रांची | डेली मार्केट थाना परिसर में सोमवार को नये थाना प्रभारी के स्वागत को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में समाजसेवी, डेली मार्केट दुकानदार संघ सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य लोगों ने थाना प्रभारी से परिचय के बाद उन्हें फुलमाला से स्वागत किया। मौके पर उपस्थित के नये थाना प्रभारी मधु सोदन मोदक ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक का सामंजस्य जरुरी है। कहा कि आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है। इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं। पुलिस अपराध एंव अपराधियों के लिए है। आम लोगों के लिए पुलिस प्रशासन भी आम इंसान है।वहीं मौक़े पर मुन्ना हुसैन ने नये थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि छोटे छोटे मामले में तुरंत प्राथमिकी न कर समझौता का प्रयास करें हमलोग पुलिस की सहयोग के लिए हमेशा खड़ा रहते हैं।
डेली मार्केट के नए थाना प्रभारी का स्वागत सह मिलन समारोह का आयोजन

प्रातिक्रिया दे