रांची में होने वाले INDvsNZ टी20 मैच का टिकट 23 जनवरी से होगा उपलब्ध, देखिए रेट लिस्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची में खेला जाएगा। रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टिकट की दरें घोषित कर दी गई है। भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये का है। सबसे महंगा टिकट 10,000 रुपये का मिलेगा। 4,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली टिकटों पर हॉस्पिटीलिटी की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। हार्दिक पांड्या इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

जेएससीए स्टेडियम के पश्चिमी गेट से मिलेगा टिकट

बता दें कि दर्शक रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के पश्चिमी गेट में बने टिकट काउंटर्स से टिकट खरीद सकते हैं। जेएससीए स्टाफ और मेंबर्स को कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर से टिकट खरीदना होगा। दर्शक 24, 25 और 26 जनवरी को निर्धारित टिकट काउंटर्स से टिकट खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच जेएससीए स्टेडियम में हुआ था।

विंग ए – लोअर टीयर 1300, अपर टीयर 1000 विंग बी- लोअर टीयर 1800, अपर टीयर 1400 विंग सी- लोअर टीयर 1300, अपर टीयर 1000 विंग बी- लोअर टीयर 1700, स्पाइस बॉक्स 1600

अमिताभ चौधरी पवेलियन प्रीमियर टेरेस 2200 रुपये

प्रेसीडेंट इनक्लोजर, 10,000 हॉस्पिटीलिटी हॉस्पिटीलिटी बाक्स- 5500 कॉर्पोरेट बॉक्स, 4500 रुपये विद हॉस्पिटीलिटी कॉर्पोरेट लाउंज – 8,000 रुपये विद हॉस्पिटीलिटी एमएस धोनी पवेलियन – लग्जरी पार्लर ईस्ट 6000 रुपये विद हॉस्पिटीलिटी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top