दुष्कर्मी और उसके परिवार वालों का ग्रामीणों ने किया सामाजिक बहिष्कार

घटना के 20 दिन बाद भी पुलिस नहीं गिरफ्तार कर सकी दुष्कर्मी को, ग्रामीण नाराज

चक्रधरपुर। पोकुवाबेड़ा गांव में गत 5 नवंबर को गांव की एक नौ वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा रमेश सामड़ ने की। बैठक में दुष्कर्म के फरार आरोपी के परिवार वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला लक्ष्मण बोदरा घटना के बाद से फरार है। इसे लेकर चक्रधरपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है, लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुंडा रमेश सामड़ ने 23 नवंबर को हुई। बैठक में लक्ष्मण बोदरा के परिवार के सदस्यों को बुलाया था, लेकिन उसके घर से कोई भी व्यक्ति नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में लक्ष्मण बोदरा की दो बहनों द्वारा मिलकर गांव की एक छोटी बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव वालों ने ही दोनों आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसे देखते हुए सर्वसहमति से लक्ष्मण बोदरा व उसके पूरे परिवार के सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top