अलकडीहा में एक फीट नीचे धंस गया मंदिर

धनबाद में आज फिर हुआ भूधंसान, अलकडीहा में एक फीट नीचे धंस गया मंदिर

धनबाद। जिले में आज दूसरे दिन भी भूधंसान की सूचना है। अलकडीहा ओपी क्षेत्र में स्थित पहाड़ी गोड़ा शिव मंदिर के पास आज सुबह तेज आवाज के साथ भूधंसान हुआ है। जिसके बाद मंदिर के समीप की सड़क पर दरार पड़ गई है। जबकि शिव मंदिर लगभग एक फीट नीचे धस गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आसपास रहने वाले लोगों में दहशत हो गया है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि जब तक बीसीसीएल की ओर से भूधंसान वाले क्षेत्र में भरायी नहीं करायी जाती है, तब तक भूधंसान के और बढ़ने की आशंका है।

इसी आशंका से हमलोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही मंदिर के समीप के जंगलों में अवैध माईनस की सूचना पर बलियापुर अंचल अधिकारी ने छापा मारा था। जहां से 300 टन अवैध कोयला जब्त किया गया था। भूधसान की घटना कोयला के अवैध खनन के कारण हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी ईसीएल मुगमा क्षेत्र में स्थित कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में चाल धंस गयी थी। मलबे में 25-30 लोगों की दबने की आशंका जतायी गयी थी, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहां भी शुक्रवार सुबह 6 बजे भूधंसान हुआ था। अवैध खनन के दौरान एक सौ मीटर पर भूधंसान हुआ है। जिसके कारण धौड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते में दरार पड़ गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top