जिस लड़के से टूटा रिश्ता, उसी के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गई 11 साल की नाबालिग

बांदा में 11 साल की नाबालिग लड़की उसी लड़के के साथ फरार हो गई, जिससे उसका रिश्ता टूटा था. फिलहाल लड़की की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा.

हमारा देश बाल विवाह को रोकने के लिए काफी हद तक सफल रहा है. फिर भी कभी-कभी इसकी खबरें सामने आती ही रहती हैं. आज हम आपको उत्तर प्रदेश के बांदा से आई एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे है, जिने सुन आप चौंक जाएंगे. यहां 11 साल की नाबालिग का परिजनों ने निकाह तय करवाना चाहा. लड़के के परिवार वालों से रिश्ते की बातचीत भी चलनी शुरू हो गई.

मगर फिर ये रिश्ता टूट गया.लेकिन इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद ना तो लड़की वालों ने की थी और ना ही लड़के वालों ने. दरअसल, नाबालिग लड़की उसी लड़के के साथ फरार हो गई, जिसके साथ उसका रिश्ता टूटा था. फिलहाल पुलिस लड़की को बरमाद करने की कोशिश कर रही है. तो वहीं पुलिस बाल विवाह के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. मामला बांदा के एक कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी कि वह 30 जून को अस्पताल गई हुई थी. घर पर उसकी 11 साल की नाबालिग बेटी थी. जैसे ही वह अस्पताल से लौटी तो पाया कि उसकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी.

रिश्तेदारों के साथ मिलकर मां ने उसे ढूंढने की कोशिश की. इसी बीच उन्हें पता चला कि उनकी बेटी उसी युवक के साथ फरार हो गई है, जिससे उसका रिश्ता टूटा था. जिसके बाद वह पुलिस से मदद मांगने पहुंच गई.

पड़ोसियों पर भी लगाया आरोप

महिला ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने भी भागने में लड़की की मदद की है. उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी. फिलहाल लड़की का पता नहीं लग पाया है. एसएचओ पी.के सिंह ने कहा की जल्दी ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा. मामले में जांच जारी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top