अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से तीन की मौत

झरिया के भोरा में बीसीसीएल के 4 ए पैच आउटसोर्सिंग में आज फिर हुआ हादसा

घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद। झरिया के भौरा में बीसीसीएल के 4 ए पैच आउटसोर्सिंग में आज फिर चाल धंस गई। अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 3 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधा दर्जन लोगों के घायल हुए है। अवैध खनन के दौरान मारे गये लोगों की लाश को उनके सहयोग निकाल ले गए। अब भी कई लोगों की दबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर भौरा ओपी पुलिस और जोरापोखर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आज सुबह सैकड़ों की संख्या में यहां अवैध उत्खनन करने वाले परियोजना में कोयला काट रहे थे कि चाल धंस गई। फिर ऊपर से ओवरबर्डन भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आनन फानन में कोयला काटने वाले लाश को निकाल कर ले भागे। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मदन प्रसाद उर्फ पवन और 10 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौत हुई है। वहीं एक महिला की भी मौत हो गई है। चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है।

सूचना के बाद भी पुलिस नहीं करती है कार्रवाई


बताया जा रहा है कि यहां कई महीनों से अवैध उत्खनन जारी है। इस पर ना आउटसोर्सिंग कंपनी का ध्यान है, ना ही सीआईएसएफ कोई कार्रवाई करती है और ना भौरा पुलिस ही एक्शन लेती है। इसकी सूचना कई बार प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को भी दी गई है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण ही यह घटना घटी है।

बच्चे के शव के साथ प्रदर्शन से रोड जाम


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। आक्रोशित स्थानीय घटना के बाद बच्चे के शव को लेकर ईजे एरिया भौरा जीएम कार्यालय के गेट पर पहुंच गए। जहां वे प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये। वहीं, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। स्थानीयों के प्रदर्शन के कारण भौरा मोहलबनी मुख्य मार्ग जाम हो गया। इस जाम में दर्जनों कोयला लदे वाहन घंटों फंसे रहे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top