टैग: Jharkhand

  • परीक्षा जीवन का अंत नहीं : प्रधानमंत्री

    परीक्षा जीवन का अंत नहीं : प्रधानमंत्री

    परीक्षा पर चर्चा में मोदी ने बच्चों को दिए तनाव मुक्ति का मंत्र

    स्टूडेंट्स से कहा- गैजेट हमें गुलाम बना लेता है छात्र इस से बचे
    अभिभावकों से कहा- बच्चों को खुला आसमान देना चाहिए, दायरे में बंद ना करें

    सांसद संजय सेठ गुरुनानक स्कूल में बच्चों संग प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा में हुए शामिल


    रांची। सांसद संजय सेठ ने आज गुरुनानक स्कूल में बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए। सांसद सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को तनाव मुक्त के मंत्र दिए साथ ही साथ कई ऐसे सुझाव दिए, जिनके जरिए आने वाले दिनों में वे अपना भविष्य तय कर सके।

    सप्ताह में एक दिन डिजिटल फास्टिंग

    श्री मोदी ने सोशल मीडिया का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की सलाह दी, ताकि पूरा दिन मोबाइल की स्क्रीन पर ना निकल जाए। प्रधानमंत्री ने छात्रों से अपील करते हुए कहा- सप्ताह में कम से कम 1 दिन डिजिटल फास्टिंग करें। प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा- सच से मुकाबला करने की आदत नहीं छोड़नी चाहिए सच को स्वीकारने की आदत डालनी चाहिए।

    तुलना का भाव ठीक नहीं

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमें एक दूसरे से तुलना के भाव से बचना चाहिए। यह तनाव के मुख्य कारण है। हम अपने में जिएं, अपने से सीखे और खुश रहें। परीक्षा जीवन का अंत नहीं है। उन्होंने कहा- नए गैजेट हमें गुलाम बना रहे हैं। इससे बच्चों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

    अपने भीतर की ताकत को पहचानें

    आपके भीतर की ताकत ही आप को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा जो छात्र कड़ी मेहनत करते हैं, उनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। हमें शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। बच्चों को परीक्षा में नकल करने से बचना चाहिए।

    टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान रखें

    नकल करने वाले कभी जिंदगी पार नहीं कर सकते‌। बच्चों को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए कठिन विषयों पर ध्यान दें आपकी जिंदगी में सफलता जरुर मिलेगी।

    प्रधानमंत्री को सुनना अनूठा अनुभव : सेठ


    सांसद सेठ ने कहा- प्रधानमंत्री बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा कर छोटी-छोटी चीजों को बहुत बारीकी से बताते हैं। इसका लाभ बच्चों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुना, उन्हें समझना हम सबके जीवन के लिए अनूठा और अभिनव अनुभव है। सांसद सेठ ने कहा प्रधानमंत्री के आज के इस संबोधन से लाखों बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। सांसद सेठ ने गुरु नानक स्कूल में आयोजित परीक्षा पे चर्चा के उपरांत पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया।
    आज के इस कार्यक्रम में गुरुनानक स्कूल के प्रिंसिपल मनोहर लाल स्कूल के प्रेसिडेंट कुलतार सिंह, सचिव परमजीत सिंह टिंकू, हरमीत सिंह, धनंजय कुमार, श्री देव सिंह सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और स्कूल के टीचर उपस्थित थे

  • खतरे में मोरहाबादी का रतन हाइट्स

    खतरे में मोरहाबादी का रतन हाइट्स

    एंट्रेंस का दीवाल टूटा, 35 फीट गड्ढे में गिरी कार

    बिल्डर के मनमाने खुदाई से खतरे में हैं 400 लोगों की जान

    13 तल्ले बिल्डिंग से सटाकर हुई 35 फीट खुदाई

    रतन हाइट्स की दीवारों पर भी पड़ी दरार

    रांची। मोराबादी बोड़या सड़क पर अवस्थित 13 तल्ला हाई राइज बिल्डिंग रतन हाइट्स खतरे में आ गया है। रतन हाइट्स की जमीन से सट कर बिल्डर वीकेएस रियालिटी ने 35 फीट गड्ढा खोद दिया है।

