राज्य में उठे भाषा विवाद को जल्द खत्म कर दिया जाएगा : मथुरा महतो

नबाद के टाउन हॉल में मनाया गया झामुमो का 43वें स्थापना दिवस
धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 50 वां स्थापना दिवस समारोह टाउन हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित और झंडोत्तोलन से की गई। इसके बाद शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया और सभी ने पार्टी को सशक्त बनाने की शपथ ली। पिछले 2 वर्षो से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना स्थापना दिवस सादगी से मना रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन की पार्टी है आज राज्य का सपना झामुमो और इसके सुप्रीमो गुरूजी के कारण सफल हुआ है। कार्यकर्ताओं को भी गुरूजी के बताए रास्तें पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए। पार्टी संगठन जितना मजबूत होगा, कार्यकर्ता उतना मजबूत होंगे। भाषा विवाद पर कहा कि डुमरी विधायक सह शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो और वे खुद उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलकर बात की है। जल्द ही इस विवाद को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर इसका विरोध करा रहे हैं। मथुरा महतो ने कहा कि झारखंड के 24 जिलों में तत्कालीन भाजपा की सरकार ने इन भाषाओं को लागू किया था। हमारी सरकार ने कई जिलों से इसे हटवाया और कुछ जिले बाकी रह गए हैं। जल्द ही उन जिलों से भी हटा दिया जाएगा।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *