लोहरदगा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन की जान गई, दो घायल

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

लोहरदगा: भंडरा-चट्टी मुख्य मार्ग पर कुंदो मैदान के समीप बुधवार रात एक दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में लोहरदगा राहत नगर के कलाम अंसारी का बेटा मिजान अंसारी (28), भंडरा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के फगुआ उरांव का बेटा प्रकाश उरांव (25), और स्वर्गीय लालू उरांव का बेटा मुकेश उरांव (27) शामिल हैं।

घायलों की स्थिति गंभीर ⚠️

घायल युवकों में पंडरिया गांव के फतलू उरांव का बेटा गोविंदा उरांव और अबुल अंसारी का बेटा इरफान अंसारी शामिल हैं। इनको गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मिजान अंसारी और इरफान अंसारी मोटरसाइकिल से रांची से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई।घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top