    आज शाम 5:00 बजे रतन हाइट्स के एंट्रेंस की दीवाल अचानक ढह गई और वहां खड़ी एक कार पास के 35 फीट गड्ढे में जा गिरी। कार के समीप रखा जनरेटर आधा गड्ढे की तरफ झुक चुका है जो किसी भी समय गड्ढे में गिर सकता है।

    दहशत में है बिल्डिंग के लोग

    शाम में कार गिरने के बाद से बिल्डिंग में रहने वाले 400 से अधिक लोग दहशत में है। लगभग 500 केवी का जेनरेटर भी आधा लटका हुआ है, जो किसी भी समय गिर सकता है‌। बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर बाहर टहल रहे हैं और लगातार अपने परिजनों से बात कर उनके घर रात बिताने की व्यवस्था करते देखें गए।

  • रांची के चर्च कांप्लेक्स में लगी आग, देखें वीडियो …

    रांची के चर्च कांप्लेक्स में लगी आग, देखें वीडियो …

    रांची। राजधानी के सबसे व्यस्ततम मार्केट चर्च कांप्लेक्स में अभी थोड़ी देर पहले आग लग गई। आग चर्च कंपलेक्स के दूसरे तल पर होटल कावेरी के ठीक ऊपर की दुकान में भड़की थी। इस व्यस्ततम मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग भड़कते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। विशेषकर महिलाएं और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। चर्च कंपलेक्स में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने और फायर ब्रिगेड को दी। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर चुकी है।

  • मुख्यमंत्री से मिले कोयला सचिव

    मुख्यमंत्री से मिले कोयला सचिव

    रांची। केंद्रीय कोयला सचिव अमृतलाल मीणा और सीसीएल के वरीय अधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केंद्रीय कोयला सचिव ने झारखंड के अलग अलग खदानों में हो रही खनन की समस्याओं और उपलब्धि पर चर्चा की।

  • सीएम ने मनाया गुरुजी का 79वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें..

    सीएम ने मनाया गुरुजी का 79वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें..

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनसे आशीर्वाद लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही काफी संख्या में राज्य के मंत्री, झामुमो के नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

  • गार्ड को पीटने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड

    गार्ड को पीटने वाला थाना प्रभारी सस्पेंड


    मुख्यमंत्री के आदेश पर देवघर नगर थाना प्रभारी निलंबित

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नगर देवघर रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी पर देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आर्म्स गार्ड कैलाश यादव के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं गार्ड को जेल भेजने का आरोप है। मालूम हो कि दो जनवरी को थाना प्रभारी द्वारा बैंक के गार्ड के साथ थाना प्रभारी ने मारपीट एवं गाली गलौज करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से गार्ड को घसीटते हुए हाजत में बंद कर दिया गया। गार्ड की गिरफ्तारी अपेक्षित नही रहने एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के आदेश के बिना गार्ड को जेल भेज दिया गया।

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस उप -महानिरीक्षक द्वारा मामले की जांच किए जाने के उपरांत थाना प्रभारी को कर्तव्यहीनता, लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, नियम विधि विरुद्ध कार्य एवं आपराधिक कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

  • घूस लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

    घूस लेते महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

    एक मामले में शिकायतकर्ता से ले रही थी 10 हजार रुपये

    एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
    रामगढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को 10,000 रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आज दोपहर 12:30 बजे एसीबी हजारीबाग की टीम डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में महिला थाना में छापेमारी कर थाना प्रभारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी एक केस के मामले में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये घूस ले रही थी। इसी दौरान एसीबी की टीम ने महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को रंगे हाथ पकड़ लिया। एससीबी की टीम महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।

  • राज्य के कई इलाके कोहरे के आगोश में, अगले दो-तीन दिन और गिरेगा पारा

    राज्य के कई इलाके कोहरे के आगोश में, अगले दो-तीन दिन और गिरेगा पारा

    ठंड से जनजीवन प्रभावित

    ठंड से निजात के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे लोग

    शाम होते ही बाजारों में पसरा सन्नाटा

    कृष्णा करमाली रजरप्पा

    रांची/रामगढ़। राजधानी समेत राज्य के कई इलाके कोहरे की चपेट में हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक और पारा गिरने के आसार हैं। रजरप्पा कोयलांचल के लोगों के सुबह की शुरूआत दो-तीन दिनों से घने कोहरे के बीच हो रही है। आज रजरप्पा व चितरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। ठंड से निजात पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आ रहे हैं। वहीं जगह-जगह लोग अलाव जलाकर भी ठंड से राहत पाने के प्रयास में जुटे रहे। बाजारों में कोयला, गर्म कपड़े, टोपी, हीटर की बिक्री तेज हो गई है। मौसम विभाग से जारी अपडेट में बताया गया है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। जानकारी के अनुसार उत्तरी भारत में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से आम जनमानस परेशान हो रहे है।

