पाकुड़ में दो बच्चों की निर्मम हत्या दोनों का एक-एक आंख निकाल ली गई

पाकुड़। अंबाडीहा के मांझी टोला में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई है।

दोनों बच्चों की अपराधियों ने एक-एक आंख •ाी निकाल ली है। इसके बाद दोनों के शव को एक खलियान में फेंक दिया गया। आज सुबह स्थानीन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अमड़ापाड़ा थाना की पुलिस ने दोनों शव को बरामद किया। प्र•ाारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना गुरूवार रात की है। मृतक बच्चों की उम्र 11 साल और 10 साल है। मृतक के परिजनों के अनुसार उसके रिश्तेदार गुरूवार की शाम करीब 6 बजे दोनों बच्चों को अपने घर ले गये थे। बच्चें रात में घर नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि सुबह गांव से कुछ दूरी स्थित खलिहान में लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना प्र•ाारी मनोज कुमार दलबल एवं अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बच्चों के पिता प्रेम मरांडी का बयान दर्ज किया। दो बच्चों की निर्मम हत्या से गांव में मातम पसरा है। थाना प्र•ाारी मनोज कुमार ने बताया कि दो बच्चों की निर्मम हत्या की गई है और दोनों बच्चों के एक एक आंख •ाी निकाल लिए गए हैं। मृतक के परिजन अपने रिश्तेदार पर संदेह जता रहे हैं। थाना प्र•ाारी ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड टीम का सहारा लिया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top