203 कोबरा वाहिनी के द्वारा बरही जोहार घाट के जंगलों में लगी आग कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया

पटना रोड स्थित कोबरा वाहिनी 203 के जवानों ने बरही स्थित जवाहर घाट के जंगलों में लगी आग को देखते ही इसकी सूचना द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार को दिया। जिसके बाद द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में जल्द से जल्द आग को बुझाया जाए। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक जटिल दिखने वाली आग पर कुछ ही घंटों में काबू पा लिया। बता दे कि बरही जवाहर घाट के पोड़ैया पहाड़ के समीप जंगल में आग लग गयी। आग पर काबू पाने में डिप्टी कमांडेंट बीरेन्द्र खंडेलवाल, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार यादव, धनपाल सिंह, विजय करण, शुवकान्त कुमार सहित कोबरा के अन्य जवानों के साथ पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए जटिल आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया।

हालांकि इसकी सूचना उन्होंने अग्निशमन को भी दिया। जिसके बाद अग्निशमन भी पहुंची और आग को बुझाने में सहयोग किया। साथ ही कोबरा के जवानों ने गांव गांव में जाकर पम्पलेट वितरित कर लोगो से अपील किया कि किसी प्रकार से जंगल को क्षति न पहुंचाये। आग नही लगाए एवं कही कोई जंगल में आग लग गया हो तो उसे तत्काल बुझाने का काम करें। आग बुझाने वालो में कोबरा के उच्च पदाधिकारियो के साथ जवान शुवकान्त कुमार, जोहितिभा महिष, टीपी सिंह, वीनोद टीपी, एस एस मरांडी, अजय कुमार आदि ने महत्ती भूमिका निभाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top