कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ से महंगे मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

रांची– राजधानी रांची में पुलिस ने चोरी की 20 महंगी मोबाइल और लैपटॉप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, यह मामला राजधानी के नामकुम इलाके के कोरियर कंपनी ‘वेयर हाउस’ का है. कंपनी के इंचार्ज ने पिछले कई महीनों से अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन के चोरी होने की शिकायत नामकुम थाने में दर्ज कराई थी. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है साथ ही दो आरोपी को 20 महंगी मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

मामले में जानकारी देते हुए नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि सरवल स्थित लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड वेयर हाउस के इंचार्ज सुभांकर ठाकुर ने 18 सितंबर को मन्नु वेयर हाउस के हब से पिछले 3-4 महीने में 7 लाख 23 हजार 936 रूपए के अलग अलग कंपनी के करीब 28 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 3 एयर पॉड चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में उन्होंने वेयर हाउस के कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया था. 

मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन पर एएसपी मुख्यालय प्रथम मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही इनके निशानदेही पर पुलिस ने 20 मोबाइल बरामद किया है. मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि कोरियर कंपनी द्वारा डिलेवरी के बाद पार्सल रिटर्न होने पर ये लोग मोबाइल निकालकर दोबारा पैक करते थे. और रिटर्न पार्सल को कोलकाता भेजा जाता है. चोरी की यह सूचना कोलकाता से ही कंपनी को दी गई.  

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी चोरी किए महंगें मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे. इन्होंने मुंबई और भागलपुर में भी कई मोबाइल बेचे है. इस मामले में गिरफ्तार एक युवक का नाम विकास कुमार महतो उर्फ जुगु है जो नामकुम स्थित चाय बगान के रहने वाला है वहीं दूसरे युवक का नाम संतोष कुमार है जो बालसिरिंग तुपुदाना का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों युवक को जेल भेज दिया है. वहीं मामले में अन्य लोगों के संलिप्ता की आशंका पुलिस जता रही है साथ ही जांच करते हुए अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top