बड़ा जामदा में दिखा बाघ,देखे वीडियो…

चाईबासा। जिले के बड़ा जामदा स्थित ठकुरानी आयरन ओर माइंस और आसपास के इलाकों में आज सुबह से स्थानीय लोग बाघ के भय से भयभीत हैं। दरअसल, कल शुक्रवार की शाम ठकुरानी माइंस में तैनात सुरक्षाकर्मी सुनील हेम्ब्रम को थोड़ी दूर पर बाघ जैसे जानवर की गुर्राहट सुनाई दी। जब वह उस दिशा में थोड़ा आगे बढ़ा तो उसे टहलता हुआ एक बाघ दिखा। अचानक बाघ देखकर सुनील वहां से भाग निकला। दूसरे सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि बाघ ठकुरानी माइंस से होता हुआ टाटा के टिस्को माइंस में प्रवेश कर गया। टिस्को माइंस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बाघ की तस्वीर ओर वीडियो बनायी, जो सुबह से इलाके में वायरल हो रही है। इससे आसपास के गांव ठकुरानी, बालीझारन, टांकुरा, जामदा आदि में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह बाघ सारंडा के जंगल से भटक कर इधर चला आया होगा। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

देखे वीडियो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top