दर्दनाक हादसा: मकान में लगी आग, जिंदा जले चार लोग…

नई दिल्ली | शनिवार सुबह गुरुग्राम के एक घर में आग लगने की खबर सामने आई है। गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक के एक मकान में आग लग गई। इस आग में चार लोग जिंदा जल गए। ये सभी लोग गारमेंट कंपनी में टेलर का काम किया करते थे और ये सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।

खबरों की मानें तो गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक के एक मकान में शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे आग लग गई। चार लोग इस आग की चपेट में आए, जिनकी मौत हो गई। ये लोग एक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम किया करते थे और इन लोगों की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच बताई जी रही है। ये सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं। यहां पर किराए के मकान में रहते थे।

मृतकों में से एक अपने परिवार के साथ यहां रहता था। दिवाली का त्योहार होने के कारण उसका परिवार (पत्नी और बच्चे) अपने बिहार वाले घर चले गए थे। वहीं इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। हालांकि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों मृतकों के शवों को काबू में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आग किस वजह से लगी इसकी भी जांच की जा रही है।

शुक्रवार रात हरियाणा के सोनीपत से भी आग लगने की खबर सामने आई। यहां पर 35 साल की शिक्षिका के मरने की खबर सामने आई। शिक्षिका का नाम सरिता है जो ऋषि कॉलोनी की गली नंबर-2 में किराए के मकान में रहती थी। सरिता पास के ही यमुनानगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी और अपने पति के साथ ऋषि कॉलोनी में पति उमाशंकर के साथ किराए के मकान में रहती थी। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घर के अंदर से महिला का शव जला हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह आग शुक्रवार लगभग रात 8.30 बजे लगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top