फंदे से लटक कर महिला ने की खुदकुशी

पलामू | मानसिक रूप से तंग आकर कई लोग ऐसे होते है जो आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला ही खत्म कर देते है. ऐसी ही एक खबर पलामू जिले से सामने आई है जहां फंदे से लटका हुआ एक महिला का शव मिला है. महिला की पहचान शीला देवी (50 वर्ष) के रूप में की गई है जो जिले के पटान थाना इलाके के हुरुहासा की रहने वाली थी. 

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला ने अलग-अलग समूहों के जरिए एक लाख 80 हजार रुपए का लोन लिया था. वहीं लोन की किस्त समय पर नहीं देने की वजह से फाइनेंस कंपनी द्वारा महिला पर लोन भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी. 

पुलिस के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि महिला ने फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन भरने के दवाब के कारण मानसिक रूप से तंग आ कर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top