टैग: Gandivlive

  • सिलेंडर फटने से मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 50 झुलसे

    सिलेंडर फटने से मदुरै स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 50 झुलसे

    मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर शनिवार को खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली, अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है, मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के सभी तीर्थयात्री थे, रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई, अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को “अवैध रूप से तस्करी” कर ले जाया गया था, वहीं रेलवे ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है, दक्षिणी रेलवे के अधिकारी के मुताबिक आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया, अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ।

  • रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

    रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

    रांची | राजधानी में इन दिनों अपराध की घटनाओं में तेजी देखने को मिली है. अपराधियों द्वारा लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. जमीन रंगदारी की खबरे आम होती जा रहीं हैं वो भी तब जब पुलिस प्रशासन की तरफ से अपराधियों पर कारवाई भी लगातार की जा रही है. जमीन मामले में राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हिन्दपीढ़ी थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. जमीन मामले में रंगदारी मांगने के आरोप में शकील उर्फ कारू नामक अपराधी को जेल भेज दिया है.

  • चाचा ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म

    चाचा ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म

    मधुपुर मधुपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. दरअसल, यह मामला पाथरोल थाना क्षेत्र के चेतनारी कोलडीहा गांव का है जहां एक कलयुगी चाचा ससुर ने अपनी बहू के साथ गंदी हरकतें की है. 

    मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात चाचा ससुर ने पांच महीने पूर्व ब्याही बहू के साथ दुष्कर्म के घिनौने वारदात को अंजाम दिया है. वहीं घटना के बाद से आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया है. इधर, इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

    घटना के सम्बंध में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह पांच महीने पहले ही हुआ है. वह बीती रात अपने कमरे में अकेले गहरी नींद में सोयी हुई थी इसी दौरान उसके चाचा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. अंधेरे में जब उसने टॉर्च जलाकर देखा तो वहां उसका चचेरा ससुर मौजूद था. वहीं चीखने चिल्लाने पर वह आरोपी वहां से भाग निकला. इसके बाद सुबह पीड़िता ने पाथरोल थाने में चाचा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. 

  • ईडी के समक्ष नहीं होंगे पेश सीएम हेमंत सोरेन

    ईडी के समक्ष नहीं होंगे पेश सीएम हेमंत सोरेन

    रांची | सीएम हेमंत सोरेन आज गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे. सीएम कोर्ट की शरण में जा सकते हैं. हालांकि सीएम के आने को लेकर ईडी और रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे. ईडी दफ्तर के आसपाससीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. वहीं एयरपोर्ट रोड भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था 

    गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन को बीते 19 अगस्त को ईडी ने दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी सीएम से उनके और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में भी पूछताछ करेंगे. इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था. लेकिन वो ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कहा थाः समन वापस ले,  मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे. सीएम ने लिखाः आपका (ईडी) इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है. वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे.

    बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को आरसी – 25/23 (ईसीआईआर) में समन किया है. इससे पहले 17 नवंबर 2022 को ईडी ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने उनसे पत्थर खनन से जुड़े कई सवाल किये थे. साथ ही हेमंत सोरेन से संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी थी. उस वक्त सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को एक खुली चिट्ठी लिखकर चुनौती दी थी.

    ईडी ने जमीन घोटाले की जांच दक्षिणी छोटानागपुर के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की थी. सेना के कब्जे वाली जमीन मामले की जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी. जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख था कि फर्जी नाम-पता के आधार पर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई है. रांची नगर निगम ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. ईडी ने उसी प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की थी.

  • डॉ. रितु कारिधाल पर चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिंग की जिम्मेदारी

    डॉ. रितु कारिधाल पर चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिंग की जिम्मेदारी

    भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है। 



    लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। चंद्रयान-2 सात सितंबर 2019 को चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान फेल हो गया था, जब उसका लैंडर ‘विक्रम’ तकनीकि गड़बड़ी की वजह से चंद्रमा की सतह से टकरा गया था।



    भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था। भारत ने 14 जुलाई को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3) रॉकेट के जरिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया था। इसके तहत चंद्रयान 41 दिन की अपनी यात्रा में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यहां अभी तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाए हैं।

    14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-3 ने पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। 17 अगस्त को इसके दोनों मॉड्यूल को अलग हो गए थे। इससे पहले 6, 9, 14 और 16 अगस्त को मिशन को चंद्रमा के और नजदीक लाने की कवायद की गई थी। आज पूरा देश चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की मनोकामना कर रहा है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से पूजा-पाठ भी कर रहे हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर की सफल लैंडिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी खास है, क्योंकि भारत की ‘रॉकेट वूमन’ के नाम से मशहूर लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल के इशारे पर चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था।

  • वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में 36 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में 36 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

    रांची |  राजधानी रांची समेत राज्य के 36 ठिकानों में ईडी ने एक बार फिर से दबिश दी है. जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है. बता दें, ईडी जमीन घोटाला और शराब घोटाला मामले में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. आज सुबह (23 अगस्त) से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजधानी रांची के अलावे देवघर, दुमका, गिरीडीह, जामताड़ा सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूबे के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके करीबियों से के कई ठिकानों पर भी ईडी लगातार छापेमारी कर रही है. सुबह से चल रही ईडी की छापेमारी अब भी जारी है. 

    सूत्रों के मुताबिक, शराब मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह छापेमारी की जा रही है. चर्चित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर आज बुधवार की सुबह से ही ईडी की कार्रवाई जारी है. राजधानी रांची में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के यहां भी ईडी की टीम करीबन 7:30 बजे से छापामारी कर रही है.  

    इसके अलावे शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग स्थित पटेल चौक के आवास के साथ दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल और कुम्हार पाड़ा में रहने वाले सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर में भी ईडी छापामारी कर रही है. 

  • ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर Elvish Yadav ने गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी

    ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर Elvish Yadav ने गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी

    नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी सुर्खियों में हैं। दिन प्रतिदिन उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। एल्विश ने इंस्टा पर लाइव किया, जहां रिकॉर्ड ब्रेकिंग नंबर्स में लोग उनके साथ जुड़े। यूट्यूबर ने मीडिया में इंटरव्यू देना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने उस सवाल पर बात की, जिसका जवाब उनके फैंस लंबे समय से जानने के लिए इच्छुक थे। 

    एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में उन्होंने बातों ही बातों में बताया था कि 19 साल की एक लड़की को वह डेट कर रहे हैं। हालांकि, वह कौन है, उसका नाम क्या है, क्या करती है…ऐसी कोई भी जानकारी एल्विश ने नेशनल शो पर नहीं दी थी। अब एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एल्विश ने अपनी लव लाइफ के बार में खुलकर बात की है।

    शो बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश के साथ फ्लर्ट किया था। तब एल्विश ने उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी थी। ऐसी चर्चा थी कि इसके बाद से एल्विश और मनीषा के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। हालांकि, अब एल्विश ने इसे क्लियर करते हुए बताया कि उनके और मनीषा के बीच सब नॉर्मल है। जब उनके पूछा गया कि क्या वह कमिटेड हैं, तो उन्होंने हां कहा।

    एल्विश ने कहा कि जब तक उनके मन में किसी के लिए दिल से फीलिंग नहीं आती, वह उसके साथ दिखावा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ”अगर दिल से फीलिंग आएगी, तो ही होगा (प्यार) नहीं तो नहीं होगा। दिल से मेरी फीलिंग कहीं और थी, जिसके साथ हूं उसके साथ।” 

    बिग बॉस के फैन पेज ने इस बात का खुलासा किया कि शो जीतने के बाद एल्विश को फिल्मों के ऑफर आए हैं। उन्हें वेब सीरीज और कुछ अन्य रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। 

  • निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

    निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

     मिजोरम में बुधवार (23 अगस्त) को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। जहां घटना हुई है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के करीब हुई। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे।

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।”

    प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने एक्स अकाउंट पर घटनास्थल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टूटा पुल दिखाई दे रहा है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस घटना से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • चंद्रयान-3 की टीम में झारखंड का लाल शामिल

    चंद्रयान-3 की टीम में झारखंड का लाल शामिल

    रांची:चंद्रयान-3 को लेकर आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. हर इंसान बस उस पल का इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. झारखंड के लिए ये पल और भी ज्यादा खास होने वाला है. दरअसल झारखंड के धनबाद के दो लाल भी चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा हैं. इन दोनों के चंद्रयान- 3 का हिस्सा होने की वजह से पूरा झारखड काफी गौरवाान्वित महसूस कर रहा है. सूरज कुमार और भरत कुमार ने अपने अचीवमेंट से पूरे देश का मान बढ़ाया है.सूरज कुमार राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 2011 बैच के पूर्ववर्ती छात्र हैं. स्कूल के बाद सूरज ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नालॉजी में दाखिला लिया, जहां भी वे टॉपर रहे. सूरज वर्तमान में इसरो में एसडी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं भरत कुमार आईआईटी आईएसएम, धनबाद के 2018 बैच के छात्र रहे हैं. उनकी प्रारांभिक स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय भिलाई से हुई थी.वे बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहते थे. जिसके बाद तैयारी कर उन्होनें आईआईटी धनबाद में प्रवेश पाया. दोनों हीं बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके शुरुआती दौर में किए गए संघर्ष और कड़ी मेहनत की बदौलत आज इन्होनें ये मुकाम हांसिल किया है. उनकी इस सफलता से आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. 

    आज लैंडट करेगा चंद्रयान-3 ,पूरा भारत है उत्साहित

    आज शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड करेगा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर. इसको लेकर पूरे देश में लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे है. आज भारत का मून मिशन यानी कि ‘चंद्रयान 3’ चांद की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें, शाम को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. इसके साथ ही चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. जानकारी के लिए आपको बता दें, चंद्रयान-3 का लैंडर-रोवर चंद्रमा पर सिर्फ एक दिन ही अपना काम करेगा. चांद का एक दिन, पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. भारत के इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन से देशभर की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए लोग मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं. तो कहीं मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही है. चंद्रयान-3 को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित हैं.

  • IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली

    IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली

    रांची | झारखंड में लैंड स्कैम, खनन घोटाला, टेंडर कमीशन घोटाला और अब शराब घोटाला की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ED राज्य के एक सीनियर IAS अधिकारी की कुंडली खंगाल रही है. ED यह पता करने में जुटी है कि झारखंड में फिलहाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे इस वरीय IAS ने जमीन की खरीद में कहां-कहां और कितना इन्वेस्टमेंट किया है. सूत्रों की मानें तो जिस IAS अधिकारी की कुंडली ED खंगाल रही है, उसने रांची के बड़गाईं अंचल क्षेत्र में भी जमीन खरीदी है. जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा है और यह शहर के पॉश इलाके में स्थित है. इस जमीन के दस्तावेज ED ने हासिल कर लिए हैं. जमीन IAS अधिकारी की पत्नी के नाम पर खरीदी गई है और पैसों का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है. जमीन की खरीद-बिक्री के लिए जो दस्तावेज तैयार किया गया है, उसमें खरीददार ने अपने पति का नाम लिखा है. लेकिन पति क्या करते हैं, यह नहीं लिखा गया है. ED इनके ठिकानों पर जल्द छापेमारी कर सकती है. इसके साथ ही झारखंड के कई और IAS और IPS के निवेश और जमीन की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की जांच भी की जा सकती है.

  • सफल होगा चंद्रयान-3 मिशन, आज चांद पर लहराएगा तिरंगा

    सफल होगा चंद्रयान-3 मिशन, आज चांद पर लहराएगा तिरंगा

    रांची| आज भारत का मून मिशन यानी कि ‘चंद्रयान 3’ चांद की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें, शाम को चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. इसके साथ ही चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन जाएगा. जानकारी के लिए आपको बता दें, चंद्रयान-3 का लैंडर-रोवर चंद्रमा पर सिर्फ एक दिन ही अपना काम करेगा. चांद का एक दिन, पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. भारत के इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन से देशभर की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. चंद्रयान-3 ने पूरे देश को एक बार फिर से एक कर दिया है. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए लोग मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं. तो कहीं मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही है. चंद्रयान-3 को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित हैं. 

    आपको बता दें, देश का चंद्रमा मिशन यानी ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराना इसका मुख्य उद्देश्य है. बता दें, करीब चार साल बाद एक बार फिर से इसरो चंद्रयान-3 के माध्यम से चांद पर लैंडर और रोवर को दक्षिणी ध्रुव में सोफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा. इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था उस वक्त चांद पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हो गई थी. इसके ठीक तीन महीने बाद ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसका मलबा भी ढूंढ लिया था. 

    आपको बता दें, मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ देश का तीसरा मिशन है जिसे 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था. दक्षिण भारत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को छोड़ा गया था. अब यह करीब 40 दिन बाद लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) आज यानी 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा.  ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है.

    बता दें, चंद्रयान-3 पृथ्वी से निकलने के बाद अपने 40 दिनों की यात्रा के बाद आज चांद पर पहुंचेगा. 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था. वहीं आज यानी 23 अगस्त को मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. हालांकि आपके दिमाग में कई सवालें आ रहे होंगे कि आखिर 23 अगस्त को लैंडिंग क्यों हो रही है तो आपको बता दें, चंद्रमा में 14 दिन तक दिन (सूरज की रौशनी पड़ती है) और उसके अगले 14 दिन रात रहती है. और अब इस वक्त वहां रात है. वहीं सभी चीजों की गणना करने के बाद इसरो इस नतीजे पर पहुंचा है कि 23 अगस्त से चांद पर दिन होने वाला है. यानी अगले 14 दिन चांद पर सूरज निकलेगा. इस प्रकार जब चंद्रयान की लैंडिंग होगी. तब उस वक्त तब दक्षिणी ध्रुव पर सूरज की रोशनी उपलब्‍ध रहेगी. चंद्रयान-3 का लैंडर और रोवर चांद की सतह पर उतरने के बाद अपने मिशन का अंजाम देने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा. 23 अगस्त से 5 सितंबर के बीच दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकलेगी, जिसकी मदद से चंद्रयान का रोवर चार्ज हो सकेगा और अपने मिशन को अंजाम देगा. 

  • दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    रांची| राज्य में इन दिनों आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी है. ताजा खबर जमशेदपुर से सामने आई है जहां दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बता दें, पहला मामला जमशेदपुर के बिष्टुपुर वहीं दूसरा मामला गोलमुरी का है जहां से फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

    जानकारी के अनुसार, पहला मामले में बिष्टुपुर थाना इलाके के धातकीडीह बी ब्लॉक के रहने वाले मो सरफराज (42 वर्ष) नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी की है. वहीं जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची ने सोमवार (21 अगस्त) सुबह शव को फंदे से उतारा. साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि सरफराज पेशे से दर्जी था. और उसकी साकची में दुकान भी है. मृतक सरफराज के भाई शमीम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरफराज के जान-पहचान वाले एंब्रोज ने सरफराज के नाम पर दो गाड़ी और दो AC फाइनेंस करवाई थी. जिसकी उसने करीब दो महीने से किश्त नहीं भरी थी. इस वजह से फाइनेंस कंपनी वाले सरफराज को घर पर आकर परेशान किया करते थे. जिससे तंग आकर सरफराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

    वहीं दूसरे मामले में गोलमरी के टुईलाडूंगरी के रहने वाले शिव कुमार (37 वर्ष) नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. इधर परिजनों का कहना है कि शिव एक कंपनी में मार्केटिंग का काम कर रहा था. लेकिन वह कंपनी डेढ़ महीने पहेल ही बंद हो गया था जिसके बाद से शिव घर पर ही रह रहा था. नौकरी नहीं मिलने की वजह से वह परेशान था और डिप्रेशन में रहने लगा था. रविवार रात अपने कमरे में जाने के बाद उसने फांसी लगा ली. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात को जब घर वालों ने खाने के लिए बुलाया तो वह नहीं आया. जिसके बाद परिजनों ने जाकर देखा तो कमरे अंदर से बंद था. जब दरवाजा तोड़ा गया तो शिव फंदे से लटका मिला. 

  • नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया

    नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया

    रांची/पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु में नक्सलियों के आतंक से गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. बता दें, बीते दिन 20 अगस्त को भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एक 60 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी थी अब एक और मामला उसी थाना क्षेत्र से आया है जहां बीती रात नक्सलियों ने एक और व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है. इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से बरामद की है. 

    आपको बता दें, रविवार देर रात नक्सलियों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत के लौवाबेड़ा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. हत्या के बाद उन्होंने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया. मृतक व्यक्ति का नाम अर्जुन सुरीन (45 वर्ष) बताया जा है. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने इस व्यक्ति पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी है. वहीं जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया. 

