हिंसक झड़प के बाद छावनी में तब्दील हुआ हजारीबाग का यह गांव…

हजारीबाग : इचाक प्रखंड स्थित डुमरौन गांव गुरुवार की सुबह से ही पुलिस छावनी में बदला हुआ है. कई वरीय अधिकारी इस गांव में सुबह से ही लगातार गश्त लगा रहे हैं. फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है. पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान बढ़ा दिया है.

साथ ही गुरुवार की सुबह उपद्रवियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से एक धर्मस्थल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त किया गया है. पुलिस इसी के सहारे उपद्रवियों की पहचान में जुटी है. पुलिस का दावा किया है कि जल्द ही दंगा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान हो जाएगी. आपको बताते चलें कि इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव के न्यू सनातनी हिंदुस्तान चौक पर लाउडस्पीकर बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, आगजनी और हिंसक झड़प हो गई थी.

पत्थरबाजों पर हो कड़ी कार्रवाई: सांसद

इचाक में हुई पत्थरबाजी पर सांसद मनीष जायसवाल ने जिला प्रशासन से अविलंब क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और पत्थरबाज़ों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सबक सिखाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों का मन बढ़ा हुआ है. आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है. अगर पुलिस एकतरफा कार्रवाई करेगी तो आंदोलन किया जाएगा.

इधर, हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस घटना पर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. पर्व त्योहार में माहौल खराब करनेवाले ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top