    ठंड से बचे बच्चें और बुजुर्ग
    फिजिशियन के अनुसार इस समय कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में प्रयास करें की बचाव के लिए शरीर के हिस्से ढककर रखे। ठंडे पानी का सेवन न करें। ठंडी महसूस होने पर चाय, काफी या गरम चीजों का सेवन करें। बुजुर्ग व बच्चे बाहर न निकले।

    अजवाइन का रोज करें सेवन
    वैद्य डा. का कहना है कि यदि शीत से बचना है तो प्रतिदिन सुबह शाम एक एक चम्मच अजवाइन का सेवन अवश्य करें। यदि शीत का असर दिखे तो शंख भस्म एक रत्ती व कौड़ी भस्म एक रत्ती गर्म पानी या शहद के साथ सेवन करें। खांसी आने पर तुलसी की 21 पत्ती सुबह व शाम चबा कर गर्म पानी पीएं।

    होमियोपैथिक दवाएं भी करते हैं सर्दी से बचाव
    सर्द से निजात दिलाने होमियोपैथिक दवाएं भी काफी कारगर हैं। डॉ. का कहना है कि ठंड लगने की आंशका होते ही तुरन्त एकोनाइट नैपलस नामक दवा का प्रयोग करें। यदि शीत का असर हो जाए तो आर्सेनिक नामक दवा काफी लाभप्रद होगी।

  • सीएए रांची लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

    सीएए रांची लगातार दूसरी बार बना चैंपियन


    अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट : जमशेदपुर बना उपविजेता


    रांची। अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन, रांची (सीएए) बना। चक्रधरपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में रांची ने टाईब्रेकर में जमशेदपुर को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया। रांची जिला लगातार दूसरी बार अंतर जिला ट्रॉफी जीता। कोविड-19 से पहले रांची ने खुंटी में चैंपियन बना था। खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल दिल जीत लिया। दोनों टीमों की ओर से मैदानी खेल के दौरान गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी इस मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सकें। रांची की टीम ने पहले हाफ के खेल में कम से कम दो आसान गोल करने के मौके गवाएं। इस तरह पहले हाफ़ का खेल बिना गोल का खत्म हुआ।


    रांची के गोलकीपर ने खेला उम्दा खेल
    दूसरे हाफ के खेल में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला किया। उधर, मजबूत जमशेदपुर टीम के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रांची के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया। रांची के गोलकीपर रेमंड लकड़ा ने जमशेदपुर के हमले को हर हर मोर्चे पर नाकाम किया। रेमंड ने पूरे खेल के दौरान कम से कम 5 बेहतरीन बचाव कर रांची को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।


    टाईब्रेकर में रेमंड ने 2 शानदार बचाव किया
    टाईब्रेकर में भी रेमंड ने जमशेदपुर के खिलाड़ियों का 2 शानदार बचाव कर रांची टीम को विजेता बना दिया। रांची की ओर से टाईब्रेकर में कप्तान सोमरा मुंडा, रोहन कच्चप और उपेंद्र हजाम ने गोल किया। वही, शंकर का शार्ट बार से टकरा गया। टूर्नामेंट के बेस्ट डिफेंडर का खिताब रांची टीम के कप्तान सोमरा मुंडा को दिया गया। वहीं, बेस्ट गोलकीपर का ट्रॉफी रेमन मुंडा ने अपने नाम किया। सीएए के ऑफिशियल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्राउंड में मौजूद रहे। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने जीत के बाद कहा कि रांची टीम के खिलाड़ियों का रांची में बहुत जल्द एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। रांची टीम के चैंपियन बनने पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, अध्यक्ष एंजेला कुक, चेयरमैन नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष लुइस टोपनो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, राजेश कश्यप, संतोष उरांव, आरके सेनापति, लाल आरएन शाहदेव आदि ने बधाई दी।

  • देखें आज का पंचांग और राशिफल

    देखें आज का पंचांग और राशिफल

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩
    📜 दैनिक पंचांग 📜
    ☀ 05 – Jan – 2023
    Ranchi, India

    पंचांग
    🔅 तिथि चतुर्दशी +02:16 AM
    🔅 नक्षत्र मृगशिरा 09:26 PM
    🔅 करण :
    गर 01:08 PM
    वणिज 01:08 PM
    🔅 पक्ष शुक्ल
    🔅 योग शुक्ल 07:31 AM
    🔅 वार गुरूवार

    ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
    🔅 सूर्योदय 06:32 AM
    🔅 चन्द्रोदय 03:52 PM
    🔅 चन्द्र राशि वृषभ
    🔅 सूर्यास्त 05:18 PM
    🔅 चन्द्रास्त +06:02 AM
    🔅 ऋतु शिशिर

    ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
    🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
    🔅 कलि सम्वत 5124
    🔅 दिन काल 10:46 AM
    🔅 विक्रम सम्वत 2079
    🔅 मास अमांत पौष
    🔅 मास पूर्णिमांत पौष

    ☀ शुभ और अशुभ समय
    ☀ शुभ समय
    🔅 अभिजित 11:33:47 – 12:16:54
    ☀ अशुभ समय
    🔅 दुष्टमुहूर्त 10:07 AM – 10:50 AM
    🔅 कंटक 02:26 PM – 03:09 PM
    🔅 यमघण्ट 07:15 AM – 07:58 AM
    🔅 राहु काल 01:16 PM – 02:37 PM
    🔅 कुलिक 10:07 AM – 10:50 AM
    🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 03:52 PM – 04:35 PM
    🔅 यमगण्ड 06:32 AM – 07:52 AM
    🔅 गुलिक काल 09:13 AM – 10:34 AM
    ☀ दिशा शूल
    🔅 दिशा शूल दक्षिण

    ☀ चन्द्रबल और ताराबल
    ☀ ताराबल
    🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
    ☀ चन्द्रबल
    🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन


    मेष राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    सेहत बढ़िया रहेगी। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

    वृष राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

    मिथुन राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ, जो ज़िंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और दिक़्क़तों से दिल छोटा न करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

    कर्क राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।

    सिंह राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

    कन्या राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। अगर आप अपने दिमाग़ के दरवाज़े खुले रखें, तो कई उम्दा मौक़े आपको मिल सकते हैं। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

    तुला राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

    धनु राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

    मकर राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। नौकरी बदलना मददगार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वग़ैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

    कुम्भ राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

    मीन राशि का आज का राशिफल (5 जनवरी, 2023)
    लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

  • आज सुप्रीम कोर्ट में होगी हल्द्वानी मामले की सुनवाई

    आज सुप्रीम कोर्ट में होगी हल्द्वानी मामले की सुनवाई

    एक और शाहीनबाग…

    गफूर बस्ती के 5000 लोगों का भाग्य आज होगा तय

    गांडीव स्पेशल

    दिल्ली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बसा गफूर बस्ती का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बस्ती के प्रभावित 5000 परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बस्ती को उजाड़ने से बचाने की गुहार लगाई है। इस याचिका पर आज गुरुवार को सुनवाई होनी है, जिसमें इन 5000 परिवारों के भाग्य का फैसला होना है।

    उत्तराखंड हाइकोर्ट के फैसले पर उजाड़ी जा रही है बस्ती

    ज्ञात हो कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण कर हजारों लोग रह रहे हैं। रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने फैसला दिया था कि अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए।

    इस ठंड में मैं कहां जाऊंगी ?
    सड़कों पर बिलख रहे हैं लोग।

    शाहीनबाग की तरह हो रहा है जोरदार विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली में शाहीनबाग बस्ती को उजाड़े जाने के विरोध में लंबे समय तक एक धर्म विशेष के लोगों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया था, धरना दिया था, वही हालात वर्तमान में हल्द्वानी के गफूर बस्ती में दिख रहा है। एक वर्ग विशेष के लोग प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। अब सारा मामला सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई पर टिका हुआ है।

    विरोध प्रदर्शन में बच्चे भी है शामिल।
    कैंडल मार्च निकालकर कर रहे हैं विरोध।
    शाहीन बाग की तरह धरने पर बैठी है महिलाएं।
  • एक करोड़ का अफीम और नगद 13 लाख के साथ महिला गिरफ्तार

    एक करोड़ का अफीम और नगद 13 लाख के साथ महिला गिरफ्तार

    एसपी मनोज रतन चौथे को मिली सूचना पर की गयी कार्रवाई में मिली सफलता

    हजारीबाग। पुलिस ने एक करोड़ रुपए मूल्य का अफीम और 13 लाख नगद के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के घोतलवीर गांव की रूदनी देवी के रूप में हुई हैं। उसका पति कामेश्वर साव है। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी। एसपी के निर्देश पर पीसीआर डीएसपी आसिफ एकराम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में रूदनी देवी के घर एक प्लास्टिक के बाल्टी में 19 किलो 400 ग्राम अफीम मिला। जांच करने पर उसके घर से 13 लाख नगद जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि उसका दमाद चतरा सदर हथुआ गांव निवासी ज्ञानी साव अफीम और नगद राशि रखा था। उन्होंने बताया कि जब्त राशि अफीम खरीदार ने अग्रिम के रूप में दिया था। पुलिस ज्ञानी साव की तालाश में छापेमारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह के बारे में पुलिस को और जानकारी मिल पायेगी।

  • कनकनी के बीच 5 जनवरी तक छाए रहेंगे बादल, नहीं मिलेगी खिली धूप

    कनकनी के बीच 5 जनवरी तक छाए रहेंगे बादल, नहीं मिलेगी खिली धूप

    तापमान में होेगी गिरावट, बादल छटने के बाद 6 जनवरी से और बढ़ेगी ठंड

    रांची। नये साल के साथ मौसम का मिजाज भी बदल गया है। एक जनवरी से हल्की बादल के कारण मौसम सामान्य दिनों के मुकाबले सर्द रहा। मौसम में ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि अभी इसी तरह का मौसम 5 जनवरी तक रह सकती है। बादल के छटने के बाद छह जनवरी से ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह में कोहरे और धुंध का भी असर लोगों पर पड़ेगा। दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिन और ठंड होगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। पहले अगले 3-4 दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव आया है। आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के दौरान ठंड बढ़ेगी। तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है।

    5 तक तापमान में गिरावट होते रहेगी
    दक्षिणी भागों में अगले पांच जनवरी तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री उतार चढ़ाव होगा। दिन में धूप बाधित होने से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

    झारखंड के सभी जिलों में बढ़ी ठंड
    रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

  • घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर लोहा लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं

    घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर लोहा लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं

    गोड्डा। आज सुबह से कोहरा के कारण जनजीवन प्रभावित है। लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच शीतलहरी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। मेहरमा-ललमटिया एनएच 133 पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत विरामचक के नजदीक घना कोहरा के कारण डायवर्सन में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मेहरमा-ललमटिया एनएच 133 पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत विरामचक के नजदीक आज सुबह लोहा लदा एक ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि घने कोहरे के कारण चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ऐसा हादसा हो गया। मेहरमा ललमटिया एनएच 133 पर इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। काम कराने वाली एजेंसी बाबा कंस्ट्रक्शन की ओर से सड़क चौड़ीकरण और कालीकरण में पुल निर्माण के लिए नियमानुसार डायवर्सन भी नहीं बनाया गया है। कच्चे डायवर्शन में ट्रक धंस जाने के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तो महज संयोग ही था कि चालक और खलासी को किसी तरीके की चोट नहीं आई। ट्रक साहिबगंज से धनबाद की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बलबड्डा थाना प्रभारी राजू लाल स्वासी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने भी इस बात को माना कि कोहरा और नियमानुसार डायवर्सन नहीं बनाने के कारण हादसा हुआ। इधर वाहन मालिक की ओर से ट्रक को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस भी वहां सुरक्षा को तैनात है।

  • नववर्ष पर मां छिन्नमस्तिके मंदिर में भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम

    नववर्ष पर मां छिन्नमस्तिके मंदिर में भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम

    कृष्णा करमाली
    रजरप्पा। नववर्ष पर रजरप्पा मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते है। इसक कारण भक्तों की भीड़ लग जाती है। जिसे देखते हुए रजरप्पा मंदिर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रजरप्पा मंदिर धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां की मनोरम वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। नववर्ष पर हजारों लोगों मां छिन्नमस्तिके की पूजा कर वर्ष की शुरूआत करते है। खूबसूरत वादियों, घने जंगलों और पहाड़ों के बीच कलकल बहती दामोदर और भैरवी नदी का संगम आकर्षक का केंद्र रहता है। भैरवी नदी के ठंडे पानी से नहाने का यहां अलग ही मजा है। यहां के मनोरम वादियों के बीच लोग अपने परिजनों के साथ पिकनिक मनाते हैं। असम में कामाख्या मंदिर के बाद इसे दूसरा तीर्थ स्थल के रूप में माना जाता है। कहते हैं कि यहां सच्ची भक्ति के साथ मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इधर, चितरपुर निवासी सह पवन सारेगामा के निदेशक पवन कुमार का कहना है कि नए वर्ष की शुरूआत मां की पूजा अर्चना के साथ होती है। इसीलिए प्रत्येक वर्ष सह परिवार के साथ रजरप्पा पहुंचते है। नववर्ष को लेकर छिन्मस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में भारी संख्या में लोग पूजा और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए मंदिर न्याय समिति व प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं सैलानियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके अलावे असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ताकि किसी प्रकार की परिस्थितियों में से निपटा जा सके। उन्होंने नव वर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की अपील एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करे।

  • माफ करना मां! हम भूल गये तेरे बेटे की कुर्बानी…

    माफ करना मां! हम भूल गये तेरे बेटे की कुर्बानी…


    वीर चक्र विजेता शहीद जॉन ब्रिटो की मां बीमार, परिजन हलकान

    राज्य सरकार को परवाह नहीं, स्थानीय विधायक ने नहीं की मदद

    वेट्रन आर्गेनाइजेशन और नाइन बिहार रेजिमेंट की मदद से हो रहा इलाज

    रांची । सिमडेगा के पिंडाटांगर निवासी वीर चक्र विजेता शहीद जॉन ब्रिटो किड़ो की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। ब्रेन हेमरेज होने के बाद बेरनाडेट किड़ो को सिमडेगा से रांची लाकर पहले हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वहां तीन दिन में लगभग 1.30 लाख रुपये खर्च हुए, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी। 90 वर्षीय पति कारलुस किड़ो और दैनिक मजदूर बेटे विपिन किड़ो की गुहार पर भी स्थानीय विधायक भूषण बाड़ा और राज्य सरकार से कोई मदद नहीं मिली।
    जानकारी मिलने पर रिटायर फौजियों की संस्था वेट्रन आर्गेनाइजेशन आफ झारखंड के मुकेश कुमार और अशोक झा की पहल पर शहीद बेटे के रेजिमेंट नाइन बिहार रेजिमेंट के सीओ ने मदद की है, जिससे अब मेडिका हॉस्पिटल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। उनके पति कारलुस किड़ों को एक कमरे में ठहरने की व्यवस्था संस्था के अशोक झा ने संभाली है। इलाज संबंधी अन्य भारी खर्च के कारण पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार की कमर तोड़ दी है।


    कभी राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने शहीद की मां को दिया था वीर चक्र

    सिमडेगा के पिंडाटांगर के रहने वाले जॉन ब्रिटो किड़ो नाइन बिहार रेजिमेंट में सिपाही थे। 1989 में भारत सरकार ने उनके रेजिमेंट की तैनाती श्रीलंका के ओपी पवन में की थी। श्रीलंका में ही बहादुरी से लड़ते हुए जॉन ब्रिटो ने अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। उनके वीरता का सम्मान करते हुए भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने शहीद की मां बेरनाडेट किड़ो को राष्ट्रपति भवन बुलाकर उनको वीर चक्र से सम्मानित किया था।


    शहादत पर हुआ था गर्व आज आ रहे आंसू : पिता

    बीमार पत्नी की तीमारदारी में लगे कारलुस कहते हैं कि जब बेटा शहीद हुआ था, तब उसके शव देखकर भी नहीं रोया। उसकी शहादत पर गर्व हुआ था। लेकिन, आज सिस्टम की बेरुखी ने रुला दिया। आखिर बेटे को मिले वीर चक्र मेडल का क्या फायदा?

