एक साथ तीन लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले

एक साथ तीन लड़कियों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड से सटे नेपाल के बनियानी थाना क्षेत्र स्थित कचनटोल की है। तीनों लड़कियां सहेली थीं और चाय बागान में काम करती थीं।

एक साथ तीन लड़कियों का शव मिलने से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के इलाकों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल तीनों लड़कियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *