तीखा पनीर मसाला रेसिपी

वैसे तो पनीर से बनने वाली डिशेज ज्यादा तीखी नहीं होती, लेकिन चूंकि इसका नाम ही है तीखा पनीर मसाला तो जाहिर सी बात है कि इसमें मसाला और तीखापन ज्यादा होगा। अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो आप इसे फैमिली गेट टु गेदर या इस तरह के खास मौकों पर बना सकती हैं। पनीर की यह रेसिपी नान या रूमाली रोटी के साथ खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं। आप भी इस डिश को घर पर एक बार जरूर ट्राई करें।

सामग्री
पनीर 200 ग्राम, साबुत जीरा आधा चम्मच, अदरक 2 इंच, हरी मिर्च 2, लहसुन 12 कलियां, हल्दी आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, धनिया पाउडर एक तिहाई चम्मच, जीरा पाउडर एक तिहाई चम्मच, गर्म मसाला पाउडर एक तिहाई चम्मच, काली मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच, नमक चुटकी भर, तेल 3 चम्मच, सजाने के लिए, हरी मिर्च 2 लंबी और स्लाइस में कटी हुई, मेन डिश के लिए, प्याज 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ), टमाटर 2 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)।
बनाने की वि​धि
स्टेप 1 : सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें साबुत जीरा डालें। कुछ सेकंड के लिए फ्राई करें और फिर आंच को धीमा कर दें।
स्टेप 2 : अब इसमें अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन डालें और मध्यम आंच पर ही कुछ देर के लिए फ्राई करें।
स्टेप 3 : फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालें और 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई करें।
स्टेप 4 : अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट तक फ्राई करें।
स्टेप 5 : हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें।
स्टेप 6 : अच्छी तरह से सारे मसालों को मिलाएं और धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं।
स्टेप 7 : अब इसमें पनीर और नमक डालें। धीमी आंच पर 2 मिनट ढंक कर पकाएं।
स्टेप 8 : गर्म मसाला पाउडर और हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिक्स करके गैस बंद कर दें।
स्टेप 9 : तीखा पनीर मसाला तैयार है। इसे गर्मा गर्म पराठा, रोटी या पूरी के साथ या फिर स्टार्टर के तौर पर सर्व करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top