आज रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक होगी गिरावट, बढ़ेगी और ठंड

पश्चिम की दिशा से आने वाली बफीर्ली हवा के कारण तापमान में आएगी गिरावट
रांची। रांची सहित पूरे झारखंड में आज से मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही आज रात में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। 31 दिसंबर से उत्तर पश्चिम की दिशा से आने वाली बफीर्ली हवा के कारण झारखंड के तापमान में गिरावट आएगी। दिन में भी ठंड का असर दिखेगा। इस बार नए साल में धूप खिलेगी। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री और न्यूनतम 13.1, जमशेदपुर का अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15.2, डालटनगंज का अधिकतम 17.7 डिग्री व न्यूनतम 13.9 रहा। राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम केंद्र की पूवार्नुमान रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सबसे पहले झारखंड के उत्तर और मध्य हिस्से में ठंड अधिक पड़ने के आसार हैं। उसके बाद दक्षिण हिस्से में भी तापमान में गिरावट आएगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top