जमुई। जमुई में ररइ व चरका पत्थर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चरका पत्थर थाना क्षेत्र के घुटिया जंगल से देर रात को दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी व चरकापत्थर पुलिस ने घुटिया जंगल से झारखंड बुनियातर के जोसेफ मरांडी उर्फ गुरुजी व टहकार के संदीप पांडेय को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली जोसेफ व संदीप पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी व भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी के सचिव शीर्ष नक्सली नेता प्रवेश दा का मुख्य सहयोगी है। जो उसके साथ काम कर चुका है। गिरफ्तार नक्सली की निशान देही पर खैरा, गरही, चकाई व एसएसबी के जवान द्वारा चकाई थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में देर रात तक छापेमारी चल रही थी। गिरफ्तार नक्सली की निशान देही पर कुछ और नक्सलियों की गिरफ्तारी हो सकती है और नक्सलियों का हथियार व विस्फोटक •ाी बरामद किया जा सकता है। जिसको लेकर शनिवार के देर रात कई इलाकों में छापेमारी अ•िायान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार नक्सली के निशान देही पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि लगातार सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सली संगठन अब खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। लेकिन संगठन को मजबूत करने को लेकर कई नक्सली लगातार प्रयास कर रहे हैं जिस पर सुरक्षा बलों की भी नजर है। एसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि एसएसबी जवानों द्वारा दो नक्सली की गिरफ्तारी होने के बाद सामने आई थी। पूरे मामले मामले की जानकारी प्राप्त कर सूचना दी जाएगी।
टैग: Gandivlive
-

मोतिहारी में लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार
मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों लुटेरों ने जून में हुए फाइनेंस कर्मी से लूट कांड का भी खुलासा किया है। पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी पिपरा थाना क्षेत्र में जमा हुए हैं। जिसके बाद इसकी सूचना एसपी कांतेश मिश्रा को दी, सूचना मिलने के साथ ही चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया, जिसके बाद एसडीपीओ ने टेक्निकल टीम की मदद से छापेमारी कर टीम ने तीन युवक को हिरासत में लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास से लूटी गई बाइक, टैब बरामद किया। जिसके बाद उसे थाने पर ला कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया की 22 अगस्त को थाना क्षेत्र के बलवा मन के पास फाईनेंस कर्मी से मोटरसाईकिल, टैब एवं 48150 रुपये की लूट कांड में इन्ही लोगों का हाथ था। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूटे 12 हजार रुपए बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी में राकेश कुमार, गोलू कुमार उर्फ गोलू माफिया और तेजस्वी राज को गिरफ्तार किया गया है।
-

पटना में तीसरे दिन भी ऑटो चालकों की हड़ताल जारी
पटना। पटना में शुक्रवार से शुरू ऑटो और ई रिक्शा चालकों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। पटना जंक्शन से कई मार्गों पर ऑटो और ई रिक्शा नहीं मिलने से यात्री खासा परेशान दिखे। लोग खुद सिर पर सामान लेकर सफर करने को मजबूर हो गए। इधर, ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने साफ कहा है कि अगर सरकार और प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह इस बंद को आगे भी जारी रखेंगे। सोमवार को वह विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिर मंगलवार को पटना बंद कर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, रोहतास से आए हिमांशु कुमार ने कहा कि रविवार को सीडीएस की परीक्षा है। मैं लगभग आधे घंटे से ऑटो का इंतजार कर रहा हूं लेकिन अब तक ना ऑटो मिला और ना ही ई रिक्शा। मेरी परीक्षा 9 बजे से है। ऐसे में मैं पैदल ही परीक्षा केंद्र पर जा रहा हूं। पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को हटाने के विरोध में शुक्रवार से ही पटना के आॅटो चालक हड़ताल पर हैं। इससे पटना वासियों को काफी परेशानी हो रही है। पटना जंक्शन से पटना सिटी, कंकड़बाग, नाला रोड, हनुमान नगर, बाजार समिति, अगमकुआं समेत पूर्वी क्षेत्र के यात्रियों को इससे काफी परेशानी हो रही है। ऑटो हड़ताल को लेकर संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन और बड़े स्तर पर होगा। अगर सरकार और प्रशासन उनके साथ वार्ता करने के लिए सहमत नहीं होती, तो वह प्रदर्शन करने के लिए रोड पर उतरेंगे।
-

दरभंगा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
दरभंगा। दरभंगा के 56 पर डुमरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने दो दिन पहले सड़क जाम कर पुलिस के साथ मारपीट की गई थी। अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने रात दलबल के साथ डुमरी और जनपट्टी टोला में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इधर, प्रशिक्षण से लौटे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामप्रसाद पंडित और उसका बेटा राजू पंडित, कमलेश साहु, प्रमोद मंडल, सिकंदर पासवान शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति नामजद हैं। वीडियो से सत्यापन किया गया है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
-

भोजपुर में गहरे पानी में डूबे युवक का शव बरामद
आरा। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव में गहरे पानी में डूबे युवक का शव बरामद हुआ है। शनिवार की देर शाम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी से उसे निकाला गया है। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव वार्ड नंबर एक निवासी राम अयोध्या राम का 38 साल का बेटा निरंजन राम है। वह पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के चचेरे भाई राजेश पासवान ने बताया कि शुक्रवार को वह बभनौली गांव में मजदूरी करने गया था। शाम में करीब 4 बजे वह घर वापस लौटा। इसके बाद वह बाजार घूमने के लिए निकल गया। इसी बीच वह पाइन में डूब गया। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह गांव वालों ने बताया कि एक व्यक्ति बड़की सनदिया गांव स्थित पइन के पास शौच करने के दौरान डूब गया है। इसके बाद जब परिजन वहां खोजने गए तो शव नहीं मिला। शनिवार की देर शाम वहां से गुजर रहे एक स्थानीय ग्रामीण ने उसके शव को पइन में तैरते देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी।
-

मधुबनी में युवक को मारी गोली, घायल
मधुबनी। मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़, तो देखा कि युवक घायल अवस्था में गिरा पड़ा है। उसे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया है। घटना कमला बांध के पास की है। घायल युवक की पहचान मो. निजाम पिता के रूप में हुई है। युवक वेल्डिंग का काम करता हैथा। शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी घर के सामने से बाइक पर सवार दो लोगों ने युवक के पेट में गोली मारी और मौके से फरार हो गया। गोली चलने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ अनुमंडलीय अस्पताल में लग गई। घटना की सूचना जयनगर थाना को दी गई, सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही थी। थाना प्रभारी आशुतोष रंजन ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।
-

बेतिया में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर
बेतिया। बेतिया में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की जान गई है। उनके पॉकेट से शराब की पाउच मिली थी। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है।
मृतकों की पहचान अशोक साह (31) और किशोरी साह (35) के रूप में की गई है। जिनकी हालत गंभीर है, उनमें अमितेश पसवान (22), राजेश साह (27) और उमेश सहनी (38) शामिल हैं। उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना लालसरैया वार्ड नंबर-5 की है। मामले में पुलिस ने अबतक तीन लोग को हिरासत में लिया है।
अशोक साह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, किशोरी साह का शव उनके दरवाजे पर रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ माहताब आलम ने कहा कि अभी तक शराब पीने से मौत की जानकारी नहीं मिली है।
मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लालसरैया पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक शराब पीने से मौत की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि बलिराम साह के बेटे अशोक साह कब्रिस्तान के पास दोपहर 12 बजे गिर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि अशोक के पॉकेट से शराब की पाउच मिली थी। मौत के कुछ समय बाद ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिर शाम 6 बजे आत्मा साह के बेटे किशोरी साह की मौत हो गई। दूसरी ओर अमृतेश के परिजन प्रभावती देवी ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उसकी हालत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अभी उसका इलाज चल रहा है।
बखरिया धांगड़ टोली से दोनों ने खरीदी थी शराब
किशोरी साह के भतीजे जयप्रकाश ने कहा कि किशोरी साह लाल सरैया बाजार में शराब पी रहे थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी और अशोक दोनों बखरिया धांगड़ टोली से शराब खरीदी थी। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सूचना मिली है। अभी पटना में है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पोस्टमॉर्टम कराने की सलाह दी हैं, क्योंकि पोस्टमॉर्टम से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जहरीली शराब की पुष्टि होने पर मृतक के परिवार को मुआवजा मिलेगा। -

उग्रवादियों ने रेलवे साइट पर लगे पोकलेन को फूंका
सिमडेगा | जिले के बानो थाना क्षेत्र स्थित कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पीएलएफआई उग्रवादियों ने हटिया-राउरकेला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. हथियार बंद उग्रवादियों ने शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया. पंडित नाम के उग्रवादी ने हस्त लिखित पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.
-

3 हजार घूस लेते हेड कांस्टेबल को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
डूंगरपुर। हेड कांस्टेबल को 3 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन मामले को लेकर हेड कांस्टेबल ने 10 हजार घूस मांगी थी, जिसमें से 3 हजार रिश्वत लेते कास्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। 23 अगस्त 2023 को माड़ा निवासी आशीष पुत्र स्वर्गीय गोपाल यादव ने एसीबी उदयपुर को एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि प्रार्थी की गांव में जमीन है। पिता के मरने के बाद उसके परिजनों ने जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। इसको लेकर उसने 30 जुलाई को रामसागड़ा थाने में रिपोर्ट दी।
इसकी जांच हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र यादव कर रहा था। शिकायत के मुताबिक प्रार्थी पर 13 अगस्त को हेड कांस्टेबल ने फोन किया और प्रार्थी के खिलाफ परिवाद आने को कहकर थाने पर बुलाया। इस पर प्रार्थी गया, तो मामले को निपटाने एवज में 20 हजार रुपए की मांग करने लगा। लेकिन, प्रार्थी ने रुपए नहीं होने को कहकर वहां से निकल गया। रुपए नहीं देने पर हेड कांस्टेबल प्रार्थी को परेशान करने लगा। वह प्रार्थी को बार-बार फोन करने लगा। आरोपी हेड कांस्टेबल ने 23 अगस्त को वापस प्रार्थी को फोन किया और दस हजार रुपए की मांग की। लेकिन, फिर से प्रार्थी ने मना कर दिया।
हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता को 26 अगस्त को फोन किया और उसे अपने पुलिस क्वार्टर पर बुलाया। इस पर प्रार्थी गया। पुलिसकर्मी ने मामले को निपटाने के लिए चार हजार रुपए देने की मांग की। प्रार्थी तय की गई राशि देने के लिए राजी हो गया और उसने एक हजार रुपए तत्काल दे दिए। इसके बाद शेष राशि बाद में देने को कहा। इसके बाद प्रार्थी उदयपुर एसीबी कार्यालय गया और यहां उसने शिकायत दर्ज करवाई।
इस पर एसीबी ने रविवार को रिपोर्ट का सत्यापन करवाया। सत्यापन सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने अग्रिम टे्रप कार्रवाई आयोजित कर आरोपी को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने आरोपी के पास से कुल चार हजार रुपए बरामद किए।
-

