जवानों को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया


इस मुठभेड़ में चार जवानों को गोली लगी है। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। जवानों को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया। घायल जवानों को मेडिका अस्पताल ले जाया गया। घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है। रांची के खेल गांव में हेलीपैड बनाया गया है। वहां मेडिका अस्पताल के दो एम्बुलेंस वहां तैनात थे।

चाईबासा। टोंटो के जंगल में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें चार जवान घायल हो गए हैं। डीआईजी अजय लिंडा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सुबह से दोपहर तक दूसरी बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा व अनमोल दा का दस्ता शामिल है। जंगल से फायरिंग व बम धमाके की आवाज सुन बैठक कर रहे आसपास के ग्रामीण भाग खड़े हुए। दोपहर दो बजे अंतिम समाचार मिलने तक भाकपा माओवादियों से पुलिस की मुठभेड़ जारी थी। क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण सहमें और अपने अपने घरों पर दुबके हुए है। सर्च अभियान के दौरान आज सुबह टोंटो प्रखंड के सिलईबेड़ा एवं सरजमबुरु के घने जंगलों में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग करने के कारण पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी। इसमें चार जवान घायल हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top