रांची: टेंडर हार्ट स्कूल के छात्रों का NDA में चयन
रांची स्थित टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। स्कूल के दो मेधावी छात्रों, अनुराग कुमार राय और संजीव कुमार, का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में चयन हुआ है। इनकी इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों में भी सफलता की उम्मीद जगाई है। विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। अनुराग और संजीव दोनों बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं और शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक
दोनों छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। अनुराग कुमार ने 90 प्रतिशत और संजीव कुमार राय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, आने वाले महीनों में दोनों छात्रों का एसएसबी इंटरव्यू निर्धारित है, जिसके लिए वे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी कर रहे हैं।