‘पुष्पा द रुल’ के सेट से वायरल हुआ अल्लू अर्जुन का वीडियो
नई दिल्ली |अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रुल की रिलीज की राह देख रहे लोगों को एक्टर ने थोड़ी राहत दी है। अल्लू अर्जुन ने खुद फिल्म का शूटिंग सेट दिखाया। जहां वो पुष्पा के लुक में फुल ऑन एक्शन करते हुए नजर आए। पुष्पा 2 की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है, जहां एक्टर इंस्टाग्राम की टीम को अपने साथ लेकर गए।
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम के साथ अपने दिन का रूटीन शेयर किया। इसमें उन्होंने मॉर्निंग में योगा से लेकर पुष्पा 2 की शूटिंग करने तक, अपनी दिनभर की जर्नी दिखाई। अल्लू अर्जुन ने वीडियो में सबसे पहले इंस्टाग्राम का हैदराबाद में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो शूटिंग सेट पर ले जाने से पहले अपने घर का एक टूर करवाएंगे।
अल्लू अर्जुन वीडियो में घर में सजी अपनी कई सारी ट्रॉफी दिखाई। इसके बाद एक्टर अपने खूबसूरत गार्डन में योगा करते दिखे। सुबह की अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने शूटिंग सेट की ओर रुख किया। रास्ते में अल्लू ने घर पर फोन करके अपने बच्चों से बात की, क्योंकि ये उनके डेली रुटीन का पार्ट है। उन्होंने रामोजी फिल्म सेट के मेन गेट में एंट्री के साथ कहा कि ये दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है।
फिल्म सिटी पर अल्लू अर्जुन के कई सारे फैंस भी चिलचिलाती धूम में उनका इंतजार करते हुए नजर आए। एक्टर अपनी एक्सपेंसिव कार से बाहर निकलते ही सबसे पहले फैंस से मुलाकात की और इसके बाद वैनिटी वैन में मेकअप के लिए चले गए। वीडियो में आगे मेकअप आर्टिस्ट अल्लू को पुष्पा लुक देते हुए नजर आए। इसके बाद एक्टर ने पुष्पा का हथियार चुना, जिससे वो फिल्म में लकड़िया काटता है।
-

फंदे से लटक कर महिला ने की खुदकुशी
पलामू | मानसिक रूप से तंग आकर कई लोग ऐसे होते है जो आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला ही खत्म कर देते है. ऐसी ही एक खबर पलामू जिले से सामने आई है जहां फंदे से लटका हुआ एक महिला का शव मिला है. महिला की पहचान शीला देवी (50 वर्ष) के रूप में की गई है जो जिले के पटान थाना इलाके के हुरुहासा की रहने वाली थी.
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला ने अलग-अलग समूहों के जरिए एक लाख 80 हजार रुपए का लोन लिया था. वहीं लोन की किस्त समय पर नहीं देने की वजह से फाइनेंस कंपनी द्वारा महिला पर लोन भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी.
पुलिस के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि महिला ने फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन भरने के दवाब के कारण मानसिक रूप से तंग आ कर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
-

छात्रों को कतार में खड़ा कर प्रधानाध्यापक ने की बेरहमी से पिटाई
रांची – पलामू जिले में एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गुस्से में आकर यू केजी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को कतार में खड़ा कर बेहरमी से पिटाई कर दी है. बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. बेरहमी से हुई पिटाई की वजह से 6 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दरअसल यह मामला जिले के सतबरवा थाना इलाके लहलहे गांव का है जहां स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कई बच्चों की पिटाई कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र सोमवार (28 अगस्त) को सावन की अंतिम सोमवारी को अपने परिजनों के साथ कलश यात्रा में शामिल होने की वजह से स्कूल नहीं जा सके थे. वहीं उसके अगले दिन मंगलवार यानी 29 अगस्त को स्कूल के पहुंचने ही प्रधानाध्यापक ने सभी छात्रों को कतार में खड़ा करवाया इसके बाद सबकी पिटाई कर दी.
-

एडमिशन कराने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार
चतरा | एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार हुआ है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की और ठगी के आरोपी मंटू राणा को गिरफ्तार किया है. मंटू राणा मूल रूप से सिमरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मंटू ने राजस्थान के कोटा और पुणे में इंजीनियरिंग में एडमिशन कराने के नाम पर छात्रों के अभिभावक से लाखों रुपए की ठगी थी.
मंटू राणा ने छात्रों के अभिभावकों से एडमिशन कराने के नाम पर पैसा तो ले लिया गया था. लेकिन उसने एडमिशन नहीं कराया. इसे लेकर साल 2017 में सदर थाना में मंटू राणा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद से वो फरार चल रहा था. वहीं पुलिस को सूचना मिली कि वह चेन्नई में छिपकर रह रहा है. एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंटू राणा को चेन्नई से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
-

हाईवे पर कंटेनर में जा घुसी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना शिवसागर थानाक्षेत्र से पखनारी के पास हुई। NH 2 पर बुधवार अहले सुबह कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसी लोगों की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में जा घुसी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।मरने वालों की पहचान तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9), और सोनी कुमारी (35) के रूप में हुई। वहीं घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेंद्र शर्मा (30) शामिल हैं। परिनजों का कहना है कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोधगया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोग परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईवे के साइड कई जगह ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते हैं, अंधेरा होने के कारण कई बार चालक को खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए।
-

कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली
समस्तीपुर | कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया। शनिवार को बदमाश ने गोली मारकर दो बंदी और एक सिपाही को जख्मी कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भागने में कामयाब भी रहा। जानकारी के अनुसार, बदमाश ने कोर्ट हाजत के समीप इस घटना को अंजाम दिया। बदमाश की गोली से कल्याणपुर के नीमा चक हैदर निवासी बंदी प्रभात चौधरी व समस्तीपुर के दूधपूरा निवासी प्रभात तिवारी जख्मी हो गया।
बताया गया है कि बदमाश को गोली चलाते देख सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने उस पर रायफल तान दी जिसके बाद बदमाश ने उस पर गोली चला।दी, लेकिन गोली उसके गाल के पास से निकल गयी। जिससे गोली नहीं लगी, लेकिन गोली के छरों से चेहरे पर जख्म हो गए. कोर्ट परिसर में गोली चलने से वकील व कोर्ट में काम से आये लोगों में अफरातफरी मच गयी। सभी अपनी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर भागने लगे।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तब स्थिति सामान्य हो पायी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि जिन दो बंदियों पर बदमाश ने गोली चलायी उनकी शनिवार को कोर्ट में पेशी होनी थी कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट में फायरिंग की घटना से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
-

घर में घुसकर चोरी करते चोर रंगेहाथ धराया, नशा के लिए करता है चोरी
जमशेदपुर। मानगो के आजादनगर रोड नंबर 7 निवासी मो. करीम के घर में चोरी करते एक युवक का रंगेहाथ पकड़ लिया गया। चोर की निशानदेही पर उसके एक साथी को भी पकड़ा गया। मो करीम ने दोनों चोरों को पकड़कर मानगो पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मो. करीम ने बताया कि वे केबल का काम करते है। बीते कुछ दिनों से घर की छत पर रखे कुछ महंगे उपकरण और स्कैप की चोरी हो रही थी। आज सुबह जब वे छत पर गए तो देखा की एक युवक उनकी छत से भागता हुआ पड़ोसी की छत पर जा रहा है। उन्होंने युवक को पहचान लिया। युवक बस्ती का ही रहने वाला कल्लू था। जब उसे बुलाया गया तो वह अपने साथ चोरी का भी सामान लेकर आया। पूछताछ करने पर कल्लू ने बताया कि वह नशा करने के लिए समानों की चोरी करता था और उसे दाईगुटू स्थित एक टाल में बेच देता था।
-

चितरपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
रामगढ़। बोकारो मार्ग पर चितरपुर मेन रोड में दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान चरगी पेटरवार निवासी धनंजय कुमार महतो लगभग (22) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जेएच-24 के-4165 से शुक्रवार की रात रामगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे। इस बीच शव की शिनाख्त को लेकर ग्रामीणों ने युवक के पॉकेट से आधार कार्ड और पैन कार्ड निकाला। तब युवक की पहचान हो पायी। इसके आधार पर मृतक की पहचान राजेश महतो के पुत्र धनंजय कुमार महतो के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
-

जेल में जिला प्रशासन व पुलिस की छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान जब्त
छापेमारी के दौरान 100 की संख्या में जवानों ने हर वार्ड की सघन तलाशी लीलोहरदगा। जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार देर रात लोहरदगा मंडल कारा में छापेमारी की गयी। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान जेल के हर वार्ड की सघन तलाशी ली गयी। जहां से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। करीब 100 की संख्या में पुलिस के जवानों ने जेल में लगभग तीन घंटे तक छापेमारी और जांच की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी को लेकर राज्य स्तर से निर्देश मिला था। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, किस्को थाना प्रभारी पॉलीकार्प टोप्पो, भंडारा थाना प्रभारी गौतम कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार, सनी दास, पूजा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जेल पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, शौचालय और कारा परिसर की जांच की गयी।
-

देर रात एसडीओ की छापेमारी में अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त
बालू लेकर रांची की ओर जा रहे थे सभी वाहन, तीनों के चालक फरारखूंटी। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन की ओर से देर रात लगभग ढाई बजे अलग-अलग जगह से तीन अवैध बालू से लदे हाइवा को जब्त किया गया है। पकड़े गए गाड़ी का नंबर ओडी-14 आर-4650 और जेएच 01 सीपी-2037 है, जबकि एक हाइवा में नंबर नहीं था। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन अब सक्रिय दिख रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाइवा को जब्त कर लिया गया है। रात में लगभग 2.30 बजे के करीब कर्रा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से एसडीओ अनिकेत सचान ने 3 गाड़ी को पकड़ा है। जिसमें पहली गाड़ी लोधमा चौक के पदमपुर से पकड़ा, दूसरा मालगो गांव से और तीसरे गाड़ी को लोधमा बस्ती के रास्ते से पकड़ा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अचानक अवैध बालू के निरीक्षण में निकले थे। तभी सड़कों पर तेज रफ्तार से बालू से लदा हाइवा रांची की ओर जाते हुए देखा। जिसे हमारे बॉडीगार्ड ने पकड़ लिया लेकिन किसी तरह से चालक वहां से भाग निकला। एसडीओ अनिकेतन साचन ने इस मामले पर आगे बात करते हुए बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। तोरपा और कर्रा से होते हुए बालू का रांची में परिवहन होता रहा है।
-

ट्रक और कमांडर जीप में आमने-सामने की टक्कर, 6 लोग घायल
पलामू। रंका थाना क्षेत्र के एनएच में बीती रात सड़क हादसा में छह लोग घायल हो गये। यहां गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग के भादुवा घाटी में एक ट्रक और कमांडर डीप के बीच में भीषण टक्कर हो गयी। जिससे 6 लोग गं•ाीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सोनदाग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार पासवान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी और हुरदाग के ग्रामीणों ने सहयोग किया। घटना के संबंध में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कमांडर जीप मरीज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका आ रही थी। इसी क्रम में भदुवा घाटी में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने कमांडर को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमांडर जीप के परखच्चे उड़ गये।
-

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वाले ने हत्या का आरोप लगाया
ससुराल पक्ष के तीन लोग पुलिस हिरासत में, ससुर ने कहा बहू ने की आत्महत्या
धनबाद। मुराईडीह बस्ती से एक विवाहिता ललिता देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहु ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टपार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। ललिता देवी की मौत की सूचना जैसे ही उनके मायके वालों को मिली तो उन्होंने अपनी बेटी के ससुराल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। उनके द्वारा ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगया जा रहा है। वहीं ससुराल वालों ने इस बात से इनकार किया है, और इनका कहना है कि मृतक ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले की जानकारी मिलते ही बरोरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को शांत कराया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिर विवाहिता के पति, सास और ससुर को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। मृतिका के ससुर ने कहा कि बहु ने रात में आत्महत्या कर ली है। बेटे और बहु में अक्सर झगड़ा होता था। किसी ने उसकी हत्या नहीं की है। फिर मायके द्वारा लगाए गए आरोप को उन्होंने ने निराधार बताया है। तो वहीं दूसरी तरफ विवाहिता के पिता ने कहा कि बेटी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है। इनलोगों के द्वारा हमेशा दहेज की मांग की जाती थी। पुलिस सभी पर कार्रवाई करें। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतिका के मायके द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। जिसमें हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