  • मुस्लिम पति ने आदिवासी पत्नी के किए 50 टुकड़े

    मुस्लिम पति ने आदिवासी पत्नी के किए 50 टुकड़े

    साहिबगंज के दिलदार अंसारी ने किया जघन्य कांड

    रविता पहाड़िन से की दूसरी शादी, फिर कटर से काट डाला

    साहिबगंज। दिल्ली में श्रद्धा के प्रेमी द्वारा 35 टुकड़े किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि झारखंड के साहिबगंज में उससे बड़ा वारदात सामने आया है। एक मुस्लिम पति ने अपने आदिवासी पत्नी की न सिर्फ हत्या की, बल्कि उसके लाश को कटर से 50 टुकड़े में काटकर जानवरों को खाने के लिए जहां-तहां फेंक दिया। बाेरियो में 25 वर्षीय महिला रबिता पहाड़िन को पति दिलदार अंसारी और उसके घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव के 50 टुकड़े कर दिए और फिर अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़े को फेंक दिया। पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रविता पहाड़िन की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है।

    घटना का मुख्य आरोपी रविता के पति दिलदार का मामा मोइनुल हक है और घटना के बाद वह फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल इस मामले में मृतिका के पति दिलदार अंसारी और सांस मरियम खातून सहित कुल 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

    मृतक रविता पहाड़िन की फाइल फोटो
    मृतक रविता पहाड़िन के मां-पिता।

  • ब्रेकिंग: फ्रांस को हरा अर्जेंटीना बना फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन

    ब्रेकिंग: फ्रांस को हरा अर्जेंटीना बना फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन

    पेनल्टी शूटआउट से हुआ फाइनल मैच का फैसला

    मेसी का सपना हुआ पूरा, अर्जेंटीना तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

    कतर। अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतकर नया चैंपियन बन गया है। कतर में आज हुए फाइनल के इस महा मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया है। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का अपने आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया है। अर्जेंटीना की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चैम्पियन बन गई है। उसने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में शानदार अंदाज में 4-2 से हराया। कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा, जो निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर रहा था, पर बाद में पेनल्टी शूटआउट में हार जीत का फैसला हो सका। 120 मिनट के बाद भी विश्व कप के चैंपियन का फैसला नहीं हो सका था और स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। 90 मिनट में 2-2 की बराबरी के बाद 30 मिनट के एक्सट्रा टाइम में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। पहले मेसी ने 109वें मिनट में बढ़त दिलाई, फिर 117वें मिनट में एमबाप्पे ने पेनल्टी से गोल कर न सिर्फ हैट्रिक जमाई बल्कि टीम को 3-3 से बराबरी भी करवा दी।

  • जस्टिस अपरेश सिंह होंगे एक्टिंग चीफ जस्टिस

    जस्टिस अपरेश सिंह होंगे एक्टिंग चीफ जस्टिस

    वर्तमान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन के रिटायरमेंट के बाद 20 को लेंगे चार्ज

    रांची। झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह 20 दिसंबर को झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का चार्ज लेंगे। इस संबंध में आज केंद्र सरकार के विधि मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि झारखंड हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन 19 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस अपरेश अमरेश कुमार सिंह को एक्टिंग चीफ जस्टिस का दायित्व दिया गया है।

  • विधानसभा में बैठक, स्पीकर-सीएम हुए शामिल

    विधानसभा में बैठक, स्पीकर-सीएम हुए शामिल

    19 दिसंबर से शुरू होगा शीत सत्र

    सुचारू संचालन के लिए हुआ विचार-विमर्श

    रांची। झारखंड विधानसभा में आज विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक दल के नेताओं के साथ सम्मिलित हुए। बैठक में आगामी 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले पंचम झारखण्ड विधानसभा का दशम (शीतकालीन) सत्र के सुचारू संचालन हेतु विचार-विमर्श किया गया।

  • गोड्डा पहुंचे मुख्यमंत्री

    गोड्डा पहुंचे मुख्यमंत्री

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गोड्डा पहुंचे। उको गोड्डा कॉलेज स्थित हेलीपैड पर जिला प्रशासन के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।