पुण्यतिथि पर आजसू नेता कमल किशोर भगत को दी गयी श्रद्धांजलि

रांची। रांची महानगर आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने कहा कि कमल किशोर भगत झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाये थे। अलग राज्य के संघर्ष में कई बार कारावास भी गए। आजसू के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय कमल किशोर भगत लोहरदगा से दो बार विधानसभा सदस्य भी रहे। पार्टी में उनकी कमी की क्षति पूर्ति कभी नही की जा सकती है। मौके पर रांची जिला सचिव कुमोद वर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह, वरीय महानगर उपाध्यक्ष बंटी यादव, वरीय उपाध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, विश्वविजय गांगुली, जय श्रीवास्तव, सूरज कुमार, संजय वर्मा और छात्र संघ के प्रदेश सचिव ओम वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top