बच्चे का मुंडन कराने जा रहा गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 4 गंभीर

हजारीगबाग के कटकमसांडी मार्ग पर मोड़ के पास वाहन घटी घटना
हजारीबाग। आज सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए जिसमें से 4 स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कदमा नवाटांड के लिलो साव का परिवार बच्चे के मुंडन के लिए चतरा स्थित कौलेश्वरी पहाड़ मंदिर जा रहा था। इसके लिए वाहन रिजर्व किया गया था। अचानक कटकमसांडी मार्ग पर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इसमें गाड़ी में सवार 6 यात्री नीचे दब गए। इसमें सबको गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को संभलने का समय नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान कौलेश्वर साव और युनूस मियां के रूप में की गई है। युनूस वाहन चला रहा था। शोभा देवी, मंजू देवी, सचिन कुमार, बाबू कुमार की हालत बेहद गंभीर है। रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में परिवार और गांव के लोगों के अलावा कुछ रिश्तेदार भी सवार थे। सभी लोग सुबह घर से निकले थे। देर शाम तक कार्यक्रम संपन्न कर वापस लौटने का कार्यक्रम था। घर लौटने के बाद फिर गांव के लोगों के लिए भोजन का कार्यक्रम रखा गया था। इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *