नक्सलियों का पता बताओ लाखो या करोड़ो के इनाम पाओ

पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टर (reward naxal poster)में बताया गया है कि नक्सलियों के संबंध में  कोई सूचना हो, तो बैनर में दिए हुए नंबरों पर सूचित करें। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने यह भरोसा भी दिलाया है कि नक्सलियों की जानकारी या उनसे संबंधित किसी तरह की जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही दी गयी जानकारी पर पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस (West Singhbhum Police) ने एक लाख से एक करोड़ तक के 26 हार्डकोर इनामी नक्सलियों (reward naxalite) की फोटो के साथ सूची जारी की है. साथ ही जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है.पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने कुख्यात नक्सलियों को पकड़ने के लिए अब आम लोगों का सहारा लेने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा नक्सल थाना क्षेत्र में भाकपा (माओ) के इनामी और वांछित नक्सलियों के नाम/फोटो सहित बैनर लगाया गया है। पुलिस ने इस पोस्टर में अपने कई नंबर जारी करते हुए आम लोगों को इनके बारे सूचना देने की अपील की है।

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की ओर से दो पोस्टर अलग-अलग जगहों पर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रधान दा उर्फ मिसिर बेसरा, रमेश दा उर्फ अनल दा, मनोज दा उर्फ आकाश दा और पोलित ब्यूरो के प्रमोद मिश्रा की तस्वीर लगायी है। साथ ही 15 से 25 लाख के इनामी वीर सिंह उर्फ चमन दा, सुशील उर्फ अनमोल दा, बुधराम दा उर्फ अजय महतो, टेक विश्वनाथ उर्फ संतोष के भी पोस्टर लगाए हैं। वहीं 16 ऐसे नक्सलियों के पोस्टर लगाए हैं, जिन पर 10 लाख से 15 लाख तक का इनाम रखा गया है।

पोस्टर में 11 महिला नक्सलियों की भी तस्वीरें

पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में 11 महिला नक्सलियों की तस्वीरें भी हैं। ये वोमहिला नक्सली हैं, जिन्हें पुलिस हार्डकोर नक्सली मानती हैं। इन महिला नक्सलियों में बाहामुनी उर्फ रिंकी, रीता, अनुशा, सुकरी, जोबा उर्फ पूनम दी, वर्षा उर्फ पुष्पा दी, बबिता, मालती, माला दी उर्फ अमिता, निर्मला, सालमी उर्फ पारूल के अलावा 21 पुरुष हार्डकोर नक्सली के नाम शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top