तेजस्वी यादव ने बोला, BJP के अंदर 2024 का डर

पटना | बिहार की राजधानी पटना में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर 2024 का डर है. तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल  किया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मालिक जनता है. हमारी उपेंद्र कुशवाहा से कोई बैर नहीं है, हमने उनका स्वागत किया था सम्मान किया था. मेरी कोई बैर नहीं है लेकिन अब उनकी क्या राय है? सबकी अलग-अलग राय हो सकती है. उपेंद्र कुशवाहा अपनी राय को बोलते रहे. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मुझे यह बात पता है कि जनता मेरे साथ है. हमलोग जब चुनाव लड़े तो सबसे बड़ी पार्टी बनकर आए जिसको जनता चाहती है वो पार्टी सत्ता में आती है. तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को ठगने का काम किया गया है. विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top