रांची में एक परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या की कोशिश, बेटे की मौत, मां-बेटी गंभीर हालत में।

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

रांची में दर्दनाक आत्महत्या का प्रयास

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना हुई, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और 14 वर्षीय बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, परिवार का बेटा मिहिर जिसने हाल ही में कोलकाता से लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिहिर सीए की पढ़ाई कर रहा था और चर्चा थी कि उसे उषा मार्टिन कंपनी में नौकरी भी मिल गई थी। घटना की सूचना पर जब स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब तक मिहिर की मौत हो चुकी थी।

मां और बहन की हालत

मिहिर की मां, स्नेहा अखोरी, जो एक उच्च न्यायालय की अधिवक्ता हैं, और उसकी नाबालिग बहन ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को तुरंत गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

अभी तक इस पूरे मामले के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि मां और बेटी के होश में आने के बाद ही घटना के कारणों पर सही जानकारी मिल सकेगी। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में एक सनसनी फैला दी है और सभी लोग इसकी तहकीकात के इंतजार में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top