महिला देर रात तक कुछ लोगों के साथ बैठकर पी रही थी शराब, सुबह मिली लाश

सिमडेगा के सायपुर बस्ती में खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी

सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के सायपुर बस्ती में आज सुबह एक महिला की खून से लथपथ शव मिली। शव की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान सालो देवी के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते हीं सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार सदलबल घटनास्थल पंहुच तहकीकात शुरू की। स्थानीय लोगों के मुताबिक सालो देवी बस्ती के हीं कुछ लोगों के साथ बैठ कर देर रात तक शराब पी थी। सुबह इसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस इस मामले में महिला के साथ बैठ कर शराब पीने वालों से पूछताछ कर रही है। सदर थाना प्रभारी ने आशंका व्यक्त की है कि इन्ही में से किसी ने महिला की हत्या की होगी। महिला के कनपटी पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ बैठकर रात को शराब पीने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की भारी धारदार हथियार से मार कर हत्या की गई है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *