रांची। राज्य मेंं मौसम एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। कल और 19 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, 18 फरवरी को सुबह में कोहरे व धुंध के बाद मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। लेकिन 20 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, रांची व आसपास में भी तीन दिन वर्षा का पूवार्नुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी सहित राज्य भर में बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री जमशेदपुर और चाईबासा का रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का रहा। इधर, मौसम विभाग के पूवार्नुमान के तहत अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 की बढ़ोत्तरी की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी सहित राज्यभर में अगले तीन दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में किसे बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार रांची व आसपास में 18 फरवरी को सुबह में कोहरा, धुंध के बाद आसपाम साफ रहेगा। 19 फरवरी को सुबह में कोहरा, धुंध के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे और 20 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।
प्रातिक्रिया दे