रेल पटरी के किनारे मिला युवक का शव, कुछ अंग कुत्ते नोच कर ले गए

सिमडेगा। रेलवे की पटरी के किनारे एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मामला ओडगा ओपी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद क्षत-विक्षत शव के आधे हिस्से को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शरीर के कई हिस्से मौके पर ही पड़े रहे। इसे कुत्ते नोचते हुए दिखे। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा गया। गलती से कुछ हिस्सा शायद मौके पर छूट गया। जानकारी मिलने के बाद इसे मौके से हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ट्रेन से कटने के कारण यह घटना हुई है। अब तक मामले में साफ नहीं हो सका है कि यह हत्या, दुर्घटना अथवा आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने जानकारी मिलने के काफी समय बाद शव को मौके से हटाकर सदर अस्पताल भेजा। हालांकि इस दौरान मरने वाले युवक के शरीर के कई अंग मौके पर ही पड़े रहे। इसे कुत्ते मुंह में दबाकर इधर-उधर दौड़ रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top