खुले में घूमता दिखा बाघ, लोगो में दहशत

झारखण्ड : झारखंड के घाटशिला प्रखंड के कालचिट्टी पंचायत के बासाडेरा जंगल में बाघ ने अपना डेरा जमा लिया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में बाघ की चहलकदमी नहीं देखी गई है। इस कारण सही लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। बाघ की आखिरी लोकेशन बासाडेरा पहाड़ी में देखी गई थी। जब तक वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण बाघ को नहीं देख लेते या बाघ किसी का शिकार नहीं कर लेता, तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि बाघ की असली लोकेशन क्या है। बासाडेरा और धारागिरी के जंगलों में बाघ की लोकेशन होने के कारण बुधवार को दोनों गांवों के ग्रामीण न तो लकड़ी लाने जंगल गए और न ही गांव में ज्यादा चहल-पहल दिखी।

यह भी पढ़े… हिंदपीढ़ी में मारपीट के दौरान चली गोली

हालांकि बासाडेरा मध्य विद्यालय खुला रहा और बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी रही। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी रात में भी बासाडेरा, धारागिरी और बुरुडीह के जंगलों में बाघ की खोजबीन में जुटे हैं। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ की लोकेशन पता करने के लिए बासाडेरा के जंगलों में 20 कैमरे लगाए हैं। इसके साथ ही जहां भी पीने के पानी का स्रोत है, वहां भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाघ एक दिन में 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। वन विभाग के रेंजर बीमा कुमार ने बताया कि बाघ की तलाश में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार जान जोखिम में डालकर जंगल में घूम रहे हैं। बाघ की लोकेशन पता करने के लिए 20 कैमरे लगाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top