झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

JPSC

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के लिए आवेदन की समय सीमा में वृद्धि की है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर नई तिथि तय की गई है।परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके अतिरिक्त, जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में कोई सुधार करना है, उन्हें 1 नवंबर से 3 नवंबर 2025 तक का समय मिलेगा। इस अवधि में शाम 5 बजे तक ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा।आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *