रांची। रातू थाना के मखमंदरो चौक स्थित पेटीएम तोड़ कर चोरों ने उसे आग के हवाले कर दिया। घटना की जानाकारी आज सुबह ग्रामीणों ने रातू थाना पुलिस को दी। घटना स्थल का जायजा करने के बाद डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की चोरो द्वारा चोरी की नियत से पेटीएम में तोड़ फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी गयी। उन्होंने बताया की पीटीएम कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया है, उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि उसमें कितने रुपये थे,और वहां से रुपयों की चोरी हुई या उसमें आग लगा कर नुकसान पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों के आने का इंतेजार कर रही थी।