    एक ही थाना इलाके में लगातार दो दिनों तक दो ग्रामीणों की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से हत्या के बाद आसपास के ग्रामीण इलाके में दहशत और डर का माहौल है. बता दें, इससे पहले नक्सलियों ने गोईलकेरा थाना इलाके के नक्सल प्रभावित कदमडीहा पंचायत के गितिलपी गांव के रहने वाले रांदो सुरीन (60 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने मृतक व्यक्ति के शव के पास एक पोस्टर भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने व्यक्ति पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया. है. 

    मिली जानकारी के मुताबिक, भाकपा माओवदी नक्सलियों ने रांदो सुरीन और अर्जुन सुरी को एक ही दिन अपहरण किया था. जिसके बाद नक्सलियों ने रांदो सुरीन (60 वर्ष) को उसके गांव के पास ही मुख्य पथ पर हत्या कर दी थी. वहीं अर्जुन सुरीन को नक्सलियों ने उसके गांव में हत्या करने के बाद फांसी के फंदे से लटका दिया. इधर, लगातार दो लोगों की खुलेआम हत्या से गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. 

  • बैंक PO सुप्रियो मजुमदार लगाई फांसी, बैंक के कई अधिकारी और रामगढ़ पुलिस पर टॉर्चर का आरोप

    बैंक PO सुप्रियो मजुमदार लगाई फांसी, बैंक के कई अधिकारी और रामगढ़ पुलिस पर टॉर्चर का आरोप

    रांची| राजधानी रांची में सुप्रियो मजुमदार नाम के एक बैंक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है. यह मामला चुटिया थाना इलाके के अनंतपुर स्ट्रीट 4 का है जहां अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. खुदकुशी के पहले अधिकारी द्वारा लिखी गई एक सुसाइड नोट भी बरामद हुई है जिसमें उसने बैंक के कई अधिकारियों और रामगढ़ पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है उसने उन लोगों के द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और उससे तंग आकर आत्महत्या के लिए मजबूर की बात कही है.  

    बता दें, मृतक बैंक अधिकारी सुप्रियो मजुमदार बैंक ऑफ इंडिया में बैंक पीओ पर कार्यरत थे. उन्होंने 20 अगस्त (रविवार) को राजधानी के चुटिया थाना अंतर्गत अनंतपुर स्ट्रीट 4 स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने आत्महत्या से पहले पांच पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि रामगढ़ में पांच साल पहले टैंकर लोन देने पर बैंक के कुछ अधिकारियों ने धोखाधड़ी की थी. अपने सुसाइड नोट में आगे उन्होंने लिखा है कि इस धोखाधड़ी लोन मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की जिसमें उनसे मामले में पूछताछ की गई. लेकिन सारे साक्ष्य देखने के बाद सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया था जिसके बाद वे गवाह बन गए थे. लेकिन इसके बाद बैंक के बाकी अधिकारी जो उस वक्त बैंक में ब्रांच मैनेजर और क्रेडिट हेड थे. उनके खिलाफ जांच जारी रही. इसी दौरान एक ग्राहक ने रामगढ़ पुलिस के पास लोन ना देने का केस दर्ज करवाया. 

    सुप्रियो ने सुसाइट नोट में लिखा है कि फ्रॉड लोन मामले में सीबीआई जांच चलते रहने के दौरान इधर रामगढ़ पुलिस उन्हें लोन नहीं देने मामले में जांच के नाम पर तंग करने लगी. कई महीनों तक पुलिस के हरासमेंट के बाद उसने पुलिस द्वारा बेवजह की परेशानी और प्रताड़ना से तंग आकर जान देना ज्यादा मुनासिब समझा. और उसने 20 अगस्त को फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली. 

    बताया जा रहा है कि सुप्रियो की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी. पत्नी के अलावा बैंक ऑफ इंडिया से ही रिटायर्ड पिता और बहन हैं. इधर इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. 

  • सीएम हेमंत सोरेन बेरोजगारों कोधनबाद में दस हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

    सीएम हेमंत सोरेन बेरोजगारों कोधनबाद में दस हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

    धनबाद। झारखंड सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की मुहिम में जुट गई है। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग लगातार रोजगार मेला सहित अन्य कार्यक्रमों में बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के काम में लगी है। 29 अगस्त को धनबाद में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरन का कार्यक्रम होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में दस हजार युवकों को रोजगार संबंधित ऑफर लेटर उनके हाथों दिया जाएगा। उत्तरी छोटानागुर के सात जिलों से युवक ऑफर लेटर लेने धनबाद पहुंचेंगे। धनबाद में ही मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग धनबाद की ओर से एक हजार युवकों की सूची तैयार की गई है। इसमें कई कंपनियों में इनका चयन किया गया है।

    विभाग की ओर से उन्हें सूचित किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम में शामिल हो कर ऑफर लेटर प्राप्त करे। वहीं हजारीबाग, गिरीडीह, बोकारो से भी संख्या हजार के करीब है।

    बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन धनबाद हवाई अड्डा में उतरेंगे। वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल की दूरी एक किमी होगी। सुरक्षा लिहाज से भी स्पोटर्स स्टेडियम को उचित माना जा रहा है। साथ ही यहां लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था है।

    इन जिलों के युवक होंगे शामिल

    हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा, रामगढ़ शामिल है।

  • पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदकर की हत्या

    पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदकर की हत्या

    गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआसोती गांव निवासी अब्दुल सत्तार अंसारी (32) की हत्या रविवार की सुबह चाकू से गोदकर कर दी गई। आरोप है कि सत्तार की पत्नी सफीना बीबी ने अपने भाइयों हजरत अंसारी, महबूब अंसारी, अबरार अंसारी तथा साहबूब अंसारी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को अब्दुल सत्तार अंसारी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। सफीना ने इस बात की शिकायत अपने भाइयों से की थी। बहन के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह उसका भाई हजरत अंसारी अपने बाकी भाइयों को लेकर गेरुआसोती पहुंचा।

    वहां पहुंचकर अपने बहनोई सत्तार एवं उसके पिता शेखावत अंसारी के साथ मारपीट की। इसी दौरान सफीना बीबी, हजरत अंसारी, महबूब अंसारी, अबरार अंसारी तथा साहबूब अंसारी ने मिलकर सत्तार पर चाकू से कई वार किए।

    इससे पहले सरायकेला से एक ऐसी ही खबर सामने आई थी, जिसमें पत्‍नी ने पति की हत्‍या करा दी थी। मामला सरायकेला के दुगनी का है। यहां  रहने वाले सहदेव महतो की हत्या उसकी पत्नी सुलेखा महतो और प्रेमी जयसेन कुंभकार ने मिलकर कराई थी। दोनों ने हत्‍या की साजिश रची थी, जिसके लिए पुलिस इन्‍हें गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हत्‍या को अंजाम देने वाले शूटर फरार हैं। 

  • डीवीसी कोल माइंस में उग्रवादियों ने कांटा घर में लगाई आग

    डीवीसी कोल माइंस में उग्रवादियों ने कांटा घर में लगाई आग

    लातेहार। सदर थाना क्षेत्र में तुबेद गांव में दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस में रात्रि झारखंड लाल टाइगर (जेएलटी) नामक उग्रवादी संगठन ने धावा बोलकर कांटा घर को आग के हवाले कर जमकर उत्पात मचाया।

    ग्रवादियों ने कांटा घर के कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हाइवा चालक के साथ भी जमकर मारपीट की है।इसके साथ ही उग्रवादियों ने चंदवा ब्लॉक के नाजिर रोशन उपाध्याय के कार को भी क्षतिग्रस्त करते हुए उनकी भी पिटाई की है।

    इस दौरान कोल माइंस में उग्रवादियों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों एवं कोलियरी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग दो घंटे तक उन्‍हें पीटा।

    तुबेद गांव में दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस में झारखंड लाल टाइगर (जेएलटी) नामक उग्रवादियों ने कोल माइंस में धाबा बोलकर कांटा कम्प्यूटर ऑपरेटर, हाईवा चालक व सिक्योरिटी गार्ड को जमकर पिटाई कर दी है।

    इससे कांटा कंप्यूटर ऑपरेटर ताज खान, सोनू कुमार सिंह, लॉकर गार्ड सुनील उरांव व मंगलदेव उरांव, सिक्योरिटी गार्ड सुनील उरांव, उमाशंकर सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, हाईवा चालक मोहम्मद आरिफ व चंदवा प्रखंड के नाजिर रौशन कुमार उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    तुबेद गांव में दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कंपनी के द्वारा संचालित कोल माइंस में झारखंड लाल टाइगर (जेएलटी) नामक उग्रवादियों ने घटना को अंजाम देकर लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

  • कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

    कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

    बुलंदशहर। श्रावण माह में अनूपशहर से कांवड़ में जल भरकर गंतव्य की ओर जा रहे नगर के तीन कांवड़ियों को दूध से भरी पिकअप ने कुचल दिया। इससे एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे में कांवड़िये राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा होने पर आरोपित चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया है।

    चौला थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि बुलंदशहर-चौला मार्ग पर रात करीब साढे 12 बजे वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तीनों कांवड़िया यात्रा पूरी कर रहे थे। कांवड़ियों से आराम करने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें भोला भाईपुर गांव के शिवालय पर जल चढ़ाना है और 10 बजे तक घर पहुंच जाएंगे। कुछ देर बाद ही हादसे की सूचना मिली। 

  • कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है – आचार्य प्रमोद कृष्णम

    कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है – आचार्य प्रमोद कृष्णम

    नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में उन्हें जगह भी नहीं मिली है। इसको लेकर प्रमोद कृष्णम की ये नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं को उनकी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है।

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सीडब्ल्यूसी का गठन किया है। सीडब्ल्यूसी में राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, शशि थरूर और आनंद शर्मा को भी जगह दी गई है। हालांकि, इस लिस्ट में प्रमोद कृष्णम का नाम नहीं है। एक पत्रकार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रमोद कृष्णम को सीडब्ल्यूसी में जगह मिलती तो अच्छा संदेश जाता। इस पोस्ट को कांग्रेस नेता ने रिपोस्ट किया है।

    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता।’

  • सनी देओल के बंगले की रुकी नीलामी

    सनी देओल के बंगले की रुकी नीलामी

    बैंक का लगभग 56 करोड़ रुपया है बकाया

    मुंबई: बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए विख्यात अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल को एक बड़ी राहत दी है। बैंक ने मुंबई के जुहू में स्थित उनके बंगले की नीलामी के नोटिस को वापस ले लिया है। एक दिन पहले ही इस बंगले की नीलामी का नोटिस निकाला गया था।

    सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में आज एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि फिलहाल सनी देओल के बंगले की नीलामी नहीं की जाएगी। इसके पीछे बैंक ने तकनीकी कारणों का हवाला दिया है।

    बता दें कि गदर-2 के तारा सिंह उर्फ सनी देओल के ऊपर बैंक ऑफ बड़ौदा का 55.99 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। बैंक ने रविवार को अखबार में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम से कर्ज नहीं चुकाने के कारण बंगला नीलाम करने का नोटिस जारी किया था।

    बैंक ने बंगले की नीलामी के लिए 25 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी। बैंक ने इस नीलामी का बेस प्राइस 51.43 करोड़ रुपए रखा था। परंतु अब बैंक द्वारा नीलामी नोटिस वापस लिए जाने से सनी देओल को भारी राहत मिली है।

    सनी देओल के जिस बंगले को नीलाम करने के लिए नोटिस निकल गया था, वह मुंबई के जुहू में 599.44 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें मौजूद सनी विला और सनी साउंड्स को भी नीलाम करने की तैयारी थी। सनी देओल ने सनी साउंड्स के लिए बैंक से कर्ज लिया था और अपने पिता धर्मेंद्र को गारंटर बनाया था।

    सनी देओल के इस बंगले में पार्किंग, हेलीपैड एरिया, मूवी थिएटर, पूल और गार्डन सहित सुख सुविधाओं की सभी चीजें उपलब्ध हैं। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ यह बंगला बहुत ही शानदार नजर आता है।

  • खलारी में एक सीसीएल कर्मी का शव घर में पड़ा मिला

    खलारी में एक सीसीएल कर्मी का शव घर में पड़ा मिला

    रांची। राजधानी रांची के खलारी में एक सीसीएल कर्मी का शव घर में पड़ा मिला है. दरअसल, मामला खलाली थाना क्षेत्र के मोहननगर आवासीय कॉलोनी का है बताया जा रहा है कि कर्मी का घर पिछले 4 दिनों से बंद था. वहीं जब घर के अंदर से सड़ने की बदबू आई तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

    मृतक सीसीएल कर्मी का नाम संतोष साहू बताया जा रहा है. वे मोहन नगर माइंस एमक्यू 312 कॉलोनी मे रहते थे. वहीं घर से बदबू आने की जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जब मृतक कर्मी के घर के खिड़की-दरवाजे को तोड़ा गया तो मृतक का शव कुर्सी में पड़ा मिला.