थलापति विजय के शपथ समारोह में पत्नी और बच्चे अनुपस्थित, तृषा कृष्णन रहीं प्रमुख

विजय थलापति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

मुंबई: कॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय थलापति ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनकी इस चुनावी जीत ने 1967 के बाद पहली बार यह साबित कर दिया है कि राज्य में कोई गैर-द्रविड़ पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। विजय की इस ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज के अनुसार, इस शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं, जबकि उनके और विजय के बीच चल रही अफेयर की अफवाहें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

थलापति के परिवार की चुप्पी पर चर्चा

विजय थलापति के परिवार, दोस्तों और फैंस इस समय खुशी से झूम रहे हैं, लेकिन इस जश्न के बीच उनके परिवार की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। न तो उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोरनालिंगम, और न ही उनके बच्चे—जेसन संजय और दिव्या साशा—ने विजय के लिए कोई सार्वजनिक बधाई संदेश जारी किया है। इस मौन ने फैंस और मीडिया के बीच काफी हलचल मचा दी है।

परिवार समारोह में शामिल क्यों नहीं हुआ?

सूत्रों के अनुसार, विजय और संगीता का बड़ा बेटा जेसन इस समय कनाडा में है, जहां वह फिल्म-निर्माण की पढ़ाई कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जब संगीता ने विजय से तलाक के लिए अर्जी दी थी, तब जेसन ने अपने पिता को इंस्टाग्राम पर ‘अनफॉलो’ कर दिया था। यह संकेत देता है कि जेसन इस कठिन समय में अपनी मां का समर्थन कर रहा है। संगीता सोरनालिंगम वर्तमान में लंदन में रहती हैं और वहीं अपने पारिवारिक व्यवसाय का संचालन कर रही हैं, साथ ही उनके पास ब्रिटिश नागरिकता भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top