खराब था मालवाहक जहाज, रिपेयरिंग के दौरान हुआ हादसा, जांच करेगी 4 सदस्यीय कमेटी

साहिबगंज मालवाहक जहाज हादसे पर विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया- अपर समाहर्ता के नेतृत्व में बनायी गयी  कमेटी

Ranchi : साहिबगंज मालवाहक जहाज हादसे को लेकर सरकार ने 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अपर समाहर्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करेगी. इसमें एमवीआई, एसडीओ, परिवहन पदाधिकारी को भी रखा गया है.

कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं

मंत्री ने सदन में बताया कि जो जहाज डूबा है, वह खराब था. रिपेयरिंग करते वक्त हादसा हुआ है. जहाज में कुछ लोग और वाहन मौजूद थे. लेकिन कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अभी जांच चल रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top