सोपोडेरा में चोरी कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार कई सामान बरामद

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में मैत्री बनर्जी के घर पर 3.50 लाख की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में सोपोडेरा निवासी सावन कर्मकार और चोरी के जेवर खरीदने वाले सोनार शशि वर्मा को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान और गहने बरामद किए। गहनों को शशि वर्मा ने गला दिया था। इस मामले में एक आरोपी अब तक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि मैत्री बनर्जी अपने परिवार के संग शहर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उनके घर पर चोरी हो गयी। चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने उन्हें दी थी। जिसके बाद मैत्री के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिक है जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top