिटर्न पार्सल को कोलकाता भेजा जाता है. चोरी की यह सूचना कोलकाता से ही कंपनी को दी गई.  

    बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी चोरी किए महंगें मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे. इन्होंने मुंबई और भागलपुर में भी कई मोबाइल बेचे है. इस मामले में गिरफ्तार एक युवक का नाम विकास कुमार महतो उर्फ जुगु है जो नामकुम स्थित चाय बगान के रहने वाला है वहीं दूसरे युवक का नाम संतोष कुमार है जो बालसिरिंग तुपुदाना का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों युवक को जेल भेज दिया है. वहीं मामले में अन्य लोगों के संलिप्ता की आशंका पुलिस जता रही है साथ ही जांच करते हुए अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. 

  • झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन जिसमें यात्री ट्रेन के डिब्बे में उठा सकते हैं रेस्तरां का आनंद

    झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन जिसमें यात्री ट्रेन के डिब्बे में उठा सकते हैं रेस्तरां का आनंद

    रांची: झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन राज्य का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है, जिसमें यात्री ट्रेन के डिब्बे पर रेस्तरां का आनंद उठा सकते हैं. टाटानगर रेलवे स्टेशन में इस रेस्तरां का उद्घाटन ए आर एम और रेस्तरां के संचालनकर्ता ने फीता काटकर कर दिया है. 

    कोच को दिया रेस्टोरेंट का रूप

    बता दें कि इस कोच को रेस्टोरेंट का रूप दिया गया है. जिसे टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड इंट्री गेट के पास स्थापित किया गया है. इस रेस्तरां के कोच में 40 लोगों आराम से बैठ सकते है. इसमें इंडियन फूड, साउथ इंडियन फूड, चाइनीस फूड के साथ- साथ झारखंडी फूड का भी आनंद उठा सकते है. यह सुविधा 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध है.

    टाटानगर रेल प्रबंधन के कमर्शियल विभाग का रहा महत्वपूर्ण योगदान 

    रेस्तरां के संचालनकर्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस रेस्तरां की तैयारी चल रही थी इसे टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट में स्थापित किया गया है. जिसे लॉन्ज ओंन व्हील के नाम से जाना जाएगा. इस रेस्तरां के निर्माण में टाटानगर रेल प्रबंधन के कमर्शियल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. खड़कपुर डिवीजन से स्कॉच को स्पेशल सेकंड एंट्री में लाकर वातानुकूल रेस्तरां के रूप में स्थापित किया गया है.

  • Yuzvendra Chahal नहीं पर उनकी पत्नी Dhanashree Verma बनीं World Cup 2023 का हिस्सा

    Yuzvendra Chahal नहीं पर उनकी पत्नी Dhanashree Verma बनीं World Cup 2023 का हिस्सा

    नई दिल्ली,: भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की तैयारियों में सभी टीमें लगी हुई है। इस बीच आईसीसी ने विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। इस एंथम सॉन्ग में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और गायक प्रीतम जमकर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

    एंथम सॉन्ग में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा भी नजर आ रही हैं। धनश्री को इस वीडियो में देख फैंस काफी हैरान हो गए है। सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार ट्वीट्स शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि पति युजवेंद्र चहल को टीम से ड्रॉप किया गया, जबकि धनश्री को आईसीसी ने ये खास मौका दिया है।

    ICC World Cup 2023 Anthem Released: Dhanashree Verma विश्व कप के एंथम सॉन्ग में आई नजर

    दरअसल, टीम इंडिया के स्टार स्पिनग युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। चहल को विश्व कप 2023 की टीम में जगह नहीं मिली है।

    इतना ही नहीं, विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी युजवेंद्र चहल को नजरअंदाज किया गया है। इससे पहले एशिया कप की टीम में भी उनको मौका नहीं मिली था। लेकिन, इस बीच चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को वनडे विश्व कप का हिस्सा बनाया गया है। बता दें कि धनश्री वर्मा वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023 Anthem) के ऑफिशियल एंथम का हिस्सा हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा हैं।

  • सीमा हैदर ने नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की

    सीमा हैदर ने नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की

    नई दिल्ली,। मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में मंगलवार को पेश किए महिला आरक्षण बिल पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है।

    पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। सीमा अपनी वीडियो में कहती हैं कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण काम किया है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है बहुत सम्मान दिया जाता है। मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आँनलाइन आरंभ हुआ आयुष्मान भव: योजना

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आँनलाइन आरंभ हुआ आयुष्मान भव: योजना

    स्वस्थ्य जीवन, लंबी उम्र के लिए आयुष्मान योजना ला•ादायक : राज्यपाल

    अंतिम पायदान तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पर मंथन करने की जरूरत : बन्ना

    रांची। भारत सरकार के निर्देश पर आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आॅनलाइन हुआ। जबकि झारखंड में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के मौजूदगी में अभियान की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले पांच निक्षय मित्रों, पांच रक्तदान संगठनों और दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया। आयुष्मान आपके द्वार 17 सितंबर से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत छूटे हुए सभी योग्य लाभूकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

    अभियान की शुरूआत करते हुए हो रही है खुशी: सीपी राधाकृष्णन
    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम की शुरूआत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया गया है। आज मुझे इस अभियान की शुरूआत करते हुए खुशी हो रही है। यह गरीबों के लिए वरदान है। स्वस्थ्य जीवन लंबी उम्र के लिए आयुष्मान योजना लाभदायक सिद्ध हो रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर एक लाभूक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। राज्यपाल ने कहा कि गरीबों के लिए बीमारी एक अभिशाप की तरह है। ऐसे में इस योजना के शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को सुविधा मिली है।

    आयुष्मान भव: योजना की सफलता की कामना करता हूं : बन्ना गुप्ता
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान भव: योजना की सफलता की कामना करता हूं। इस कार्यक्रम में हमारे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए हैं। राज्य के अंतिम पायदान तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कैसे पहुंचे इस पर मंथन करने का दिन है। आयुष्मान भव: का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। 1 करोड़ 22 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का काम किया जा चुका है। लेकिन अभी और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। राज्य के 540 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है। राज्य में 1040 योग प्रशिक्षको की नियक्ति की गई है। पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और जिला अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना है। बन्ना ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग किया है कि राज्य के 24 जिलों में ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना करें। आयुष्मान में कुछ फजीर्वाड़ा हुआ है। कैग की रिपोर्ट भी आयी है। इस पर कड़ा कदम उठाया जाएगा।

    स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड को बनाना है समृद्ध
    डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है और नगर निकाय/नगर पालिका के साथ समन्वय स्थापित कर इसके खात्मे को लेकर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य की दिशा में झारखंड को समृद्ध राज्य बनाना है। एक-एक गाँव को चिन्हित कर स्वास्थ्य की दिशा-दशा को मजबूत किया जाएगा।

    आयुष्मान जैसी योजना कोई और देश नहीं ला सकी: संजय सेठ
    रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के किसी देश ने अपने करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान जैसी योजना नहीं ला सकी। गरीब अपने इलाज के लिए घर, जमीन और बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाना पड़ता है। ऐसे में आयुष्मान योजना ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लेकिन योजना के आड़ में गरीबों का हक मारा जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर मैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग करता हूं कि कठोर कार्रवाई करें।

    राज्य की 88 प्रतिशत जनता को मिल रहा है आयुष्मान योजना का ला•ा: अरुण कुमार सिंह

    अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथो हुआ है। राज्य में 2 करोड़ 97 लाख आयुष्मान योजना के लाभूक है। राज्य की 88 प्रतिशत जनसंख्या मुख्यमंत्री आयुषमान भारत जन आरोग्य योजना से अच्छादित है। प्रखंड में हर सप्ताह आयुष्मान स्वास्थ्य सप्ताह मेले का आयोजन किया जाएगा। पहले हर तीसरे शानिवर को पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बुजुर्ग सप्ताह का आयोजन किया जाता था। इसे अब हर शानिवार को करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान पखवाड़ा के समापन पर 2 अक्टूबर को राज्य भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्य 1 लाख यूनिट रक्त संग्रह करने की है। वही इस वित्तिय वर्ष में 5 लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। अंगदान को राज्य में बढ़वा देना प्राथमिकता है। अरुण ने कहा कि आयुष विभाग को सुदृढ किया गया है। शिशु मृत्यु दर झारखंड में 25 है, जबकि देश का 28 है। इसे शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है।

    ये रहे मौजूद
    अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा बीरेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद संजय सेठ, निदेशक रिम्स डॉ आरके गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी राकेश दयाल, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

    इन्हें किया गया सम्मानित
    टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया। इनमें डीएसपीएमयू, उषा मार्टिन, झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान, निक्की वायर वर्क्स लिमिटेड, इनर व्हील क्लब आॅफ रांची साउथ को सम्मानित किया गया।

    रक्तदान में बेहतर करने वालो को किया गया सम्मानित

    -ब्लड सेंटर सदर अस्पताल की नम्रता श्रीवास्तव, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद बाबर, सूरज झंडई

    -सिंगल डोनर प्लेटलेट के लिए पराग को सम्मानित किया गया।

    -हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोकदोरो कांके की सीएचओ निर्मला खलखो को राज्यपाल ने सम्मानित किया।

  • एमडीए का चावल कालाबाजारी करने का प्रयास, प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

    एमडीए का चावल कालाबाजारी करने का प्रयास, प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार


    एक बोलेरो पिकअप वैन में एमडीए का 60 बोरी चावल लोड करवा रहे थे

    साहिबगंज। वृंदावन अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को चावल की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह को छात्रों ने एक बोलेरो पिकअप वैन में चावल लोड करवाते देखा था। जिसका बाद स्टूडेंट के द्वारा हंगामा किया गया और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। रात को वृंदावन अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार एक वेन में स्कूल में आने वाले एमडीए का चावल लोड करवा रहे थे। जिसे छात्रों ने देख लिया। छात्रों को पहले तो डांट कर भगा दिया गया। बाद में स्कूल के सभी छात्र एकजुट हो कर आए और हंगामा किया। छात्रों ने बताया कि 60 बोरे चावल की कालाबाजारी की जा रही थी। मामले में बीडीओ तालझारी साइमन मरांडी ने बताया था कि जिला कल्याण पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तुरंत निलंबित कर दिया है। उन्होंने भी पत्र लिखकर थाना प्रभारी को आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा था। जिसके बाद तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 59/23 प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • बंद पड़े स्टोन माइंस से मां के साथ एक वर्ष के मासूम बेटे का शव बरामद

    बंद पड़े स्टोन माइंस से मां के साथ एक वर्ष के मासूम बेटे का शव बरामद


    ससुराल वालों से विवाद के कारण आत्महत्या करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    पलामू। छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया में एक बंद पड़े स्टोन माइंस से एक महिला और उसके मासूम बेटे का शव बरामद किया गया। आज सुबह कुछ लोग शौच के लिए माइंस की ओर गये हुए थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर मृत महिला और बच्चे पर पड़ी। लोगों ने आशंका जताई कि मां ने बच्चे के साथ आत्महत्या की है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छतरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मां और बेटे के शव को पुलिस ने अन्य लोगों के सहयोग से माइंस से बाहर निकाल लिया है। प् मृतक महिला की पहचान कुसमी देवी और उसके एक वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुसमी देवी अपने बेटे के साथ मंगलवार की शाम से घर से लापता हो गयी थी। आज सुबह स्थानीय ग्रामीण जब इलाके में माइंस के पास गए तो देखा कि एक महिला का शव माइंस के पानी में तैर रहा है। बाद में महिला की पहचान कुसमी देवी के रूप में हुई। कुसमी देवी के साथ उसके एक वर्ष के नवजात बेटे का शव भी था।


    पुलिस कर रही है सभी बिंदुओं पर जांच

    छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगे छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कहानी पता चल पाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

    ससुराल वालों से विवाद होता था महिला का

    थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी के अनुसार कुसमी देवी का ससुराल वालों के साथ विवाद था। ससुराल के लोग कुसमी देवी को मायके से बात नहीं करने देते थे। कुछ महीने पहले विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। कुसमी देवी की करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी।

  • हजारीबाग व रामगढ़ में खुलेगा सेट्रलाइज किचन, स्कूली बच्चों को मिलेगा भोजन

    हजारीबाग व रामगढ़ में खुलेगा सेट्रलाइज किचन, स्कूली बच्चों को मिलेगा भोजन

    अक्षय पात्र फाउंडेशन पूर्वी भारत का सबसे बड़ा किचन नवंबर में शुरू होगा

    रांची। अक्षय पात्र फाउंडेशन झारखंड में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा केंद्रीयकृत कीचन बना रहा है। इसके माध्यम से सरकारी स्कूल के बच्चों को दोपहर को पौष्टिक भोजन कराया जायेगा। हजारीबाग और रामगढ़ में यह किचन तैयार हो रहा है। हजारीबाग में सांसद जंयत सिन्हा के प्रयास से किचन लग•ाग तैयार हो चुका है। नवंबर माह में इसका उद्घाटन होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए एयरपोर्ट आथरिटी सीएसआर के तहत फंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह जानकारी अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय निदेशक स्वामी व्योमपदा दासा ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग 30 करोड़ में तैयार हो रहे सेट्रलाइज किचन में चार घंटे में एक लाख बच्चों के लिए भोजन तैयार होगा। किचन के 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूली बच्चों के बीच गरम और ताजा भोजन परोसा जायेगा। श्री दासा ने बताया कि रामगढ़ में भी किचन बनाने का काम तेजी से हो रहा है। इस कार्य में सीसीएल सीएसआर के तहत 15 करोड़ रुपए का सहयोग कर रहा है। इस किचन में 50 हजार स्कूली बच्चों को भोजन तैयार होगा।

    रांची में खुलेगा फूड कियोस्क, 10 रुपए में मिलेगा भोजन
    व्योमपदा दासा ने बताया कि रांची में 20 स्थानों पर फूड कियोस्क खोलने की योजना है। यहां आम लोगों को मात्र दस रुपए में शुद्ध भोजन मिलेगा। फूड कियोस्क के लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है। अभी रांची शहर में पांच स्थानों पर जगह तय कर लिया गया है। जल्द ही गरीब तबकों के लिए गर्म और ताजा भोजन उपलब्ध होगा। श्री दासा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन अभी भी देश में कई लोगों को एक समय का भोजन नहीं मिल पाता है। लोगों को एक समय का भोजन उपलब्ध हो, इसकी पहल फाउंडेशन ने की है। लोग इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में डॉ सन्तना शरण, ज्योति कुमारी आदि मौजूद थे।

  • श्रीरामपुर में नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में छापेमारी, चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त

    श्रीरामपुर में नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में छापेमारी, चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त


    पुलिस को देखते ही फैक्ट्री संचालक व अन्य हुए फरार, पुलिस कर रही है तलाश

    गिरिडीह। एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गादी श्रीरामपुर में संचालित नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में छापेमारी किया। जहां से चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त किया गया है। पुलिस को देखते ही फैक्ट्री मालिक और अन्य सदस्य मौके पर से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री चंदन साव नामक व्यक्ति का है। वह लंबे समय से अवैध रूप फैक्ट्री चला रहा है। इस फैक्ट्री में जंगल वाले इलाके से अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन कर फैक्ट्री में लाकर उसे पाउडर बनाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। यह कारोबार पिछले लंबे समय से चंदन साव के द्वारा किया जा रहा था। इधर, पुलिस चंदन साव की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पत्थर फैक्ट्री चलाने वाले धंधेबाजों में भी हड़कंप मच गया है। बताया गया कि नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर वन भूमि से अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन कर लाया जाता है। फिर उसका पाउडर बनाकर अलग-अलग जिलों में सप्लाई की जाती थी। बताया गया कि इस फैक्ट्री का संचालन इलाके के कुछ सफेदपोश के संरक्षण में चल रहा था। फिलहाल पुलिस फैक्ट्री के मालिक चंदन साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही इस मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गयी है।

  • बालमुकुट स्टील फैक्ट्री में छड़ की चोरी करते एक युवक पकड़ाया

    बालमुकुट स्टील फैक्ट्री में छड़ की चोरी करते एक युवक पकड़ाया

    आरोपी युवक विजय चौधरी से करीब 90 हजार रुपए मूल्य का छड़ बरामद

    गिरिडीह। औद्योगिक क्षेत्र मझलाडीह स्थित बालमुकुट स्टील फैक्ट्री में छड़ की चोरी करते एक युवक पकड़ा गया। युवक का नाम विजय चौधरी बताया जा रहा है। संदेह के आधार पर बालमुकुट फैक्ट्री प्रबंधन ने आरोपी युवक को दबोचा और पुलिस को सौपा दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक विजय चौधरी से करीब 90 हजार रुपए मूल्य का छड़ भी बरामद करने में सफल रही। जानकारी के अनुसार युवक विजय चौधरी मझलाडीह का रहने वाला है। और एक ठेकेदार के माध्यम से बालमुकुद स्टील फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री प्रबंधन को संदेह हुआ कि फैक्ट्री से विजय की तैयार छड़ के स्टॉक की चोरी कर रहा है। इसी संदेह के आधार पर जब पूछताछ किया गया। तो बचाव में विजय चौधरी ने कई तर्क दिए, इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस का सहयोग लिया। तो स्पस्ट हुआ कि विजय चौधरी ही अपने साथियों के साथ बालमुकुट फैक्ट्री में काम करते हुए छड़ की चोरी कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस को शक है कि विजय अपने साथियों के साथ पिछले कई दिनों से बालमकद फैक्ट्री से छड़ की चोरी करता रहा है। लिहाजा, आरोपी युवक के निशानदेही पर मुफ्फसिल थाना पुलिस अब इसके साथियों को दबोचने में जुटी हुई है।

  • टोल ब्रिज पर ट्रेलर के स्कूटी सवार को रौंदने से मौत, चालक गिरफ्तार

    टोल ब्रिज पर ट्रेलर के स्कूटी सवार को रौंदने से मौत, चालक गिरफ्तार

    सरायकेला। आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ पर आज सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। टोल ब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंद डाला। जिससे स्कूटी के साथ स्कूटी सवार के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पहले जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची कदमा थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि आदित्यपुर टोल ब्रिज के निकट अनियंत्रित ट्रेलर संख्या एनएल 01ॠ 3027 ने स्कूटी सवार को पीछे से धक्का मार दिया और स्कूटी के साथ चालक को भी रौंद डाला है।

  • भू-धंसान से सात मकान जमींदोज

    भू-धंसान से सात मकान जमींदोज

    धनबाद। धनबाद जिले के गोविंदपुर एरिया की आकाशकिनारी बस्ती में भू-धंसान की एक बड़ी घटना में सात मकान जमींदोज हो गए, जबकि एक दर्जन से ज्यादा मकानों में दरारें पड़ गई हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। तेज आवाज के साथ भू-धंसान होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। पूरी बस्ती में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ। यह पूरा इलाका बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की आकाशकिनारी कोलियरी क्षेत्र में आता है।

    इलाके को डेंजर जोन में पहले से चिन्हित किया गया है, लेकिन यहां रह रहे लोगों को यहां से हटाकर उनके पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। बताया गया कि भू-धंसान में विशाल तुरी, सजना देवी, सुगना तुरी, दीपक तुरी, अजय तुरी, गुड़िया देवी और सुनीता देवी के घर ध्वस्त हो गए हैं। दो-तीन घर तो जमीन से तीन-चार फीट नीचे तक जमींदोज हो गए हैं। हादसे के बाद बस्ती के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी का घेराव किया और कोलियरी का उत्पादन ठप करा दिया।

  • सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान

    सेल्फी लेने के चक्कर में गई युवक की जान

    बांका | आकर्षक सेल्फी लेने और उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने का चलन इन दिनों ऐसा बढ़ गया है कि लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चुटिया पहाड़ पर मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, यह मामला चुटिया पहाड़ी की है। बताया जाता है कि शयामपुर डाका गांव के रहने वाले रंजीत दास (22) अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। दोनों की तीन महीने पूर्व शादी हुई थी। पूजा के बाद दोनों मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। इसी बीच पति पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में चढ़कर सेल्फी लेने की चाहत में ऊपर जाने लगा। पत्नी का कहना है कि उसने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सेल्फी लेने के दौरान रंजीत का पैर पहाड़ी के सतह से फिसल गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। अन्य श्रद्धालु दौड़ कर आए और उसे किसी तरह खाई से निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

  • कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, मुआवजे की मांग

    कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, मुआवजे की मांग

    चक्रधरपुर। टाटानगर स्टेशन में इलेक्ट्रिक लोको शेड ई श्री एयूएक्स सेक्शन में कार्यरत एक रेलकर्मी की मौत हो गयी। वह कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया था। मृतक रेलकर्मी का नाम निसीर कुमार शेखर है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रेलकर्मी शेखर रात्री ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान वे लाइन नंबर 6 में ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गए। घटना कैसे और किस परिस्थिति में घटी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जीआरपी ने घटना स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मैस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने कहा है कि रेलकर्मी साथी का इस तरह एक हादसे में अचानक से चले जाने से हम सभी मर्माहत है। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहने की शक्ति देने की इश्वर से कामना की है। वही मंडल के वरीय अधिकारियों से मांग की है कि पीड़ित परिवार को हरसं•ाव मदद की जाये।

  • सीएम हेमंत सोरेन के दौरे के कुछ घंटें पहले ही नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम

    सीएम हेमंत सोरेन के दौरे के कुछ घंटें पहले ही नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम

    पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने रिटायर्ड जवान को गोलियों से भूना

    रात को 15-20 की संख्या में आये थे नक्सली, दरबाजा तोड़ घर में घुसकर की हत्या

    चाईबासा। जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे के कुछ घंटें पहले ही नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। गोइलकेरा में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृत व्यक्ति बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति (50 वर्ष) थे। नक्सलियों ने सुखलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने गुरुवार की देर रात जवान सुखलाल पूर्ति को उसके घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। जानकारी के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में गुरुवार की देर रात को 15-20 की संख्या में नक्सली आ धमके। जिसके बाद हथियारबंद नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति को घेर लिया। जवान ने घर को पूरी तरह बंद रखा था। लेकिन नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

    पर्चे में लगाया गया है मुखबिरी का आरोप
    जवान की हत्या करने के बाद नक्सली वहां पर्चे भी छोड़ गए हैं। जिसमें जवान पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस आज सुबह 8 बजे मृतक जवान के घर पहुंची। कासीजोड़ा गांव, गोइलकेरा चाईबासा मुख्य मार्ग में बसा गांव, जहां से सीआरपीएफ कैंप की दो बटालियन 5 से 8 किलोमीटर के दायरे में हैं।

    मुख्यमंत्री के दौरे से पहले चाईबासा में घटना
    सीएम हेमंत सोरेन का आज चाईबासा दौरा है। सीएम आज दोपहर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा भी सीएम के कई कार्यक्रम हैं। जिले में चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

    अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
    सीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इससे पहले गुरुवार को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, डीआइजी अजय लिंडा, उपायुक्त अनन्य मित्तल व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने हेलीपैड, शहीद स्थल व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में तैनात पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

  • तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से सीसीएल के इलेक्ट्रीशियन की मौत

    तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से सीसीएल के इलेक्ट्रीशियन की मौत


    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, मुआवजे की मांग

    बोकारो। कथारा-फुसरो मार्ग के डीएवी जूनियर विंग स्कूल कथारा के पास आज सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। बताया गया कि हाइवा ट्रक जेएच 09 एजे 1922 की चपेट में आने से बाइक सवार प्रेम भूइयां (32 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेम बोकारो थर्मल के सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी का निवासी था। वह सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। हादसे के तुरंत बाद ही बोकारो थर्मल थाना और कथारा ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि प्रेम भूइयां ड्यूटी के किसी कार्य से फुसरो गया था। फुसरो से वापस लौटने के दौरान डीएवी जूनियर विंग स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा गाड़ी ने बाइक सहित प्रेम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बोकारो थर्मल की पुलिस एवं अन्य रहागीरों की सहायता से सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर मौजूद श्रमिक प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि एवं परिजन हाइवा के चालक पर कानूनी कार्रवाई करने और मुआवजा सहित सीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग पर अड़ गये।

  • वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची आ रही दुर्घटनाग्रस्त

    वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची आ रही दुर्घटनाग्रस्त

    रांची | जब से वंदे भारत का परिचालन शुरु हुआ है तब से आए दिन कुछ न कुछ खबर इसको लेकर आती हीं रहती हैं. इस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर भी उतनी ही प्रमुखता से सुनने को मिलती रहती हैं .जानकारी के मुताबिक अभी पटना से रांची आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.इस दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक भैंस को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. दुर्घटना के बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में फंस गयी.भैंस से टक्कर के बाद ट्रेन को वहीं रोकना पड़ गया. जिससे ट्रेन अभी भी घटनास्थल पर ही खड़ी हुई है.

  • टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में जलमीनार निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

    टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में जलमीनार निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

    हजारीबाग। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के बेडम में लगाए जा रहे सोलर जलमीनार में भारी अनियमितता बरती जा रही है। यह शिकायत ग्रामीणों ने टाटीझरिया बीडीओ शाइनी तिग्गा से की है। बीडीओ को दिये आवेदन में उन्होंने बताया है कि बेडम में लगाए जा रहे जलमीनार का फाउंडेशन गलत तरीके से दिया जा रहा है। यही कारण है कि टावर सही तरीके से नहीं बैठ रहा है। ठेकेदार द्वारा टावर नहीं बैठने पर उसे गैस कटर और हथौड़ा का इस्तेमाल कर जबरन बैठाया जा रहा है। प्राक्कलन के अनुसार पाइप बिछाने के लिए गहरा नहीं किया जा रहा है। इससे पाईप कभी भी टूट सकता है। सरकार द्वारा हर घर में पानी पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा गया है। वह संवेदक व विभाग की लापरवाही के कारण अधूरा रह जायेगा। इसके लिए ग्रामीणों ने बीडीओ से जलमीनार निर्माण कार्य का जांच-पड़ताल कर कार्यवाही करने और निर्माण कार्य में सुधार लाए जाने का अनुरोध किया है।

  • पुटकी के जीवन नर्सिंग होम में अपराधियों ने की फायरिंग, क्षेत्र में दहशत

    पुटकी के जीवन नर्सिंग होम में अपराधियों ने की फायरिंग, क्षेत्र में दहशत


    चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष की चेतावनी 2 दिनों गिरफ्तारी नहीं तो करेंगे आंदोलन

    धनबाद। पुटकी बाजार स्थित जीवन नर्सिंग होम में बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। रात को हुई गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में दहशत है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार व पुटकी थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी बुधवार को देर रात पुटकी नीचे मोड़ की ओर से आये थे। नर्सिंग होम के पास रूके और तीन राउंड फायरिंग कर पुटकी थाना मोड़ की तरफ भाग गये। बाइक चला रहे अपराधी ने हेलमेट पहना था। वहीं पीछे बैठे अपराधी ने मुंह में गमछा बांधा हुआ था। जिस कारण दोनों की पहचान नहीं हो सकी। उधर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि अगर 2 दिनों के अंदर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई। तो पुटकी चेंबर की सभी दुकानें बंद कर विरोध प्रकट करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • महिला कर्मी ने बीडीओ पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच शुरू

    महिला कर्मी ने बीडीओ पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच शुरू

    चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा पर महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मी ने मानसिक रूप से शोषण और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से की गई है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एसडीओ रीना हासंदा ने बताया कि चक्रधरपुर बीडीअी पर एक महिला कर्मी ने अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। महिला के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। महिला कर्मी ने बीडीओ पर मानसिक शोषण किये जाने व कार्यालय कक्ष में बुलाकर गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप लगाया है। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा पर लगाये गये आरोप के अनुसार कुछ दिनों पूर्व बीडीओ ने अपने प्रखंड कार्यालय में बुलाकर कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। कार्यालय कर्मी के साथ साथ गाली-गलौज करते हुए नौकरी से निकाल देने तक की धमकी दी थी। महिला कर्मी ने कहा कि बीडीओ पूर्व से ही उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश के साथ-साथ गलत व्यवहार करते आ रहे थे। इसकी शिकायत पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से की। इसके बाद एसडीओ ने कर्मी का स्थानांतरण सोनुवा प्रखंड कार्यालय कर दिया है।