हजारीबाग के दनुआ घाटी में टकराए तीन ट्रक, दो लोगों की मौत

हजारीबाग की दनुआ घाटी में तीन ट्रकों की टक्कर में 2 लोगों के मौत की खबर है. घाटी में खड़े एक ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे ट्रक घाटी में पलट गया. वहीं दूसरे ट्रक में एक और ट्रक ने टक्कर मार दी.पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है.

हजारीबाग: मौत की घाटी के नाम से कुख्यात चौपारण की दनुआ घाटी एक बार फिर लाल हो गई है. घाटी में तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई. जिसमें 2 लोगों के शव अभी दबे होने की सूचना है. पटना के बाद एनएच 2 पर आवागमन बाधित हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर खाई से गाड़ी और शव सहित पाक पर लड़े 2 अन्य ट्रकों को हटाने में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, घाटी में एक छड़ लदा ट्रक खड़ा था, जिसे पीछे से आ रहे छड़ लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर दे मारी, जिसके बाद पहला वाला ट्रक खाई में जा गिरा. उसमें सवार चालक और उपचालक की मौत हो गई है. जिसके शव को निकालने की कोशिश जारी है. वहीं पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक एनएच 2 पर पलट गया, जिसमें एक जोर ट्रक ने टक्कर मार दी और वो भी एनएच 2 पर पलट गया है. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए हैं.

आवागमन बाधितः इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कितने लोग इस दुर्घटना के शिकार हुए है, अभी ये कहना मुश्किल है, जब गाड़ी को खाई से बाहर निकाला जाएगा, सभी कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल एनएच 2 पर आवागमन बाधित है. बता दें कि चार दिन पहले ही श्रद्धालुओं से भरी एक बस दमुआ घाटी में पलट गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी वहीं ह लोग घायल हुए थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top