टेक्निकल छात्र संघ ने प्रभारी कुलपति को दी बधाई

रांची। टेक्निकल छात्र संघ की ओर से तकनीकी विश्वविद्यालय में अभिषेक बनर्जी ने कुलपति डॉ विजय पांडे से भेट की। एक बार फिर से प्रभारी कुलपति के रूप में नियुक्त करने पर उन्हें बधाई दी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विप्लव किशोर पांडे ने प्रभारी कुलपति से मुलाकात कर उनको गुलाब का फूल दे कर नए साल की बधाई दी। बीटेक के 1, 2 और 4 सेमेस्टर के रिजल्ट के बारे में जानकारी ली। कुलपति श्री पांडे ने कहा कहा चौथा सेमेस्टर का रिजल्ट 2 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अभिषेक बनर्जी ने परीक्षा नियंत्रक से रिजल्ट वेबसाइट में जारी करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को रिजल्ट सही समय पर नहीं मिल पाता है। कुलपति ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही रिजल्ट विश्वविद्यालय के साइट में डाला जाएगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top