खेत में मचान में सो रहे किसान को हाथियों ने कुचल कर मार डाला

28 हाथियों को झुंड विचरण कर रहा है क्षेत्र में, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त

गुमला। हाथियों का उत्पात रूकने का नाम नहीं ले रहा है। गिरुमा जंगल से 28 हाथियों का झुंड फिर एक बार गुमला लौट आया है। आज तड़के चार बजे कामडारा प्रखंड के पाकुटपहान टोली गांव में प्रवेश कर गया। धान की तलाश में हाथी भटकने लगे। तभी खेत में पुआल का मचान बनाकर उसके नीचे सो रहे 65 वर्षीय किसान धनी टोपनो को एक हाथी ने अपने सूंड से उठा लिया और पटक कर पांव के नीचे कुचल कर मार डाला। इसके बाद हाथी चिंघाड़ने लगे। हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और अपने अपने घरों में ही दुबक गए। गांव में कुछ देर रुकने के बाद हाथी वापस जिस रास्ते से आए थे। उसी रास्ते से गिरुमा जंगल लौट गए। इधर हाथियों के जाने के बाद ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि धनी टोपनो के घर से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर उसका शव पड़ा है। घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को ग्रामीणों ने दी। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। धनी टोपनो कुंवारा था और वह मचान के नीचे ही अक्सर रात को सोता था। इन 28 हाथियों का झुंड है में तीन बच्चे भी शामिल है। यह वही 28 हाथियों का झुंड है। जिसे जिला से बाहर करने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। करीब 20 दिनों तक हाथी कामडारा, बसिया प्रखंड के जंगलों में ही विचरण कर रहे थे। जिले में लगातार जारी, कामडारा,भरनो प्रखंड में हाथियों द्वारा मकान को ध्वस्त किए जा रहे हैं। गुरुवार की रात एक हाथी ने भरनो प्रखंड के सरगांव गांव निवासी अघनु उरांव और प्रसाद उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *