नई दिल्ली: आज अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों ने इस खेल के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। साउथ अफ्रीका भारतीय टीम को हराकर इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि पिछले विश्व कप 2024 में, भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
इस बार साउथ अफ्रीका अपनी हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। हालांकि, इस मैच से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। खबर है कि आज मैच के दौरान बारिश की संभावना है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है।
IND vs SA मैच में मौसम की स्थिति
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह रोमांचक मुकाबला आज शाम सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज अहमदाबाद का मौसम गर्म और साफ रहने की उम्मीद है, जिसमें तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर हल्की धूप भी खिली रहेगी।
बारिश या आंधी-तूफान की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे दर्शक बिना किसी रुकावट के 40 ओवर का मैच देख पाएंगे। मैच के दौरान तापमान लगभग 27 डिग्री तक चले जाने की संभावना है।
2024 की हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी अफ्रीकी टीम
पिछले विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट की जीत हासिल की थी। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम क्षणों में खेल को पलटते हुए अफ्रीका के हाथों से ट्रॉफी छीन ली थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब उस हार का बदला लेने के लिए बैखोफ होकर मैदान में उतर रही है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका की टीम
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स